logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र ने महुली थाने का किया निरीक्षण थाने की साफ सफाई पर व्यक्त किया प्रसन्नता,अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाने का क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र नेमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों एवं महिला हेल्प डेस्क का गहनता से अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाने में हो रहे निर्माण कार्य को देख कर अवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर एवं फीडबैक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए— 1- थाने के सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। 2- महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने को कहा गया। 3- काउंसलिंग रजिस्टर में दर्ज मामलों का नियमित फॉलो-अप करने के निर्देश दिए गए। 4- एंटी रोमियो टीम को विद्यालय, बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग करने को कहा गया। 5- Anti Romeo SWCAD रजिस्टर में की गई कार्यवाही को समय से अंकित करने के निर्देश दिए गए। 6- महिला बीट प्रणाली को सक्रिय रखते हुए नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। 7- महिला बीट मासिक रजिस्टर में मासिक गतिविधियों का स्पष्ट अंकन करने को कहा गया। 8- प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर को सही एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। 9- निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया। 10- फीडबैक रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का समय से समाधान करने के निर्देश दिए गए। 11- लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया। 12- वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। 13- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 14- संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। 15- थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। 16- बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए जनता से संवाद बढ़ाने पर बल दिया गया। 17- साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। 18- थाना परिसर में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया। 19- पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समय पालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। 20- कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी त्यौहार पर सजग दृष्टि रखने के दिशा निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित थाना महुली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

on 12 March
user_Durgesh Mishra
Durgesh Mishra
रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
on 12 March
90ab1130-8a29-4496-9e33-d74ca109b4b8

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र ने महुली थाने का किया निरीक्षण थाने की साफ सफाई पर व्यक्त किया प्रसन्नता,अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाने का क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र नेमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों एवं महिला हेल्प डेस्क का गहनता से अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाने में हो रहे निर्माण कार्य को देख कर अवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर एवं फीडबैक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों

ecba32ab-2c31-4c72-b9a4-8ecbd99f264b

को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए— 1- थाने के सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। 2- महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने को कहा गया। 3- काउंसलिंग रजिस्टर में दर्ज मामलों का नियमित फॉलो-अप करने के निर्देश दिए गए। 4- एंटी रोमियो टीम को विद्यालय, बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग करने को कहा गया। 5- Anti Romeo SWCAD रजिस्टर में की गई कार्यवाही को समय से अंकित करने के निर्देश दिए गए। 6- महिला बीट प्रणाली को सक्रिय रखते हुए नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। 7- महिला

e0f4c786-ff59-499a-963c-23849440cb49

बीट मासिक रजिस्टर में मासिक गतिविधियों का स्पष्ट अंकन करने को कहा गया। 8- प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर को सही एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। 9- निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया। 10- फीडबैक रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का समय से समाधान करने के निर्देश दिए गए। 11- लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया। 12- वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। 13- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 14- संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। 15- थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों

724aef64-4338-4920-a94a-3d8c8425ff58

के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। 16- बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए जनता से संवाद बढ़ाने पर बल दिया गया। 17- साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। 18- थाना परिसर में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया। 19- पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समय पालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। 20- कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी त्यौहार पर सजग दृष्टि रखने के दिशा निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित थाना महुली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर । जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संगठित गिरोह का भंडाफोड़ जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था। आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। करोड़ों के लेन-देन का खुलासा साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है। भारी मात्रा में सामान बरामद अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं। फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है। कमांडर को भेजते थे डाटा अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। संयुक्त टीम की कार्रवाई इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    1
    संतकबीरनगर ।
जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
संगठित गिरोह का भंडाफोड़
जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था।
आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी
थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है।
भारी मात्रा में सामान बरामद
अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं।
फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है।
कमांडर को भेजते थे डाटा
अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला अस्पताल के पास दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
    1
    जिला अस्पताल के पास दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला
संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by आज की आवाज
    1
    Post by आज की आवाज
    user_आज की आवाज
    आज की आवाज
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • संतकबीरनगर, खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत थवईपार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए बाबा साहब को नमन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण से हुई, जिसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बड़े भाई खेदन प्रसाद जी, अमृत चंद्र जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र कुमार जी, पूर्व प्रधान रत्नेश जी, डॉ. सुदामा प्रसाद जी, पूर्व प्रधान पूर्णमासी प्रसाद जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार जी, ओम प्रकाश जी, गुड्डू राणा, जगजीवन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    संतकबीरनगर, खलीलाबाद।
विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत थवईपार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए बाबा साहब को नमन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण से हुई, जिसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बड़े भाई खेदन प्रसाद जी, अमृत चंद्र जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र कुमार जी, पूर्व प्रधान रत्नेश जी, डॉ. सुदामा प्रसाद जी, पूर्व प्रधान पूर्णमासी प्रसाद जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार जी, ओम प्रकाश जी, गुड्डू राणा, जगजीवन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • धनघटा क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने सड़क किनारे थक-हार कर बैठी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। बताया जाता है कि महिला काफी देर से सड़क किनारे परेशान हालत में बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर महिला को सहारा दिया, उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उसे पास की दुकान से पानी खरीदकर पिलाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस मानवीय व्यवहार को देखा तो उन्होंने दरोगा की सराहना की। आमतौर पर पुलिस की सख्त छवि के बीच इस तरह की संवेदनशील पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान भी बढ़ाते हैं। महिला दरोगा के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।
    2
    धनघटा क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने सड़क किनारे थक-हार कर बैठी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।
बताया जाता है कि महिला काफी देर से सड़क किनारे परेशान हालत में बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर महिला को सहारा दिया, उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उसे पास की दुकान से पानी खरीदकर पिलाया।
इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस मानवीय व्यवहार को देखा तो उन्होंने दरोगा की सराहना की। आमतौर पर पुलिस की सख्त छवि के बीच इस तरह की संवेदनशील पहल ने लोगों का दिल जीत लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान भी बढ़ाते हैं। महिला दरोगा के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!
    5
    गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! 
गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के संग मनी अंबेडकर जयंती संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती इस वर्ष श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के अनोखे संगम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र/प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बाबासाहेब के संदेश को सांस्कृतिक रूप में जीवंत कर दिया।
    3
    श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के संग मनी अंबेडकर जयंती 
संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती इस वर्ष श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के अनोखे संगम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र/प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बाबासाहेब के संदेश को सांस्कृतिक रूप में जीवंत कर दिया।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.