पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण संतकबीरनगर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखी जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से जुड़े किसी भी प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण संतकबीरनगर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखी जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से जुड़े किसी भी प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
- “ खलीलाबाद/संत कबीर नगर। नगर में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “द म्यूजिक हब” म्यूजिक क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने संस्थान का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर द म्यूजिक हब के प्रोपराइटर गरिमा पांडे ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करना है, यह हमारे गुरु जी का स्वप्न था और उसको साकार करने के लिए वह स्वयं यहां उपस्थित हैं ताकि उनकी प्रतिभा को मंच मिल सके और वे भविष्य में संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में सिंगर अंशुमन निगार, सिंगर अनमोल, म्यूजिकल टीचर एवं कंपोजर जागृति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, विकास पांडे सहित कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- संतकबीरनगर। प्रथम पक्ष राधेश्याम पुत्र रामपति निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर तथा द्वितीय पक्ष विशाल पुत्र रामफलित निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मध्य रंजिश को लेकर विवाद हो गया था, जिसके दौरान मारपीट की घटना घटित हुई। उक्त प्रकरण में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विशाल पुत्र रामफलित को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक ललितकान्त यादव मय हमराह कांस्टेबल सूर्यनारायण गुप्त, थाना महुली जनपद संतकबीर नगर।3
- डीएम व एसपी ने उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।4
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा: डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी संत कबीर नगर। उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और नेहरू कृषक इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल के प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।1
- Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर2
- आकाशवाणी, 14-3-2026 ई0, आज शानीवार है, मित्रों ! सोकर उठ गए हो तो आइए ! भगवान शनि देव के श्री चरणों में हाजिरी लगाते हुऎ , विघ्न हर्ता भगवान गणेश जी को प्रनाम करते हुऎ , श्री बजरंगबली जी कोड नमस्कार करते हुऎ, आज के दिन चर्या का प्रारंभ करते हैं! एकम्🙏 एकम्🙏 एकम् 🙏 एकम् 🙏 एकम्🙏 एकम्🙏 एकम् 🙏 एकम् 🙏 एकम्🙏 अऊम शंग शनैश्चराय नमः 🚩🙏✍️1
- आज दिनांक 14/03/26 को थाना महुली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान चौकी प्रभारी हरिहरपुर, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर तथा थाना महुली के अन्य पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई। गश्त के दौरान कस्बा एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उन्हें चालू स्थिति में रखने की अपील की गई। थाना महुली पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। जागरूकता ही दुर्घटना से बचने का सबसे अच्छा उपाय है। यदि आम नागरिक वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। थाना महुली पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।4