logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में "मैं हूं मौत का पेड़” बना हादसों की वजह, हटाने की उठी मांग बरेली। लाल फाटक ओवर फ्लाई (परशुराम सेतु) के पास सेना की डेरी के सामने स्थित एक विशाल पेड़ लगातार सड़क हादसों का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल से उतरते ही यह पेड़ सर्विस रोड के बीच में आ जाता है, जिससे यह क्षेत्र पूरी तरह “एक्सीडेंट जोन” बन चुका है।पेड़ हटाने की मांग करते हुए वीर महाकाल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वीर महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पुल से तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों को यह स्पष्ट नहीं दिखता कि सर्विस रोड से भी वाहन आ सकते हैं। पेड़ के कारण सर्विस लेन को अचानक मोड़ दिया गया है, जिससे अक्सर टक्कर हो जाती है और गंभीर हादसे सामने आते हैं। हाल ही में 16 फरवरी को उमरसिया निवासी एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे एक ट्रक ने एक ईको गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें सवार चार महिलाएं और एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन घटनाओं की प्रमुख वजह वही पेड़ है, जिसे अब “मौत का पेड़” कहा जाने लगा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक पेड़ को जल्द से जल्द हटाया जाए और सर्विस रोड को चारों ओर से लगभग 100-100 मीटर तक चौड़ा व सुरक्षित बनाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र सिंह , अजय , आर्यन , रवि , प्रदीप कुमार, सुरेश , रोहित कमल , मोहित पटेल आदि मौजूद थे ।

2 hrs ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बरेली में "मैं हूं मौत का पेड़” बना हादसों की वजह, हटाने की उठी मांग बरेली। लाल फाटक ओवर फ्लाई (परशुराम सेतु) के पास सेना की डेरी के सामने स्थित एक विशाल पेड़ लगातार सड़क हादसों का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल से उतरते ही यह पेड़ सर्विस रोड के बीच में आ जाता है, जिससे यह क्षेत्र पूरी तरह “एक्सीडेंट जोन” बन चुका है।पेड़ हटाने की मांग करते हुए वीर महाकाल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वीर महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पुल से तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों को यह स्पष्ट नहीं दिखता कि सर्विस रोड से भी वाहन आ सकते हैं। पेड़ के कारण सर्विस लेन को अचानक मोड़ दिया गया है, जिससे अक्सर टक्कर हो जाती है और गंभीर हादसे सामने आते हैं। हाल ही में 16 फरवरी को उमरसिया निवासी एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे एक ट्रक ने एक ईको गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें सवार चार महिलाएं और एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन घटनाओं की प्रमुख वजह वही पेड़ है, जिसे अब “मौत का पेड़” कहा जाने लगा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक पेड़ को जल्द से जल्द हटाया जाए और सर्विस रोड को चारों ओर से लगभग 100-100 मीटर तक चौड़ा व सुरक्षित बनाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र सिंह , अजय , आर्यन , रवि , प्रदीप कुमार, सुरेश , रोहित कमल , मोहित पटेल आदि मौजूद थे ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #थाना_शीशगढ़_जनपद_बरेली_गौवंशीय_पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदूवादी व गौरक्षा संगठनों में आक्रोश दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग
    1
    #थाना_शीशगढ़_जनपद_बरेली_गौवंशीय_पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदूवादी व गौरक्षा संगठनों में आक्रोश दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Bareilly College Bareilly mein aisa kya dekhne Ko Mila/ Bareilly college kand/ Samajwadi Chhatra Sabha Ne khola morcha/ nyaay ki mang/ Guru ka apman Nahin sahega Hindustan/ Bareilly college ki sharmnak ghatna per bada khulasa/
    1
    Bareilly College Bareilly mein aisa kya dekhne Ko Mila/
Bareilly college kand/
Samajwadi Chhatra Sabha Ne khola morcha/
nyaay ki mang/
Guru ka apman Nahin sahega Hindustan/
Bareilly college ki sharmnak ghatna per bada khulasa/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरेली में युवक के घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर कार्रवाई की मांग
    1
    बरेली में युवक के घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर कार्रवाई की मांग
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #भुता के मलपुर में गूंजा सूफियाना रंग: 129वें उर्स का भव्य आगाज़, तौफीक प्रधान पहुंचे तो उमड़ा जनसैलाब!#
    1
    #भुता के मलपुर में गूंजा सूफियाना रंग: 129वें उर्स का भव्य आगाज़, तौफीक प्रधान पहुंचे तो उमड़ा जनसैलाब!#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा मंदिर और शनि देव मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सव मनाने के बाद हुआ विशाल भंडारा। फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने जय श्री राम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारे लगाए। इस दौरान भक्ति का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि आज 2 मार्च दिन गुरुवार को ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों के सहयोग से आज हनुमान जयंती एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ठाकुरद्वारा मंदिर में सुबह लगभग आठ बजे पंडित सूर्य प्रकाश पाठक एवं पंडित प्रवन पांडे के द्वारा भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कराया गया इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत कस्बे की में मार्केट में गंगवार मेडिकल स्टोर के पास दोपहर में लगभग 12 बजे शनि देव मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा वासियों और दूरराज ग्रामीण क्षेत्र से साप्ताहिक बाजार करने आए लोगों ने भंडारे में पहुंचकर पूड़ी, सब्जी, हलवा का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। देर रात लगभग 9 बजे केक काटकर पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। उसके बाद भजन कीर्तन करने के उपरान्त भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजनों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम में कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता दीपक गोयल, व्यापारी सतीश गुप्ता राज कपूर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल,अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, नितिन गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शीलू चौहान, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, मयंक अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, रजत बंसल, मोनू रस्तोगी, पंकज गोयल प्रवीन गोयल सहित अन्य व्यापारी और कस्बे के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    4
    ठाकुरद्वारा मंदिर और शनि देव मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सव मनाने के बाद हुआ विशाल भंडारा।    
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर  हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने जय श्री राम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारे  लगाए। इस दौरान भक्ति का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि आज 2 मार्च दिन गुरुवार को ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों के सहयोग से आज हनुमान जयंती एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ठाकुरद्वारा मंदिर में सुबह लगभग आठ बजे पंडित सूर्य प्रकाश पाठक एवं पंडित प्रवन पांडे के द्वारा भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कराया गया इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।  इसके उपरांत कस्बे की में मार्केट में गंगवार मेडिकल स्टोर के पास दोपहर में लगभग 12 बजे शनि देव मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा वासियों और दूरराज ग्रामीण क्षेत्र से साप्ताहिक बाजार करने आए लोगों ने भंडारे में पहुंचकर पूड़ी, सब्जी, हलवा का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। देर रात लगभग 9 बजे केक काटकर  पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। उसके बाद भजन कीर्तन करने के उपरान्त भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजनों पर जमकर डांस किया।  कार्यक्रम में कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता दीपक गोयल, व्यापारी सतीश गुप्ता राज कपूर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल,अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला,  नितिन गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शीलू चौहान, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, मयंक अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, रजत बंसल, मोनू रस्तोगी, पंकज गोयल प्रवीन गोयल सहित अन्य व्यापारी और कस्बे के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • बरेली के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर में आज गुरुवार को हजरत बैजू शाह बली रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर 129वें उर्स का शानदार आगाज़ हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस पवित्र उर्स में दूर-दराज से हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा गांव आध्यात्मिक माहौल में रंगा नजर आया। उर्स के पहले ही दिन एक खास नजारा तब देखने को मिला जब बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तौफीक प्रधान गांव पहुंचे। उनके पहुंचते ही माहौल पूरी तरह बदल गया—चारों तरफ उनके समर्थकों और चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे और नौजवान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। बताया जाता है कि तौफीक प्रधान जब भी मलपुर आते हैं, लोगों में उन्हें लेकर खास दीवानगी देखने को मिलती है। वहीं उर्स में मशहूर कव्वाल अरशद कामली की मौजूदगी ने समां बांध दिया। उनकी दिल छू लेने वाली आवाज पर अकीदतमंद झूमते नजर आए और पूरा परिसर सूफियाना कलाम से गूंज उठा। उर्स के इस भव्य आयोजन में आस्था, भाईचारा और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला, जो अगले दो दिनों तक इसी तरह जारी रहने वाला है। वहीं तौफीक प्रधान ने कव्वाल अरशद कामली को फ़ूल माला पहना कर उनका स्वागत किया तौफीक प्रधान के नेतृत्व में बिरयानी का लंगर भी किया गया बात करते हैं तौफीक प्रधान से पूरे मामलों में उन्होंने क्या जानकारी दी
    1
    बरेली के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर में आज गुरुवार को हजरत बैजू शाह बली रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर 129वें उर्स का शानदार आगाज़ हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस पवित्र उर्स में दूर-दराज से हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा गांव आध्यात्मिक माहौल में रंगा नजर आया।
उर्स के पहले ही दिन एक खास नजारा तब देखने को मिला जब बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तौफीक प्रधान गांव पहुंचे। उनके पहुंचते ही माहौल पूरी तरह बदल गया—चारों तरफ उनके समर्थकों और चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे और नौजवान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। बताया जाता है कि तौफीक प्रधान जब भी मलपुर आते हैं, लोगों में उन्हें लेकर खास दीवानगी देखने को मिलती है।
वहीं उर्स में मशहूर कव्वाल अरशद कामली की मौजूदगी ने समां बांध दिया। उनकी दिल छू लेने वाली आवाज पर अकीदतमंद झूमते नजर आए और पूरा परिसर सूफियाना कलाम से गूंज उठा।
उर्स के इस भव्य आयोजन में आस्था, भाईचारा और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला, जो अगले दो दिनों तक इसी तरह जारी रहने वाला है। वहीं तौफीक प्रधान ने कव्वाल अरशद कामली को फ़ूल माला पहना कर उनका स्वागत किया तौफीक प्रधान के नेतृत्व में बिरयानी का लंगर भी किया गया बात करते हैं तौफीक प्रधान से पूरे मामलों में उन्होंने क्या जानकारी दी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह बिलासपुर अड्डे के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहल्ला तिगड़ी निवासी कैफ पुत्र गुड्डू ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 10 बजे आरोपी को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़ा है और गांव में खेती-बाड़ी व मजदूरी का काम करता है। पीड़िता का घर पास में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, इसी दौरान यह घटना हुई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।
    1
    बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह बिलासपुर अड्डे के पास से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहल्ला तिगड़ी निवासी कैफ पुत्र गुड्डू ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई।
मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 10 बजे आरोपी को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़ा है और गांव में खेती-बाड़ी व मजदूरी का काम करता है। पीड़िता का घर पास में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, इसी दौरान यह घटना हुई।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #PS बारादरी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत दि0 30.03.26 को अज्ञात चोरो द्वारा बुलेट बाइक, फोन व चांदी का ब्रेसलेट चोरी करने की घटना का CCTV फुटेज एवं यक्ष एप के माध्यम से अनावरण कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 02 चोरी की बाइक, स्मैक आदि की बरामदगी के सम्बन्ध में CO CITY 3rd की बाइट।*
    1
    #PS बारादरी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत दि0 30.03.26 को अज्ञात चोरो द्वारा  बुलेट बाइक, फोन व चांदी का ब्रेसलेट चोरी करने की घटना का CCTV फुटेज एवं यक्ष एप के माध्यम से अनावरण कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 02 चोरी की बाइक, स्मैक आदि की बरामदगी के सम्बन्ध में CO CITY 3rd की बाइट।*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Bareilly bujurg kis tarah hua pareshan/ Bareilly Ke Rampal ki dardnak dastan/ budhapa Insan ka dusra Bachpan hota Hai/ budhape mein kya kuchh dekhne Ko Mila/ pareshan Rampal ki guhar/ Rampal Ne hue atyachar ko bataya/ Rampal ki dastan kya bayan karti hai/ Rampal ki dastan aise mod per/ Rampal ne lagai Insaaf Ki guhar
    1
    Bareilly bujurg kis tarah hua pareshan/
Bareilly Ke Rampal ki dardnak dastan/
budhapa Insan ka dusra Bachpan hota Hai/
budhape mein kya kuchh dekhne Ko Mila/
pareshan Rampal ki guhar/
Rampal Ne hue atyachar ko bataya/
Rampal ki dastan kya bayan karti hai/
Rampal ki dastan aise mod per/
Rampal ne lagai Insaaf Ki guhar
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.