राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया काशी पहुंचीं, महामृत्युंजय मंदिर में जनकल्याण की कामना वाराणसी। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया अपनी टीम के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, सदस्य शुभम कश्यप एवं अन्य सहयोगियों के साथ मोक्ष की नगरी काशी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महामृत्युंजय मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनकल्याण एवं सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की। मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के साथ हरतालिका तीज के अवसर पर माता पार्वती का पूजन भी किया गया। इसके बाद बिंदु इशिका सिंघानिया एवं टीम ने कुबेर कुएं के दर्शन किए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस कुएं के जल को विशेष आध्यात्मिक महत्व प्राप्त है और कहा जाता है कि यहां अलग-अलग स्थानों से पानी के स्वाद में भिन्नता महसूस होती है। कुएं से जुड़ी धार्मिक मान्यता भगवान धनवंतरी और उनकी दिव्य औषधियों से भी जोड़ी जाती है। संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं लोगों को सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कुबेर कुएं के प्राकृतिक जल को लेकर प्रचलित धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लोग इसे आरोग्य और कल्याण से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को किसी भी प्रकार के उपचार या दवा को छोड़कर केवल कुएं के पानी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर योग्य चिकित्सक की सलाह और प्रमाणित चिकित्सा उपचार लेना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान टीम ने जनकल्याण, स्वस्थ जीवन और समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

- मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला1
- टीपी नगर में शराब ठेके पर बवाल! ओवररेटिंग के विरोध पर युवकों की पिटाई मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर ओवररेटिंग के विरोध के बाद मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों युवकों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। #Meerut #MeerutNews #TPNagar #LiquorShop #Overrating #CCTVFootage #ViralVideo #CrimeNews #MeerutPolice #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- मेरठ,, शराब के ठेके पर मारपीट का वीडियो वायरल, ज्यादा रेट पर ठेका संचालक से हुआ था विवाद,,, मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित कीमत से अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि शराब खरीदने पहुंचे दोनों युवकों ने ओवररेटिंग का विरोध किया था। इसी बात को लेकर ठेके पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं वायरल वीडियो, यदि उपलब्ध हो, की भी जांच की जा रही है।1
- MP=फिल्म हनुमान अंश मैं भूमिका निभाने वाले सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत हुआ1
- मेरठ प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान की रजिस्ट्री के नाम पर 6000 रुपयों की रिश्वत लेते आउट सोर्स कर्मचारी अभिनव शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा देखिए पूरी खबर का वीडियो मेरठ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही कीनानगर की महिला से प्रधान मंत्री आवास में मकान की रजिस्ट्री के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी अभिनव रंगे हाथों गिरफ्तार देखिए पूरी खबर का वीडियो1
- शाहजहांपुर: वाल्मीकि समाज के लोगों ने लगाया भेदभाव का गंभीर आरोप, बाल काटने से इनकार का दावा शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के जिंदपुर गांव से सामाजिक भेदभाव का आरोप सामने आया है। वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों का आरोप है कि स्थानीय नाइयों ने उनके बाल काटने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बाल काटने से मना करने के बाद उन्हें दुकान से जाने के लिए कहा गया और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब सवाल यह है कि आखिर आज के दौर में किसी व्यक्ति के साथ उसकी जाति के आधार पर इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। #Shahjahanpur #Nigohi #ValmikiSamaj #SocialJustice #UPNews #BreakingNews #Jindpur #NewsUpdate1
- नालियों पर अतिक्रमण से प्रगति नगर में जलनिकासी संकट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर गली नंबर-2 में नालियों पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर मंगलवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। नालियों को पाटकर सिलाई डालने और रैंप बनाने से जलनिकासी व्यवस्था चरमराने का आरोप है। स्थिति गंभीर होने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल चल रहे नाली अतिक्रमण के निर्माण को रुकवाते हुए उसे हटवा दिया। क्षेत्रवासियों के मुताबिक गली में कई मकानों के सामने नालियों पर रैंप बना दिए गए हैं। कई स्थानों पर नालियों को ढककर उनके ऊपर निर्माण कर दिया गया है। इसके चलते नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं और पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और विकराल होने की आशंका है। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद से कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन पुराने रैंप और अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाए गए। मंगलवार को जब नाली पर अतिक्रमण का काम दोबारा होता दिखाई दिया और स्थिति गंभीर हुई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर हो रहा निर्माण हटाया गया। पुराने अतिक्रमण पर कार्रवाई का इंतजार क्षेत्रवासियों का कहना है कि केवल मौके पर चल रहे निर्माण को रुकवाना पर्याप्त नहीं है। नालियों पर पहले से बने रैंप और स्थायी अतिक्रमण भी हटाए जाने चाहिए, ताकि सफाई और पानी की निकासी सुचारु हो सके। लोगों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से नालियों की सफाई कराने तथा अतिक्रमण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का सवाल है कि जब नालियां सार्वजनिक जलनिकासी व्यवस्था का हिस्सा हैं तो इनके ऊपर लगातार निर्माण कैसे होता रहा? अब देखना यह है कि पुलिस द्वारा तत्काल निर्माण रुकवाने के बाद संबंधित विभाग पुराने अतिक्रमण को लेकर क्या कार्रवाई करता है।2
- राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत पति-पत्नी के मृत अवस्था में पाए जाने के संबंध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा दी गई बाइट!!1