धामपुर शुगर मिल ( डीएसएम )में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक-ड्रिल आयोजित धामपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत धामपुर शुगर मिल ( डीएसएम ) में सुरक्षा जागरूकता को लेकर मॉक-ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस दौरान श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण नीति से संबंधित बैज वितरित किए गए, ताकि सभी कर्मचारी कारखाने की सुरक्षा नीतियों के प्रति जागरूक रह सकें। मॉक-ड्रिल का आयोजन धामपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व तथा डिस्टलरी हेड सुनील राणा के निर्देशन में मुख्य सुरक्षा अधिकारी भरत भूषण बरनी द्वारा एथेनॉल टैंक के पास कराया गया। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट लाइन, फोम कंपाउंड, वाटर कर्टेन ब्रांच और स्प्रिंकलर आदि के माध्यम से आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड टीम ने भी आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी ने मॉक-ड्रिल के दौरान सेफ्टी टीम और प्रोसेस टीम के बेहतर रिस्पांस टाइम की सराहना करते हुए श्रमिकों और कर्मचारियों की तत्परता की प्रशंसा की। वहीं डिस्टलरी हेड सुनील राणा ने टीम को निर्देश दिए कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर के समय पैसो टैंकों पर स्प्रिंकलर चलाकर उन्हें ठंडा रखा जाए। मॉक-ड्रिल के दौरान घायल श्रमिक समरपाल सिंह को फैक्ट्री की डिस्पेंसरी में चेकअप व उपचार के लिए एंबुलेंस से भेजा गया। वहीं बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए सुशीला बायो मेडिकल, मुरादाबाद की टीम ने मेडिकल वेस्ट का कलेक्शन भी किया। इस अवसर पर शुगर एवं केमिकल यूनिट के अधिकारी और कर्मचारी विवेक सिंह यादव, मोहित वशिष्ठ, धीरज सक्सेना, विनोद राणा, दुर्गेश राठौर, पवन शर्मा, मोहम्मद आबिद, भुवनेश, शरद गहलोत, सुनील दत्त जोशी, उज्ज्वल सिंह, ओंकार सिंह, सतपाल सिंह, रतेंद्र कुमार, जयराम यादव, शक्ति सिंह, दीपू, बलिराम सिंह, बरन सिंह, विदेश राम, कंचन, मनीष उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने किया। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

- जिला बिजनोर क्षेत्र धामपुर में बार एसोसिएसन के हिन्दू मुस्लिम के सम्पूर्ण अधिवक्ताओं ने मिलकर कराया रोजा अफ्तार सरफ़राज़ एडवोकेट के घर पर कराई अफ्तारी।1
- देखिए:नगीना डॉक्टर हत्याकांड के मामले में क्या कहा लड़कियों ने #नगीना #hospitalcrime #CrimeNews #BreakingNews #Nagina #UPPolice1
- Post by Bijnor Super News1
- बिजनौर पुलिस ने पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जिसका पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- is per Jyada Jyada kaarvayi ki Jaaye Hamare Yahi Kahana hai vah jitni gujarish Ho is video ke usse Jyada viral Karen se Jitna ho sakta hai1
- क्या भारत अपनी विदेश नीति खुद तय कर रहा है या फैसले अमेरिका में बैठकर ट्रंप तय कर रहा हैं? भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की घोषणा अमेरिका करता है। भारत किस देश से तेल खरीदेगा या नहीं खरीदेगा ये भी हमे अमेरिका बताता है। भारत रूस से 30 दिन तक तेल खरीद सकता है इसकी इजाजत अमेरिका देता है।1
- कोलकाता के पाइकपारा में सुनसान घर में कई धमाके, इलाके में दहशत1
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा अनीस अल्वी निवासी पित्थापुर के द्वारा कराया गया रोजा अफ्तार। अधिक से अधिक लोगो ने की शिरकत। बी जे पी पार्टी के नेता इकबाल उज़्ज़मा,मरगूब चौधरी, खान रिफाकत, एडवोकेट इकबाल उज़्ज़मा, अज़हर सलमानी इमरान उस्मानी, सलमान, डाक्टर शौरभ वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।2
- अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ डाक बंगला कॉलोनी में होली के त्योहार की आड़ में एक विवाहिता की जान लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि दहेज के लालची ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए विवाहिता नीतू को मकान की पहली मंजिल से नीचे सड़क पर फेंक दिया। गनीमत रही कि नीतू नीचे गिरते समय बिजली के केबलों में उलझ गई, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों के अनुसार, नीतू को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस खौफनाक वारदात के बाद घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने पति, ससुर, देवर और ननदों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।1