साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश...* *प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश...* सरायकेला - समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में मुख्य रूप से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू, नीमडीह, ईचागढ़ एवं चांडिल प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीण क्षेत्र के महादलित परिवारों के राशन कार्ड की जांचोपरांत पात्र परिवारों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने तथा संबंधित राशन योजना से आच्छादित करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड से नाम विलोपित होने के कारण राशन योजना के लाभ से वंचित परिवारों को नियमानुसार योजना का लाभ प्रदान करने, पेंशन योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ते हुए लाभ प्रदान करने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। वहीं, नीमडीह एवं खरसावां अंचल अंतर्गत रैयती जमीन पर अवैध एवं जबरन कब्जा करने, गम्हरिया अंचल अंतर्गत बंदोबस्ती भूमि से संबंधित विवाद, तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, सदन निर्माण समिति एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए। उपायुक्त ने जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच करते हुए नियमानुसार, पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित आवेदकों को नियमानुसार की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

- 🚨चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर तिरिलबूटा के पास मालवाहक वाहन की चपेट में आने से ईचा के युवक की मौत चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर मालवाहक वाहन की चपेट में आने से ईचा गांव निवासी 27 वर्षीय की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल आकाश को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई थीं। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आकाश के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसे जमशेदपुर ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को सदर अस्पताल वापस लाए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस #Chaibasa #WestSinghbhum #RoadAccident #MufassilPolice #JharkhandNews #चाईबासा #सड़कहादसा #पश्चिमीसिंहभूम #मुफस्सिलथाना #स्थानीयसमाचार1
- 59वें अभियंता दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम, उपायुक्त ने गुणवत्ता और नवाचार पर दिया जोर चाईबासा। 59वें अभियंता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवार, अपर उपायुक्त क्रिस्टो कुमार बेसरा, प्रशिक्षु आईपीएस सहित जिले के विभिन्न विभागों के अभियंता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महान अभियंता एवं भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं ने देश के निर्माण और विकास में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए। उन्होंने जिले में विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर अपने विचार रखे।1
- आपका बैंक अकाउंट अब और जल्दी खाली होगा थैंक्स तो मोदी सरकार!1
- #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... #viraL #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की। #chandilnews #chandildam #jiladarpan1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- 18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।1
- खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।1
- 🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई। #मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा #चाईबासा #Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews1