Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी सुनील पिता किशोर दंवडे निवासी उमरिया आमला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Namdev gujre Khabar bhart news
नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी सुनील पिता किशोर दंवडे निवासी उमरिया आमला पुलिस ने किया गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- मंडी टैक्स बिना चुकाएं खंडवा से राजनन्दगांव जा रहा सोयाबीन भरा 16 चक्का ट्रक पकड़ाया। मुलताई। कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों द्वारा नागपुर रोड चिचंडा के पास चेकिंग के दौरान एक 16 चक्का ट्रक क्रमांक एम पी 12 जेड एफ 9440 कों रोका, जिसमे सोयाबीन भरा था। ट्रक चालक से मंडी टैक्स से सम्बंधित कागजात पूछे जाने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस स्थिति मे मंडी कर्मचारियों नें ट्रक कों जप्त कर मंडी परिसर लाया, बताया जा रहा है कि खंडवा से ट्रक मे सोयाबीन भर कर महाराष्ट्र के रास्ते राजनन्दगांव छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था। मंडी सचिव शीला खातरकार के अनुसार उक्त मामले मे पांच गुना मंडी टैक्स वसूली की कार्यवाही की जाएंगी। उपरोक्त कार्यवाही मे प्रभारी मंडी निरीक्षक डी. पी. नर्रे और चंपा तुमडाम की अहम भूमिका रही।1
- कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सोहागपुर SDM ने सेमरी हरचंद स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ।इसी क्रम में बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग सोहागपुर एसडीएम प्रियंका भल्लावी सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम द्वारा सेमरी हरचंद मंडी परिसर स्थित चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। इसके साथ ही अधिकारियों ने केंद्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने एवं तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि उपार्जन कार्य में गति आए और किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।1
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन किए। *इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने मंदिर परिसर में शोभायमान, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेंट की गई 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' का अवलोकन भी किया।*1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- नगर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स श्री राजेश सोनी जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती प्रमिला सोनी जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। आपको बता दें कि स्वर्गीय श्रीमती प्रमिला सोनी नीलेश सोनी, चंद्रेश सोनी, रत्नेश सोनी एवं सौरभ सोनी की भाभी जी थीं एवं श्रीओम सोनी की मम्मी थीं। ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।1
- Post by Narayan Singh Kaurav1
- बैतूल।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.04.2026 को थाना आमला में एक नाबालिग पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.04.2026 को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया। प्रकरण की रिपोर्ट पर थाना *आमला में अपराध क्रमांक 140/26 धारा 65(2), 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 5(एल), 5(एम), 6 पॉक्सो एक्ट* के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। (नाबालिग पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी गई है।) 🔹 *पुलिस कार्यवाही* मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना आमला पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए *आरोपी सुनील पिता किशोर देवड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना आमला को* गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आमला में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मुलताई भेजा गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, सउनि रामेश्वर सिंह, आरक्षक तिलक कोड़ापे, नागेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध यादव तथा साइबर सेल बैतूल के आरक्षक बलराम राजपूत, दीपेन्द्र सिंह, नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 100 पर दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को जागरूक करें एवं उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by M. Afsar khan1
- चारगांव में अनोखा सामूहिक विवाह: दुल्हनों ने दूल्हों से लिए 3 अतिरिक्त वचन सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम चारगांव में बुधवार दोपहर 2 बजे आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक अनोखी पहल देखने को मिली। शादी के पारंपरिक 7 वचनों के साथ दुल्हनों ने दूल्हों से सड़क सुरक्षा से जुड़े 3 विशेष वचन भी दिलवाए। इन वचनों में हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन न चलाना और निर्धारित गति सीमा का पालन करना शामिल रहा।कार्यक्रम के दौरान थाना पुलिस द्वारा भी लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने से मौत के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी अभियान के तहत पिछले 4 दिनों में 38 लोगों से 11,400 रुपये का चालान वसूला गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हेलमेट जरूर पहनें और सुरक्षित रहें।1