logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के तहत जिले की तीनों नगरीय निकायों में लगेंगे विशेष शिविर* *समाचार* *पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के तहत जिले की तीनों नगरीय निकायों में लगेंगे विशेष शिविर* *नगरीय निकाय मरवाही में 16, गौरेला में 18 और पेण्ड्रा में 23 सितम्बर को आयोजित शिवित मे हितग्राहियों को मिलेगा बैंकिंग सुविधाओं का लाभ* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 15 सितंबर 2026/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं भारतीय स्टेट बैंक, अग्रणी बैंक कार्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के समन्वय से जिले के तीनों नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को नगर पंचायत मरवाही, 18 सितंबर को नगर पालिका परिषद गौरेला तथा 23 सितंबर को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में विशेष शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। विशेष शिविरों में पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित ऋण प्रकरणों की स्वीकृति, डिजिटल सशक्तिकरण सहित अन्य बैंकिंग संबंधी कार्यों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक शाखाओं के प्रबंधकों एवं अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर हितग्राहियों को आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से उपलब्ध ऋण एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेकर अपने स्वरोजगार एवं आजीविका को और अधिक सशक्त बनाएं।

2 hrs ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Voice of people मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
2ba14463-8e42-466b-9d63-e645eee16a66

*पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के तहत जिले की तीनों नगरीय निकायों में लगेंगे विशेष शिविर* *समाचार* *पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के तहत जिले की तीनों नगरीय निकायों में लगेंगे विशेष शिविर* *नगरीय निकाय मरवाही में 16, गौरेला में 18 और पेण्ड्रा में 23 सितम्बर को आयोजित शिवित मे हितग्राहियों को मिलेगा बैंकिंग सुविधाओं का लाभ* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 15 सितंबर 2026/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं भारतीय स्टेट बैंक, अग्रणी बैंक कार्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के समन्वय से जिले के तीनों नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को नगर पंचायत मरवाही, 18 सितंबर को नगर

a0464d24-5a1c-4602-8d93-15d2df4bca23

पालिका परिषद गौरेला तथा 23 सितंबर को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में विशेष शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। विशेष शिविरों में पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित ऋण प्रकरणों की स्वीकृति, डिजिटल सशक्तिकरण सहित अन्य बैंकिंग संबंधी कार्यों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक शाखाओं के प्रबंधकों एवं अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर हितग्राहियों को आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे इन विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से उपलब्ध ऋण एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेकर अपने स्वरोजगार एवं आजीविका को और अधिक सशक्त बनाएं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
    1
    बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* *कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है। दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है— थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़ इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़ किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। फसल की लगातार निगरानी जरूरी विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    1
    धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* 
*कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* 
डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है।
दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव
डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है—
थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़
इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़
किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें।
विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव
*वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
फसल की लगातार निगरानी जरूरी
विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    1
    न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वामित्व योजना के तहत अपने संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख एवं पंजीयन अवश्य कराएं। यह योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैध स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन की कार्रवाई समय पर पूर्ण कराएं। स्वामित्व अधिकार मिलने से संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी और ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का सुरक्षित एवं वैध अधिकार प्राप्त होगा।
    1
    कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वामित्व योजना के तहत अपने संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख एवं पंजीयन अवश्य कराएं।
यह योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैध स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन की कार्रवाई समय पर पूर्ण कराएं।
स्वामित्व अधिकार मिलने से संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी और ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का सुरक्षित एवं वैध अधिकार प्राप्त होगा।
    user_Neeraj rajak
    Neeraj rajak
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol
    1
    कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

#शहडोल #shahdol
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है
    1
    धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो 
लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे! सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे!
    1
    सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे! 
सकरी हत्या मामले में लगे निर्दोषों पर कार्यवाही के आरोप,महिला का दावा सरपंच ने लिए पैसे!
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    1
    शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • आज से लगा था धरना प्रदर्शन आंदोलन जल सत्याग्रह में जारी लोकेशन हर्रहवा नदी में जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश पिन कोड 486886
    2
    आज से लगा था धरना प्रदर्शन आंदोलन जल सत्याग्रह में जारी 
लोकेशन हर्रहवा नदी में जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश पिन कोड 486886
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.