सिविल लाइंस में पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार चालक ने एडिशनल कमिश्नर के सामने ही पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैण्डपम्प चिन्हित कर करवाएं दुरूस्त-डीएम साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश धौलपुर, फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा, राज उन्नति, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राय देखने में आया है कि जनाधार नहीं होने के कारण पात्र लाभार्थी भी राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते है। इसके लिए विभागीय समन्वय से शिविर आयोजित कर जनाधार बनाने की प्रक्रिया सुनश्चिित की जाएं। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिससे आमजन को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सम्बन्धी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखें। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए समय-समय पर पानी के नमूने लेकर जांच किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैण्डपम्पों को चिन्हित कर यथाशीघ्र दुरूस्त करवाएं। जिससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकें। उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग को लाडो प्रोत्साहन योजना के लक्ष्यों को शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि इन प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से लिया जाए तथा त्वरित समाधान एवं तर्कसंगत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। गत साप्ताहिक बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि निर्देशों की अनुपालना में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियां की रोकथाम जलभराव क्षेत्र में फोगिंग गतिविधियां किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट, उपखण्ड अधिकारी कर्मवीर सिंह, सहायक निदेशक लोक सेवाएं बंशीधर योगी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- गाजियाबाद/नई दिल्ली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार के नेतृत्व में रविवार को अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सवर्ण समाज के लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पी.एस. कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नागेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री राजेश ठाकुर, संगठन मंत्री योगराज सिंह चौहान, अजय शर्मा, पवन भारद्वाज एडवोकेट, मनीष शर्मा, मानसिंह कुशवाह, कुंवर नुकूल राणा, कौशल राणा, अजय राणा और बिजेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। बताया गया कि इस दौरान जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा विरोध करने की अनुमति नहीं देने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर विभिन्न थानों में ले जाया। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सवर्ण समाज के विरोध प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बिना डरे अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहे।4
- बांदीकुई । RTO की कार से हुआ एक्सीडेंट तो लोगों ने लगाई आरटीओ की क्लास , मैडम नहीं मान रही थी गलती , वायरल वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है1
- Post by Voice of Labour1
- Post by महेंद्र सिंह1
- जयपुर बाईपास पर परिवहन विभाग की वाहन चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार विभागीय गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार परिवहन निरीक्षक शकीला बानो अपनी टीम के साथ हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान परिवहन विभाग की गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिस पर अवैध वसूली के पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया गया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और मौके पर मौजूद परिवहन निरीक्षक को भी खरी-खोटी सुनाई। परिवहन निरीक्षक शकीला बानो का कहना है कि बाइक सवार अचानक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मचा हंगामा हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और एक व्यक्ति की पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Ganesh Yogi1
- पुलिस ने तुरंत वायरलेस किया और लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास कार को रुकवा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस के सामने जिस तरीके से चालक कार तेजी से लेकर भागा, उससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला उस समय का है जब एडिशनल पुलिस कमिश्नर के निर्देशन पर सुभाष चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था पुलिस ने कार को रुकवाने की कोशिश की लेकिन कार सवार रुक नही और ना ही कार का गेट खोला मौका लगते ही वह कार तेजी से लेकर भाग निकला इस घटना को लेकर पुलिस आश्चर्यचकित रह गयी, इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया की चेकिंग के दौरान कार और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।बरहाल वह पुलिस के कब्जे में है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।4