Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा nisana पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा निशाना
दुनिया भारत NEWS
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा nisana पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा निशाना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विश्व आई न्यूज़ के प्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ, जनहित की खबरों को प्राथमिकता देने का संकल्प। बरेली। बरेली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘विश्व आई न्यूज़’ के नए प्रेस कार्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अमित अवस्थी, उमेश शर्मा, एडिटर तरुण कुमार समेत विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मोहित अवस्थी (दैनिक जागरण),जितेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय नमन) कुलदीप मिश्रा (अमर उजाला), संदीप मिश्रा (यूपी फास्ट न्यूज़), सुमित अवस्थी (दैनिक भास्कर), अंकुर गंगवार (विधान केसरी), कुसमवीर सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा और राजेश शर्मा को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता को जनहित से जोड़ने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, जनसुविधाओं और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ‘विश्व आई न्यूज़’ का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है। नए प्रेस कार्यालय के शुभारंभ को समाचार पत्र के विस्तार और स्थानीय पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।1
- अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में बाजपुर में प्रदर्शन अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में बाजपुर में प्रदर्शन बाजपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड का गौरव हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े व्यक्तित्वों के प्रति सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखने की बात कही। प्रदर्शन में भाजपा व भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) *सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) को CEIR पोर्टल, उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए बरामद करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा दी गयी बाइट*1
- स्लग – खटीमा कोतवाली का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं और डिजिटलाइजेशन की परखी गई स्थिति स्थान – खटीमा -जिला उधम सिंह नगर रिपोर्ट –अशोक सरकार मो. –9758494633 एंकर/ विजुअल-खटीमा कोतवाली का पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, वाहनों के रख-रखाव, विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं और पुलिसिंग के डिजिटलाइजेशन की स्थिति को परखा गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए गए।उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुमाऊं आईजी और ऊधम सिंह नगर एसएसपी के दिशा-निर्देशों के तहत खटीमा कोतवाली का व्यापक निरीक्षण किया गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने कोतवाली की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, परिसर की व्यवस्थाओं, वाहनों के उचित रख-रखाव और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान पुलिसिंग में डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर दिया गया। कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, मालखाने के डिजिटलाइजेशन और पुलिसकर्मियों द्वारा ई-बीट बुक के नियमित उपयोग की भी समीक्षा की गई।सीओ नीरज सेमवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोतवाली में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा मिले और शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, बेहतर व्यवस्थाएं और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। बाइट – नीरज सेमवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा- जिला उधम सिंह नगर1
- ग्राम असदनगर में श्मशान घाट तक सड़क का इंतजार संवाददाता रवि यादव ग्राम असदनगर में श्मशान घाट का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क की समस्या अभी भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां सड़क डालने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।1
- Bareilly :पीआरवी 112 के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित बरेली के शाही थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल को लेकर कथित अनियमितता का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।1
- सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसलपुर पहुंचे धर्मेश गंगवार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बीसलपुर। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद धर्मेश गंगवार पहली बार बीसलपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।1
- किसान का हजारों रुपये का नुकसान, टला बड़ा हादसा, मचा हड़कंप किसान का हजारों रुपये का नुकसान, टला बड़ा हादसा बाजपुर। शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैक्टर से हैरो लेकर जा रहे किसान के हैरो का अचानक पहिया निकल गया। गनीमत रही कि हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में किसान को हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। सुरक्षा ही जीवन है।1
- रात का वक्त... पुलिस की चेकिंग... और तलाशी में मिला अवैध तमंचा....... युवक गिरफ्तार बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।1