logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भड़काऊ टिप्पणी मामला: मौलाना अब्दुल सालिम बिहार से गिरफ्तार, बहराइच लाए जाने के बाद जेल भेजे गए भड़काऊ टिप्पणी मामला: मौलाना अब्दुल सालिम बिहार से गिरफ्तार, बहराइच लाए जाने के बाद जेल भेजे गए बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वांछित चल रहे मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम एसटीएफ टीम उन्हें बहराइच लेकर पहुंची, जहां नगर कोतवाली में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के पश्चात पूरी विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। कोतवाली से बाहर लाए जाने के दौरान उनकी चाल लड़खड़ाती नजर आई और एक पुलिसकर्मी उन्हें सहारा देकर आगे बढ़ा रहा था। ज्ञात हो कि 6 मार्च को रमज़ान माह के दौरान मौलाना द्वारा सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया था। विभिन्न हिंदूवादी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसी के क्रम में 8 मार्च को विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा संख्या 48/2026, धारा 196(1), 299, 353(1)(C) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2026 को समय लगभग 06:05 बजे अभियुक्त मोहम्मद सालिम को विवेचना के दौरान पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

2 hrs ago
user_Anuj Shukla
Anuj Shukla
लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
f62ab23d-c3d6-430e-a7e8-f42e266204b8

भड़काऊ टिप्पणी मामला: मौलाना अब्दुल सालिम बिहार से गिरफ्तार, बहराइच लाए जाने के बाद जेल भेजे गए भड़काऊ टिप्पणी मामला: मौलाना अब्दुल सालिम बिहार से गिरफ्तार, बहराइच लाए जाने के बाद जेल भेजे गए बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वांछित चल रहे मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम एसटीएफ टीम उन्हें बहराइच लेकर पहुंची, जहां नगर कोतवाली में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के पश्चात पूरी विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। कोतवाली से बाहर लाए जाने के दौरान उनकी चाल लड़खड़ाती नजर आई और एक पुलिसकर्मी उन्हें सहारा देकर आगे बढ़ा रहा था। ज्ञात हो कि 6 मार्च को रमज़ान माह के दौरान मौलाना द्वारा सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया था। विभिन्न हिंदूवादी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसी के क्रम में 8 मार्च को विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा संख्या 48/2026, धारा 196(1), 299, 353(1)(C) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2026 को समय लगभग 06:05 बजे अभियुक्त मोहम्मद सालिम को विवेचना के दौरान पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • UP: यह कोई पेशेवर अपराधी नहीं है लेकिन थाना देहली गेट अलीगढ़ पुलिस का व्यवहार देखो, दरोग़ा जी आए और दुकानदार का कॉलर पकड़ कर ऐसे खींच कर ले गए जैसे कोई 50000 का इनामी पकड़ा हो. Uttar Pradesh - Aligarh
    1
    UP: यह कोई पेशेवर अपराधी नहीं है लेकिन थाना देहली गेट अलीगढ़ पुलिस का व्यवहार देखो, 
दरोग़ा जी आए और दुकानदार का कॉलर पकड़ कर ऐसे खींच कर ले गए जैसे कोई 50000 का इनामी पकड़ा हो.
Uttar Pradesh - Aligarh
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • दबंग महिलाओं ने घर में घुस कर करी तोड़फोड़ पूरा मामला थाना जरवल रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवरिया हसनापुर का है। * जरवल रोड पुलिस नहीं दर्ज किया अभी तक मुकदमा * तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं का वितरण 1, श्रीमती डीजल जहां उर्फ सलमा पत्नी उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 2, श्रीमती आशिया पुत्री मोहम्मद उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 3, श्रीमती शब्बो पत्नी अज्ञात, ग्राम सुलवारी, थाना रामनगर, जिला बाराबंकी 4, अज्ञात, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी
    1
    दबंग महिलाओं ने घर में घुस कर करी तोड़फोड़ पूरा मामला थाना जरवल रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवरिया हसनापुर का है। * जरवल रोड पुलिस नहीं दर्ज किया अभी तक मुकदमा * तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं का वितरण 1, श्रीमती डीजल जहां उर्फ सलमा पत्नी उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 2, श्रीमती आशिया पुत्री मोहम्मद उमेर, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी 3, श्रीमती शब्बो पत्नी अज्ञात, ग्राम सुलवारी, थाना रामनगर, जिला बाराबंकी 4, अज्ञात, ग्राम नैनामऊ, थाना जहांगीराबाद, जिला बाराबंकी
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • थाना हरगांव पुलिस चौकी झरेखापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनियार की युवति ने फोन करके युवक को।रामजीवन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कैथाभारी पोस्ट हरगांव थाना हरगांव का मूल निवासी था जिसको गत दिनांक 30.3.2026 को समय लगभग 5:00 बजे अपने गांव नौनीयार के पश्चिम तालाब के किनारे बुलाया था। घर पर पीड़ित के परिजन का कहना है हमारे लड़के को मार के लटका दिया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है की जमीन में पैर लगे हुए हैं यह फांसी की घटना नहीं है इससे देखने में लग रहा है की मर्डर करके फिर पेड़ से लटका दिया गया है। पीड़ित का कहना यह है की मोबाइल की जांच हो जिससे स्पष्ट हो सके क्या प्रकरण था। किस कारण मृत्यु हुई है। पीड़ित ने इसी मामले को लेकर सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर लगाई न्याय की गुहार ऐसे में देखना है कि पुलिस विभाग क्या लेता है संज्ञान स्वतंत्रता एक्सप्रेस लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ कमल किशोर की खास खबर
    2
    थाना हरगांव पुलिस चौकी झरेखापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनियार की युवति ने फोन करके युवक को।रामजीवन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कैथाभारी पोस्ट हरगांव थाना हरगांव का मूल निवासी था जिसको गत दिनांक 30.3.2026 को समय लगभग 5:00 बजे अपने गांव नौनीयार के पश्चिम तालाब के किनारे बुलाया था। घर पर पीड़ित के परिजन का कहना है हमारे लड़के को मार के लटका दिया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है की जमीन में पैर लगे हुए हैं यह फांसी की घटना नहीं है इससे देखने में लग रहा है की मर्डर करके फिर पेड़ से लटका दिया गया है। पीड़ित का कहना यह है की मोबाइल की जांच हो जिससे स्पष्ट हो सके क्या प्रकरण था। किस कारण मृत्यु हुई है। पीड़ित ने इसी मामले को लेकर सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर लगाई न्याय की गुहार ऐसे में देखना है कि पुलिस विभाग क्या लेता है संज्ञान
स्वतंत्रता एक्सप्रेस लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ कमल किशोर की खास खबर
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी। जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में अवैध कच्ची शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बेखौफ होकर कच्ची शराब बनाते और उसकी पैकिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधौरी वन रेंज के लालबोझी जंगल का है, जहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जंगलों के अंदर धधक रही इन भट्ठियों पर न तो पुलिस का डर दिख रहा है और न ही आबकारी व वन विभाग की कार्रवाई का कोई असर। शराब माफिया खुलेआम बेधड़क इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इस पूरे मामले ने निघासन कोतवाली पुलिस, आबकारी विभाग और वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इन अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस पाएंगे या फिर इसी तरह माफिया खुलेआम कानून को चुनौती देते रहेंगे।
    2
    लखीमपुर खीरी।
जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में अवैध कच्ची शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बेखौफ होकर कच्ची शराब बनाते और उसकी पैकिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधौरी वन रेंज के लालबोझी जंगल का है, जहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जंगलों के अंदर धधक रही इन भट्ठियों पर न तो पुलिस का डर दिख रहा है और न ही आबकारी व वन विभाग की कार्रवाई का कोई असर। शराब माफिया खुलेआम बेधड़क इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
इस पूरे मामले ने निघासन कोतवाली पुलिस, आबकारी विभाग और वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इन अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस पाएंगे या फिर इसी तरह माफिया खुलेआम कानून को चुनौती देते रहेंगे।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। दिनांक 29 मार्च 2026 को सायंकाल स्थानीय सुभाष पार्क में सुभाष सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के कोषाध्यक्ष श्री अशोक ढल को नगर पालिका परिषद का नामित सभासद बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अमरनाथ मिश्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री कुंमुदेश शंकर शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री अजय सिंह, संजीव बाथम, पिंटू रामकृष्ण, ओम प्रकाश शर्मा, घनश्याम, रमाशंकर मिश्रा, कमलेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा रामश चंद मिश्रा, शास्त्री नगर सभासद रावत जी, मनीष मेहरोत्रा, मधुर बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रकट करने के साथ हुआ।
    1
    लखीमपुर खीरी।
दिनांक 29 मार्च 2026 को सायंकाल स्थानीय सुभाष पार्क में सुभाष सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के कोषाध्यक्ष श्री अशोक ढल को नगर पालिका परिषद का नामित सभासद बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अमरनाथ मिश्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री कुंमुदेश शंकर शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री अजय सिंह, संजीव बाथम, पिंटू रामकृष्ण, ओम प्रकाश शर्मा, घनश्याम, रमाशंकर मिश्रा, कमलेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा रामश चंद मिश्रा, शास्त्री नगर सभासद रावत जी, मनीष मेहरोत्रा, मधुर बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
बैठक का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रकट करने के साथ हुआ।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देखिए क्या है 100 के नोट पर छपी हुई रानी के वाव के पीछे का रहस्य
    1
    देखिए क्या है 100 के नोट पर छपी हुई रानी के वाव के पीछे का रहस्य
    user_Saty Mev jayate
    Saty Mev jayate
    Voice of people लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज – नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
    1
    प्रयागराज – नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.