Shuru
Apke Nagar Ki App…
कायाकल्प पर 3 करोड़ खर्च, फिर भी बंद पड़ा पार्क लखीमपुर शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित इंदिरा मनोरंजन वन पार्क के कायाकल्प के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। वर्ष 2023 में पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने इसका उद्घाटन भी किया, ताकि आसपास के लोग पार्क का आनंद ले सकें। लेकिन उद्घाटन के करीब एक माह बाद ही वन विभाग ने तेंदुए की चहलकदमी का हवाला देकर पार्क को बंद कर दिया। तब से अब तक पार्क पर ताला लगा हुआ है और देखरेख के अभाव में उसकी हालत बदहाल हो चुकी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया पार्क आखिर जनता के लिए कब खुलेगा और खर्च हुई राशि का वास्तविक लाभ लोगों को कब मिल पाएगा।
Shahnawaz Gauri
कायाकल्प पर 3 करोड़ खर्च, फिर भी बंद पड़ा पार्क लखीमपुर शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित इंदिरा मनोरंजन वन पार्क के कायाकल्प के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। वर्ष 2023 में पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने इसका उद्घाटन भी किया, ताकि आसपास के लोग पार्क का आनंद ले सकें। लेकिन उद्घाटन के करीब एक माह बाद ही वन विभाग ने तेंदुए की चहलकदमी का हवाला देकर पार्क को बंद कर दिया। तब से अब तक पार्क पर ताला लगा हुआ है और देखरेख के अभाव में उसकी हालत बदहाल हो चुकी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया पार्क आखिर जनता के लिए कब खुलेगा और खर्च हुई राशि का वास्तविक लाभ लोगों को कब मिल पाएगा।
More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
- लखीमपुर खीरी–पलिया से बड़ी खबर लखीमपुर खीरी के पलिया में 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उसी इलाके में नगरपालिका के पास आरोपी सद्दाम हेयर कटिंग की दुकान संचालित करता था। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। नगरपालिका के सहयोग से बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए आरोपी की अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 🔴 कानून का सख्त संदेश 👉 मासूमों की सुरक्षा सर्वोपरि 👉 अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति #लखीमपुरखीरी #पलिया #बुल्डोजरएक्शन #नाबालिगसुरक्षा #कानूनकीकार्रवाई1
- मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर, बीएनएस व पॉक्सो में मुकदमा दर्ज पलिया (खीरी)। पलिया में नगर पालिका गेट के सामने छह वर्ष की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी सद्दाम पुत्र समीउल्ला के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई की। नगर पालिका गेट के सामने संचालित उसकी बाल काटने की दुकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दरअसल सोमवार की रात पलिया में नगर पालिका गेट के सामने पलिया के मोहल्ला इकराम नगर निवासी एक मुस्लिम नाई सद्दाम पुत्र समीउल्ला ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसको लेकर जनता में आक्रोश भर गया और विभिन्न संगठनों ने पलिया थाने का घेराव कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3 ख/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि पलिया नगर में ये पहली बुलडोजर कार्रवाई की गयी है। छह साल की मासूम के साथ हुई इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद नगर में आक्रोश का माहौल बना हुआ था और लोग कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मंगलवार को प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया गया। जनता की मांग है कि दुकान के साथ-साथ आरोपी घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए।1
- sad shayari यहां नए लड़के फसे जाते हैं 💔🫰1
- लखनऊ/लखीमपुर- स्पीकर का निर्देश- सभी विधायकों को रोमी साहनी की तरफ से मिला मिठाई का डिब्बा.... राजा भैया ने खड़े होकर की तारीफ.... पूरे सदन ने तालियां बजाकर स्वागत किया1
- सदर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वे चोरी की मोटरसाइकिलों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें बेच दिया करते थे। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।1
- लखीमपुर खीरी ग्राम कोपा नाली की ना साफ सफाई होने के कारण पानी रोड पर आ रहा है मेरा निवेदन है कि जल्द से जल्द बंद करवाया जाए1
- लखीमपुर खीरी -कचहरी परिसर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी और पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्ति,वस्तुओं की तलाशी भी ली गई यूपी की कई कोर्ट को बम से उड़ा देने की मिली है थ्रेट्स काल के जरिये धमकी1
- स्टेशन चौराहा बना प्रतिदिन का जाम पॉइंट पलियाकलां-खीरी। पलिया की जनता अब रोज़-रोज़ के जाम से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। नगर में आज तक रोडवेज बस अड्डे का न बन पाना सरकार और जिम्मेदार विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। हालात यह हैं कि रोडवेज की सारी बसें स्टेशन चौराहा क्षेत्र में पुलिस चौकी व पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आसपास सड़क किनारे खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे दिन भर यातायात बाधित रहता है। बसों के सड़क पर खड़े होने से स्टेशन चौराहा पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीर, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर होते हैं। इस वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि किस तरह एक के पीछे एक खड़ी रोडवेज बसें पूरे मार्ग को संकरा कर रही हैं, जिससे वाहन रेंगते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पलिया में एक व्यवस्थित रोडवेज बस अड्डा बना दिया जाए, तो न केवल बसों के ठहराव की समुचित व्यवस्था हो जाएगी, बल्कि आम जनमानस को प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को धूल-मिट्टी, तेज धूप और बरसात में खुले आसमान के नीचे बैठने की मजबूरी से भी छुटकारा मिलेगा। चौंकाने वाली बात यह है कि पलिया जैसे महत्वपूर्ण कस्बे में यह स्थिति तब है, जब यहां दुधवा नेशनल पार्क जैसी अंतरराष्ट्रीय पहचान है और एयरपोर्ट जैसी बड़ी सुविधा भी है। जिस तरह एयरपोर्ट के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए, यदि उसी तत्परता से रोडवेज बस अड्डे के लिए पहल होती, तो आज पलिया को यह दुर्दशा नहीं झेलनी पड़ती। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता जाम, अव्यवस्था और असुविधाओं का दंश झेलती रहेगी? पलिया की आम जनता शासन-प्रशासन से मांग कर रही है कि शीघ्र रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की ठोस योजना बनाई जाए, ताकि नगर को जाम से मुक्ति मिले और यात्री सुविधाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सके।1