logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैशाली में स्मैक की खेप को लेकर गैंगवार, बीच सड़क चलीं ताबड़तोड़ गोलियां मदारपुर चौक बना रणक्षेत्र, फायरिंग में 3 घायल, पुलिस जांच में जुटी वैशाली के सदर थाना क्षेत्र स्थित मदारपुर चौक पर देर रात कथित तौर पर स्मैक के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि स्मैक की खेप को लेकर विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फिर फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में गोली लगने से दो युवक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे व एक हथियार बरामद किया। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के कारणों तथा अवैध नशा कारोबार से जुड़े पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

11 hrs ago
user_Vijay Raj Journalist
Vijay Raj Journalist
पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
11 hrs ago

वैशाली में स्मैक की खेप को लेकर गैंगवार, बीच सड़क चलीं ताबड़तोड़ गोलियां मदारपुर चौक बना रणक्षेत्र, फायरिंग में 3 घायल, पुलिस जांच में जुटी वैशाली के सदर थाना क्षेत्र स्थित मदारपुर चौक पर देर रात कथित तौर पर स्मैक के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि स्मैक की खेप को लेकर विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फिर फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में गोली लगने से दो युवक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे व एक हथियार बरामद किया। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के कारणों तथा अवैध नशा कारोबार से जुड़े पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

More news from Samastipur and nearby areas
  • समस्तीपुर के विद्यापति धाम में सावन की धूम, उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब; आप भी कहें 'हर हर महादेव' सावन का पवित्र महीना चल रहा है और बिहार के समस्तीपुर (पटोरी के नजदीक) स्थित ऐतिहासिक बाबा विद्यापति धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की इस पावन तपोभूमि की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसी पावन धरती के रहने वाले और अमेज़न (Amazon) के पूर्व लेखक आदित्य विक्रम इस वीडियो के माध्यम से आपको विद्यापति धाम की दिव्य महिमा और यहाँ के अद्भुत माहौल के दर्शन करा रहे हैं।अगर बाबा विद्यापति धाम ने आपकी भी कोई मनोकामना पूरी की है, या आप बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में 'हर हर महादेव' जरूर लिखें और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #VidyapatiDham #Sawan2026 #AdityaVikram #HarHarMahadev #BabaVidyapatiDham #SawanMela #ShivBhakti #Bholenath #ViralVideo #VideoShuruApp #AmazonAuthor
    1
    समस्तीपुर के विद्यापति धाम में सावन की धूम, उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब; आप भी कहें 'हर हर महादेव'
सावन का पवित्र महीना चल रहा है और बिहार के समस्तीपुर (पटोरी के नजदीक) स्थित ऐतिहासिक बाबा विद्यापति धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की इस पावन तपोभूमि की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसी पावन धरती के रहने वाले और अमेज़न (Amazon) के पूर्व लेखक आदित्य विक्रम इस वीडियो के माध्यम से आपको विद्यापति धाम की दिव्य महिमा और यहाँ के अद्भुत माहौल के दर्शन करा रहे हैं।अगर बाबा विद्यापति धाम ने आपकी भी कोई मनोकामना पूरी की है, या आप बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में 'हर हर महादेव' जरूर लिखें और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#VidyapatiDham #Sawan2026 #AdityaVikram #HarHarMahadev #BabaVidyapatiDham
#SawanMela #ShivBhakti #Bholenath #ViralVideo #VideoShuruApp #AmazonAuthor
    user_Bharat Bhushan Sir Classes
    Bharat Bhushan Sir Classes
    Teacher Vidyapati Nagar, Samastipur•
    7 hrs ago
  • यह वीडियो रविवार देर शाम की है और यह वीडियो नगर परिषद, बाढ़ एसडीएम समेत तमाम अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बाबा उमानाथ मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग सावन महीने में जल चढ़ाने पहुंचते हैं लेकिन सावन के सोमवारी के दिन प्रशासन के उदासीन रवैया पूरे सिस्टम की नाकामी को दिखाता है। समाजसेवी नीतीश कुमार का कहना है कि वह रविवार शाम उमानाथ पहुंचे जहां उन्होंने पूरे परिसर में गंदगी देखी, उन्होंने नगर परिषद से साफ सफाई की गुहार लगाई जब नगर परिषद से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने कई साथियों के साथ पूरे उमानाथ परिसर की साफ सफाई की। जिससे आज सोमवार के दिन जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं को गंदगी में नहीं आना पड़ा। उनका कहना है कि लगभग तीन से चार घंटे मंदिर परिसर को साफ सफाई करने में लगा। तो अब सवाल है कि बिहार की काशी कहे जाने वाले बाबा उमानाथ मंदिर में मेले का ठेका निलामी नगर परिषद करती है तो उसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी किसके हाथों में होनी चाहिए।
    1
    यह वीडियो रविवार देर शाम की है और यह वीडियो नगर परिषद, बाढ़ एसडीएम समेत तमाम अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 
बाबा उमानाथ मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग सावन महीने में जल चढ़ाने पहुंचते हैं लेकिन सावन के सोमवारी के दिन प्रशासन के उदासीन रवैया पूरे सिस्टम की नाकामी को दिखाता है। समाजसेवी नीतीश कुमार का कहना है कि वह रविवार शाम उमानाथ पहुंचे जहां उन्होंने पूरे परिसर में गंदगी देखी, उन्होंने नगर परिषद से साफ सफाई की गुहार लगाई जब नगर परिषद से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने कई साथियों के साथ पूरे उमानाथ परिसर की साफ सफाई की। जिससे आज सोमवार के दिन जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं को गंदगी में नहीं आना पड़ा। उनका कहना है कि लगभग तीन से चार घंटे मंदिर परिसर को साफ सफाई करने में लगा। तो अब सवाल है कि बिहार की काशी कहे जाने वाले बाबा उमानाथ मंदिर में मेले का ठेका निलामी नगर परिषद करती है तो उसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी किसके हाथों में होनी चाहिए।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उमानाथ धाम, पहली सोमवारी व नाग पंचमी पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
    1
    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उमानाथ धाम, पहली सोमवारी व नाग पंचमी पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • पटना में उत्पाद विभाग ने कार से 123.78 लीटर विदेशी शराब बरामद की। दो तस्कर गिरफ्तार, खेप गाजीपुर से लाई गई थी। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस। पटना में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दीघा-अशियाना रोड स्थित राजा बाजार के पास छापेमारी कर एक फोर व्हीलर कार से 123.78 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 306 बोतल और कैन शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अमित पांडे और अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पटना लाई गई थी। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    पटना में उत्पाद विभाग ने कार से 123.78 लीटर विदेशी शराब बरामद की। दो तस्कर गिरफ्तार, खेप गाजीपुर से लाई गई थी। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस।
पटना में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दीघा-अशियाना रोड स्थित राजा बाजार के पास छापेमारी कर एक फोर व्हीलर कार से 123.78 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 306 बोतल और कैन शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अमित पांडे और अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पटना लाई गई थी। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • पीएम मोदी के 'स्वच्छ भारत' का पटोरी में जनाजा: आदित्य विक्रम की हुंकार!" हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रेडियो और टीवी पर 'स्वच्छ भारत अभियान' का सपना दिखाते हैं। लेकिन पटोरी नगर परिषद के अधिकारियों ने उनके इस सपने को हमारे घर के बाहर इसी कचरे के ढेर में दफन कर दिया है! यह कैसी स्वच्छता है जहाँ एक तरफ चकाचौंध दिखाई जाती है और दूसरी तरफ हजारों परिवारों को महामारी के मुंह में धकेल दिया जाता है? यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है पटोरी के मेरे भाइयों और बहनों! आज मैं अपने घर से आवाज उठा रहा हूँ, क्योंकि कल यही बीमारी आपके घर के अंदर भी घुसने वाली है। सहने की हद खत्म हो चुकी है। अब हमें कमरों से बाहर निकलना होगा। मैं, आदित्य विक्रम, पटोरी के हर एक जागरूक नागरिक से आह्वान करता हूँ—इस तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ खड़े हो जाओ!जब तक हमारे वार्ड नंबर 4 और 25 नंबर ढाला के पास कचरा फेंकना बंद नहीं होता, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। इस वीडियो को इतना शेयर करो कि हर घर का युवा जाग जाए और सोए हुए अधिकारियों की नींद उड़ जाए। अब शिकायत नहीं, सीधा जन आंदोलन होगा!""इंकलाब जिंदाबाद! अपने हक के लिए, घरों से बाहर निकलो!"
    1
    पीएम मोदी के 'स्वच्छ भारत' का पटोरी में जनाजा: आदित्य विक्रम की हुंकार!"
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रेडियो और टीवी पर 'स्वच्छ भारत अभियान' का सपना दिखाते हैं। लेकिन पटोरी नगर परिषद के अधिकारियों ने उनके इस सपने को हमारे घर के बाहर इसी कचरे के ढेर में दफन कर दिया है! यह कैसी स्वच्छता है जहाँ एक तरफ चकाचौंध दिखाई जाती है और दूसरी तरफ हजारों परिवारों को महामारी के मुंह में धकेल दिया जाता है? यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है
पटोरी के मेरे भाइयों और बहनों! आज मैं अपने घर से आवाज उठा रहा हूँ, क्योंकि कल यही बीमारी आपके घर के अंदर भी घुसने वाली है। सहने की हद खत्म हो चुकी है। अब हमें कमरों से बाहर निकलना होगा। मैं, आदित्य विक्रम, पटोरी के हर एक जागरूक नागरिक से आह्वान करता हूँ—इस तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ खड़े हो जाओ!जब तक हमारे वार्ड नंबर 4 और 25 नंबर ढाला के पास कचरा फेंकना बंद नहीं होता, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। इस वीडियो को इतना शेयर करो कि हर घर का युवा जाग जाए और सोए हुए अधिकारियों की नींद उड़ जाए। अब शिकायत नहीं, सीधा जन आंदोलन होगा!""इंकलाब जिंदाबाद! अपने हक के लिए, घरों से बाहर निकलो!"
    user_Bharat Bhushan Sir Classes
    Bharat Bhushan Sir Classes
    Teacher Patori, Samastipur•
    8 hrs ago
  • *सावन की पहली सोमवारी पर,बोल बम,बोल बम; हर हर महादेव से गूंज उठा शिवालय, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, कर रहें जलाभिषेक*
    1
    *सावन की पहली सोमवारी पर,बोल बम,बोल बम; हर हर महादेव से गूंज उठा शिवालय, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, कर रहें जलाभिषेक*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाढ़ के अलखनाथ मंदिर में सुबह से शिवलिंग पर जल चढाने वालों की लंबी लाइन लगी है, वहीं घाट पर गंगा में स्नान कर रहे लोग, तैराकों से व्यवस्थापक परेशान
    1
    बाढ़ के अलखनाथ मंदिर में सुबह से शिवलिंग पर जल चढाने वालों की लंबी लाइन लगी है, वहीं घाट पर गंगा में स्नान कर रहे लोग, तैराकों से व्यवस्थापक परेशान
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के बीनगामा जलालपुर निवासी युवक का जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी में शव मिला.
    1
    समस्तीपुर जिले के बीनगामा जलालपुर निवासी युवक का जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी में शव मिला.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.