खाकी और जनता की मुस्तैदी ने टाला बड़ा हादसा: खजराना पुलिस ने बचाई आग में फंसी महिला और तीन मासूमों की जान इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के संजीवनी नगर (खजराना खेड़ी) में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लगभग 11:45 बजे जब मकान से काला धुआं और छत से एक महिला सहित तीन बच्चों की चीखें सुनाई दीं, तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस संकट की घड़ी में खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव और उनकी टीम ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की सूझबूझ का ही परिणाम था कि आग की लपटों के बीच फंसे बच्चों और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। मौके पर नगर निगम, फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग की टीमें भी पहुंचीं, लेकिन स्थानीय रहवासियों ने एक गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया कि क्षेत्र में लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और घरों के बाहर बने ओटलों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही थीं। यदि पुलिस और जनता ने तुरंत मोर्चा न संभाला होता, तो अतिक्रमण की बाधा के कारण आज कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस की इस जांबाजी और त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

- Post by Vishal Jadhav1
- नशेड़ी का र चालक ने रोड पर खड़ी बाइक को टक्कर मारी इंदौर बाढ़ गंगा कुंड स्थित गौशाला पर रोड पर खड़ी बाइक को एक नशेड़ी कर चालक ने टक्कर मारी बाइक कमला नेहरू निवासी राजेंद्र मालवीय की थी उन्होंने बताया कि मेरा बेटा और पत्नी बाढ़ गंगा कुंड पर स्थित गौशाला पर गए थे जैसे ही वह बाइक खड़ी कर अंदर जाने लगे वहां से गुजर रहे एक नशेड़ी कर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक का हैंडल वह लाइट टूट गए आसपास के लोगों ने जैसे ही नशेड़ी कर चालक को पकड़ा तो वह माफी मांगने लगा आए दिन यहां पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है बाणगंगा पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती1
- इंदौर के प्रिंस यशवंत रोड स्थित सर्वधर्म संघ कार्यालय में रमज़ान के पवित्र महीने में मस्जिदों के इमाम, हाफिज़ साहेबान और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहर काज़ी Dr. Ishrat Ali और राष्ट्रीय संत Arunanand Ji Maharaj सहित कई धर्मगुरु उपस्थित रहे। देश की खुशहाली, अमन और भाईचारे की दुआ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1
- इंदौर प्रेस क्लब ने कार्रवाई प्रथम संगीत संध्या (कलमकार भी फनकार ) इंदौर प्रेस क्लब MTH कंपाउंड इंदौर के प्रेस क्लब ने मीडिया कर्मी और पत्रकारों.फोटोग्राफर.वीडियो जर्नलिस्ट के लिए प्रथम संगीत संध्या का आयोजन प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कमव पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में यह आयोजन संयोजक प्रदीप जोशी महासचिव प्रमोद दीक्षित के द्वारा रखा गया इसका मकसद था पत्रकार रिपोर्टर फोटोग्राफर और वीडियो जर्नलिस्ट अपने काम में काफी मसरूफ रहते हैं इस भागम भाग की जिंदगी में कुछ राहत के पाल यह लोग महसूस करें और अपने दिमागी थकान को दूर कर राहत महसूस करें इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी वर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कदम प्रदीप जोशी महासचिव प्रमोद दीक्षित व कार्यकारणी सदस्यों ने पहला गीत गाकर इस प्रथम संगीत संध्या का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि जिसने भी इसमें जीत गया उसे तो पुरस्कार दिया ही गया लेकिन पहला दूसरा और तीसरा पुरस्कार भी दिया गया1
- बिना नम्बर हुटर वाली गाड़ी पर पार्षद का ए आई वाला दावा सवालो का उलझता पेंच1
- Post by Khushbu Shrivastava1
- रहमत और बरकत के पाक महीने रमजान में इंदौर से गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। प्रिंस यशवंत रोड स्थित सर्वधर्म संघ कार्यालय में मस्जिदों के इमाम, तरावीह में पूरा कुरआन सुनाने वाले हाफिज़ों और अज़ान देने वाले मोअज्जिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहर काज़ी डॉ. इशरत अली, राष्ट्रीय संत अरूणानंद जी महाराज, स्वामी वर्धानंद महाराज सहित विभिन्न धर्मों के प्रमुखों की मौजूदगी रही। चंदन की माला, साफ़ा और धार्मिक प्रतीक चिन्ह भेंट कर दस्तारबंदी की गई। इस अवसर पर देश की खुशहाली, अमन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम ने एक बार फिर संदेश दिया कि आपसी सद्भाव ही समाज की असली ताकत है।1
- Post by Vishal Jadhav1