logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*एटा ब्रेकिंग.....* एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह का हुआ तबादला, 2016 बैच के तेजतर्रार IPS ईलामारन जी होंगे एटा के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अब एटा की बदलेगी तस्वीर, डायरेक्टर IPS इलामारन जी के हाथ में होगी एटा की कमान, IPS इलामारन जी यूपी के कई जिलों के रह चुके हैं पुलिस मुखिया।

16 hrs ago
user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
9898afdd-17a4-4c85-a205-ec9964e6a4c0

*एटा ब्रेकिंग.....* एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह का हुआ तबादला, 2016 बैच के तेजतर्रार IPS ईलामारन जी होंगे एटा के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अब एटा की बदलेगी तस्वीर, डायरेक्टर IPS इलामारन जी के हाथ में होगी एटा की कमान, IPS इलामारन जी यूपी के कई जिलों के रह चुके हैं पुलिस मुखिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवागढ़ जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया गया है कि पंचायत प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
    2
    अवागढ़ 
जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।
बताया गया है कि पंचायत प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जलेसर के थाना कोतवाली क्षेत्र में किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग दो से तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फरीदपुर (जैनपुरा) निवासी किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत से धुएं का गुब्बार उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेत, मिट्टी और हरे पेड़ों की टहनियों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों और मानव श्रृंखला बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान जुगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वे खेत पर मौजूद नहीं थे।
    1
    जलेसर के थाना कोतवाली क्षेत्र में किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग दो से तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फरीदपुर (जैनपुरा) निवासी किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत से धुएं का गुब्बार उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेत, मिट्टी और हरे पेड़ों की टहनियों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों और मानव श्रृंखला बनाकर आग को फैलने से रोका गया।
आग लगने के कारणों का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसान जुगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वे खेत पर मौजूद नहीं थे।
    user_Jadon Ravendra  Patrakar
    Jadon Ravendra Patrakar
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Munendra kumar
    1
    Post by Munendra kumar
    user_Munendra kumar
    Munendra kumar
    Aliganj, Etah•
    20 hrs ago
  • मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई कल्यानपुर की है। यहां के निवासी रक्षपाल पुत्र रामभरोसे (उम्र लगभग 70 वर्ष) के घर पर रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया।बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले गृहस्वामी रक्षपाल को निशाना बनाया और उन्हें बेरहमी से पीटा। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की।पीड़ित परिवार में स्नेहलता पत्नी शत्रुघ्न उर्फ उदयवीर सिंह, सुदामा देवी पत्नी रक्षपाल सिंह और उदयवीर पुत्र रक्षपाल सिंह को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। सभी को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया गृहस्वामी रक्षपाल के अनुसार, बदमाश घर में रखे कीमती सामान को अपने साथ ले गए। लूटे गए सामान में एक सोने का हार, एक लर, एक जोड़ी सोने के झाले, चार सोने की अंगूठियां, बच्चों के दो सोने के आभूषण, दो चांदी के आभूषण, बच्चों के हाथों के खड़ुआ, दो चांदी की कंधनी, तीन जोड़ी पायल, करीब 20 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन शामिल है। पीड़ित के मुताबिक लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी वहीं पुलिस ने पीड़ित की तारीफ पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे।
    2
    मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई कल्यानपुर की है। यहां के निवासी रक्षपाल पुत्र रामभरोसे (उम्र लगभग 70 वर्ष) के घर पर रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया।बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले गृहस्वामी रक्षपाल को निशाना बनाया और उन्हें बेरहमी से पीटा। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की।पीड़ित परिवार में स्नेहलता पत्नी शत्रुघ्न उर्फ उदयवीर सिंह, सुदामा देवी पत्नी रक्षपाल सिंह और उदयवीर पुत्र रक्षपाल सिंह को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। सभी को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया गृहस्वामी रक्षपाल के अनुसार, बदमाश घर में रखे कीमती सामान को अपने साथ ले गए। लूटे गए सामान में एक सोने का हार, एक लर, एक जोड़ी सोने के झाले, चार सोने की अंगूठियां, बच्चों के दो सोने के आभूषण, दो चांदी के आभूषण, बच्चों के हाथों के खड़ुआ, दो चांदी की कंधनी, तीन जोड़ी पायल, करीब 20 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन शामिल है। पीड़ित के मुताबिक लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी वहीं पुलिस ने पीड़ित की तारीफ पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे।
    user_Aman Reporter Bewar🎤🎤
    Aman Reporter Bewar🎤🎤
    भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कल्याणपुर (मुड़ई)में आधी रात घर में घुसकर लूटपाट, परिवार को पीटकर बदमाश फरार — गांव में दहशत का माहौल,,
    1
    जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कल्याणपुर (मुड़ई)में आधी रात घर में घुसकर लूटपाट, परिवार को पीटकर बदमाश फरार — गांव में दहशत का माहौल,,
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बदायूं में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा जहां किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के दो किन्नरों को पहले गाड़ी में किडनैप किया, गाड़ी में ही मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आया है बाद में जनपद फर्रुखाबाद में ले जाकर मारपीट की एक मकान में मारपीट की जिसका मारपीट करते हुए वीडियो भी सामने आया है इतना ही नहीं बर्बरता को हद पार करते हुए किडनैप किए दिए दोनों किन्नरों को नंगा करके मारपीट की पेशाब पिलाया गया और सिर के बाल भी काट दिए गए तथा जूतों की माला पहनाई गई, इस घटना का भी वीडियो भी सामने आया है घटना शनिवार की बताई जा रही है जहां अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी किन्नर चांदनी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग भी की फिलहाल पुलिस ने दोनों किन्नरों को बरामद कर लिया है, पेशाब पिलाने वाले एक ही किन्नर को हिरासत में लिया है और मामले को दबाने में पुलिस जुटी है
    1
    बदायूं में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा
जहां किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के दो किन्नरों को पहले गाड़ी में किडनैप किया, गाड़ी में ही मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आया है बाद में जनपद फर्रुखाबाद में ले जाकर मारपीट की एक मकान में मारपीट की जिसका मारपीट करते हुए वीडियो भी सामने आया है
इतना ही नहीं बर्बरता को हद पार करते हुए किडनैप किए दिए दोनों किन्नरों को नंगा करके मारपीट की पेशाब पिलाया गया और सिर के बाल भी काट दिए गए तथा जूतों की माला पहनाई गई, इस घटना का भी वीडियो भी सामने आया है घटना शनिवार की बताई जा रही है जहां अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी किन्नर चांदनी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग भी की
फिलहाल पुलिस ने दोनों किन्नरों को बरामद कर लिया है, पेशाब पिलाने वाले एक ही किन्नर को हिरासत में लिया है और मामले को दबाने में पुलिस जुटी है
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.