Shuru
Apke Nagar Ki App…
मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई के सभागार में सोमवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
कृष्णा कुमार साहु
मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई के सभागार में सोमवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Jharkhand local news1
- एक्सीडेंट के बाद बोलेरो ड्राइवर बोले ओवरटेक में इतना होता है, गाड़ी रानीगंज से उग्रा जा रही थी चुमावन गिरने के लिए, गाड़ी में 10 लोग सवार है किन्हीं को ज्यादा चोट नहीं लगी थी, प्राथमिक इलाज बगल के अस्पताल में कराया गया सभी लोगों को उसके बाद प्रशासन दोनों गाड़ी को थाना ले गई...1
- रांची के इटकी रोड स्थित Jaslok Hospital के पास सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि पहले कचरे के ढेर में आग लगी थी। इसके बाद वहां किसी गैस रिफिलिंग करने वाले द्वारा रखे गए सिलेंडर में आग पहुंच गई और अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।1
- नारी एकता और सशक्तिकरण का संदेश, चैनपुर प्रखंड परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड परिसर में सोमवार को आदिवासी एकता मंच के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। जानकारी देते हुए सोमवार को बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को सहयोग करना होगा, तभी नारी सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकेगा। वहीं उपाध्यक्ष मधुरा मिंज ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अल्बर्ट तिग्गा समेत आदिवासी एकता मंच के कई सदस्यों तथा स्थानीय महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद महिलाओं द्वारा जागरूकता जुलूस निकाला गया।1
- Post by Nikhil Chauhan1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- रातु थाना क्षेत्र के मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर हुई चोरी का खुलासा सोमवार को करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वही चोरी का जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को रात मुरगु गांव के आकाश कुमार के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। भुक्तभोगी आकाश सपरिवार अपने एक रिस्तेदार के घर शादी समारोह में गये हुये थे। घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने आकाश के घर नकद के अलावा लाखो रूपये की भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। आकाश जब शादी समारोह से वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ पाया वही घर के अंदर रखे गोदरेज का ताला टूटा हुआ पाया। वही घर का सारा समान बिखरा पड़ा था तथा गोदरेज में रखा सारा जेवरात गायब था। मामले को लेकर आकाश ने रातु थाना में चोरों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने कांड के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर जांच पड़ताल की। इसी उपरांत गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते रविवार को दो संदिग्ध युवक करण कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० निरंजन साहू, तथा रमेश कुमार उर्फ रमेश तम्बोली उम्र 23 वर्ष पिता स्व० बसंत तम्बोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की दोनों मुरगु गांव के ही रहने वाले है।। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। चोरों ने चोरी की जेवरात को सुनसान जगह पर गढ्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया था। दोनों युवकों के निशानदेही के आधार पर मुरगू गाँव से कुछ दूरी जाकर ग्राम-चितरकोटा जाने वाले मार्ग में पुल के निकट से चोरी किये गये जेवरात को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी करण पर 2025 में भी रातु थाने में कांड संख्या दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।1