सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार "राजू" ने पूर्व विधायक पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम तहरी भोज एव कंबल वितरण कार्यक्रम पूरनपुर:पूर्व विधायक स्व. पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके भांजे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार "राजू" जी के आवास पर विनम्र श्रद्धांजलि सभा, तहरी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य अमित यादव ने पूर्व विधायक स्व. पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. पीतमराम जी जनसेवा, सादगी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि स्व. पीतमराम का जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा संगठन और जनता के हित में कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि स्व. पीतमराम ने अपने जीवन में हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की और उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे ऐसे जननेता विरले ही होते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि स्व. पीतमराम का व्यक्तित्व सरल, सहज और संघर्षशील था। वे हर वर्ग के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ‘कट्टर’ ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. पीतमराम ने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल कायम की। प्रदेश सचिव असलम जावेद अंसारी ने कहा कि स्व. पीतमराम सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का कार्य किया। अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रियाज खान ने कहा कि स्व. पीतमराम का योगदान क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कौशल वाजपेयी एवं राजाराम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर,जिला उपाध्यक्ष कशीराम सरोज,ओम शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धेय स्व. पीतमराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजक राज कुमार ‘राजू’ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. पीतमराम जी की स्मृति में आयोजित तहरी भोज एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण उनके सेवा भाव को सच्ची श्रद्धांजलि है कार्यक्रम के उपरांत सभी ने तहरी भोज में सहभागिता की इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन प्रदीप जायसवाल,व्यापर मंडल के प्रदीप शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव,मास्टर गुरूदयाल सिंह,पूर्व प्रधान विपिन सिंह,प्रधाम मिलाप सिंह,महेंद्र सिंह,संजय खान,मो.सरताज,साजिद अली रजवी,उस्मान शाह,खुर्शीद अहमद,नवीन अग्रवाल,बसंत भारती,तौफीक खान,अहीद खान,मीता सिंह,मीनू शर्मा,नाबीर अली मंसूरी,भगवान दीन वर्मा आदि हजारों क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहें।

- Post by Atma Gandhi1
- यहाँ आपकी रिपोर्ट का एक 'धाराप्रवाह' (Fluent & Smooth) वर्ज़न है। इसमें मैंने वाक्यों को इस तरह से जोड़ा है कि एंकरिंग या वॉयस-ओवर करते समय आपकी सांस न टूटे और खबर का असर ज्यादा हो। यह रहा UPNewsTV24 के लिए फाइनल ड्राफ्ट: [एंकर/वॉयस ओवर शुरू] "पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जो जितनी भावुक है, सियासी मायनों में उतनी ही अहम भी। दृश्य है राज कुमार उर्फ़ राजू के आवास का। मौका था—उनके मामा और पूर्व विधायक स्वर्गीय पीतमराम जी की चौथी पुण्यतिथि का। श्रद्धांजलि सभा और तहरी भोज के इस आयोजन में सुबह से ही समर्थकों का तांता लगा रहा। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि घर के भीतर श्रद्धेय पीतमराम जी की तस्वीर फूलों से सजी है। माहौल गमगीन है, लेकिन भीड़ का उत्साह कुछ और ही कहानी कह रहा है। राज कुमार राजू खुद पूरी विनम्रता के साथ हर आगंतुक का स्वागत करते और व्यवस्था संभालते नज़र आए। श्रद्धांजलि देने आए लोगों ने पीतमराम जी को याद करते हुए, गरीबों और किसानों के लिए किए गए उनके संघर्षों को नमन किया। यूँ तो यह आयोजन पूरी तरह पारिवारिक और धार्मिक था, लेकिन राजनीतिक जानकारों की नज़रें इस भीड़ के सियासी संदेश को डिकोड करने में लगी हैं। इसकी वजह भी साफ़ है—राज कुमार राजू, जो समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, और स्व. पीतमराम जी की बहू आरती मेहन्द्र, दोनों ही पूरनपुर सीट से सपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि जहाँ पिछले चुनाव में पार्टी ने आरती मेहन्द्र पर भरोसा जताया था, और हाल ही में उन्होंने गोमती उद्गम स्थल पर शक्ति प्रदर्शन भी किया, वहीं अब राजू के आवास पर यह जमावड़ा भी महज एक श्रद्धांजलि सभा नहीं लगता। जानकारों की मानें तो यह आयोजन क्षेत्र में उनकी पकड़ और जनसंपर्क का सीधा संदेश है। कार्यक्रम के अंत में विशाल तहरी भोज के साथ, दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। लेकिन इस धुंए और भीड़ के बीच, पूरनपुर की भावी राजनीति की तस्वीर भी साफ होती दिखाई दी। पूरनपुर से सरफराज़ अहमद ख़ान की रिपोर्ट, UPNewsTV24" 1
- जिला पीलीभीत बीसलपुर तहसील के जल्लापुर गांव में मंगलवार को बाग में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देना था। विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने हिंदू समाज से संगठित होकर श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित समिति ने मुख्य अतिथियों को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य समाज को संगठित करना और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रामसेवक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक चेतना को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान हिंदू सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय हित से जुड़े विभिन्न विचारों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने एकजुटता बनाए रखने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में महंत योगी हनुमान नाथ महाराज ने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज को जागृत होकर देश की आसुरी शक्तियों का नाश करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। सह विभाग संपर्क रवि शरण सिंह चौहान ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि घर-परिवार में संस्कारों की नींव माता द्वारा रखी जाती है। उन्होंने हर घर में पांच परिवर्तन – कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समर्थ, पर्यावरण, स्वदेशी का बोध और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. रामसेवक शर्मा, सचिव धर्मपाल गंगवार, पूर्व सैनिक पोशाकी लाल, सहखंड कार्यवाहक अमनदीप, जिला शारीरिक प्रमुख अजीत, खंड प्रचारक सर्वेश, जानकी प्रसाद, ग्राम प्रधान सुमन गंगवार, राजकुमार, झाजन लाल, पुष्प कुमार और मंडल कार्यवाहक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।3
- जनपद पीलीभीत के विकासखंड बिलसंडा के निवासी शोभना जायसवाल प्रिया और उनके पति नरेश जायसवाल ने अपनी 21वीं शादी की वर्षगांठ मनाई इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर और हैंडीक्राफ्ट्स रिक्शे बाटे और दिव्यांगों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया1
- बरेली के सीएमओ ऑफिस में मरीज के परिजनों का जोरदार धरना-प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं पूरी तरह बेपटरी झोलाछाप डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप पीड़ित महिला व परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई न करने का सीएमओ पर आरोप एसीएमओ डॉ. अमित कुमार के संरक्षण में झोलाछाप चलने का दावा पीड़ित परिवार डोहरा गोटिया का निवासी बताया जा रहा सीएमओ ऑफिस में पहुंची कोतवाली पुलिस बरेली में झोलाछाप डॉक्टरों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा परिजनों का आरोप—स्वास्थ्य विभाग दे रहा झोलाछाप को संरक्षण1
- *जिला अस्पताल में हंगामा… सीएमओ और नोडल की सरपरस्ती में फल-फूल रहे झोलाछाप, एक और मरीज का कर दिया गलत इलाज#1
- जिला पीलीभीत क्षेत्र बीसलपुर के कस्बा चुर्रासकतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी (बाउंड्री) जर्जर हो गई है। कई स्थानों से टूटी होने के कारण आवारा पशु आसानी से परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। इस स्थिति से अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों, जिनमें रामवीर, माखन, रोहित, जगदीश, तेजपाल, मोहनलाल और रामस्वरूप शामिल हैं, ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।2
- पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में समाज सेवी विक्रम नरेश जयसवाल और उनकी पत्नी सुगना जायसवाल ने अपनी शादी की 21वीं वर्षगांठ थ मने इस मौके पर उन्होंने दिव्यागजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर और हैंडीक्राफ्ट रिक्शा वितरण किया दंपति ने दिव्यांगों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया लोगों ने उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की1
- Post by Firoz Idrisi1