Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुबनी में अभया-ब्रिगेड का शुभारंभ। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को मिली स्कूटी।
Khabar halchal
मधुबनी में अभया-ब्रिगेड का शुभारंभ। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को मिली स्कूटी।
More news from बिहार and nearby areas
- मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां। बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ का आगाज़, पुलिस दीदियों ने निकाला फ्लैग मार्च। अब बेटियां निडर रहेंगी, सुरक्षा के लिए साथ हैं ‘पुलिस दीदी’ मुश्किल की घड़ी में बेटियों के साथ खड़ी मिलेगी अभया ब्रिगेड : एएसपी रश्मि,बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां मधुबनी, महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों द्वारा शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया। गौरतलब है कि विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड पुलिस दीदी’ की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया गया। इसी अभियान के तहत मधुबनी में भी ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ फ्लैग मार्च निकालकर महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस केंद्र परिसर से किया गया, जहां एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी रश्मि ने कहा कि ‘अभया ब्रिगेड’ महिलाओं एवं बेटियों को यह विश्वास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और उनके साथ खड़ी है। इस पहल से महिलाओं एवं बेटियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।1
- Post by Khabar halchal1
- सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने राखी पर पर जिले वासियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए बताया यह पर्व सबों के लिए भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। साथी उन्होंने कहा की कई अल्ट्रासाउंड केदो एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई है। जिसमें विनोद नर्सिंग होम कोतवाली चौक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र जयनगर शील किया गया है एवं प्रार्थमिकी दर्ज की गई है। सिविल सर्जन ने बताया की अवैध नर्सिंग होम और अवैध अल्ट्रासाउंड केदो पर बराबर छापेमारी की जाएगी उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में कई तरह की घटनाएं होती रहती है विनोद नर्सिंग होम में एक महिला के प्रसाद के समय ऑपरेशन करने के बाद उनकी मृत्यु हो गई तुरंत टीम पहुंचकर जांच किया और फिर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी जारी रहेगी।1
- जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खुल जाने से क्या मधुबनी के सभी प्रखंडों के बच्चों को नामांकन मिल जाएगा? जब हजारों बच्चे आवेदन कर रहे हैं और सीटें सीमित हैं, तो क्या हर प्रखंड के बच्चों तक केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा पहुंच पाएगी? जन सुराज दल के नेता इंद्रशेखर झा का सरकार से बड़ा भाग उन्होंने कहा सरकार को प्रत्येक प्रखंड में नेतरहाट जैसे विद्यालय का स्थापना करना चाहिए। #Madhubani #MadhubaniNews #KendriyaVidyalaya #CentralSchool #Education #BiharNews #BiharEducation #MadhubaniUpdates #IndrashekharJha #Jansuraj #JanSurajParty #Students #SchoolAdmission #EducationForAll #MadhubaniDistrict #PrabhatTimes1
- रक्षाबंधन पर घर लौट रहा मजदूर बस हादसे में मारा गया, मधुबनी के बसीपट्टी में पसरा मातम मधुबनी जिले के बसीपट्टी गांव में रक्षाबंधन से पहले मातम पसर गया। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे एक मजदूर की सुल्तानपुर में हुए भीषण बस हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मजदूर बाहर काम करता था और रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार और भाई-बहनों के बीच पहुंचने के लिए घर लौट रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बस गुरुग्राम से बिहार जा रही थी और हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य चलाया गया। रक्षाबंधन की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे बसीपट्टी के परिवार के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार किया जा रहा था, उसके नहीं लौटने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। गांव में भी घटना को लेकर मातम का माहौल है।1
- जयनगर स्टेशन परिसर से पुलिस ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी1
- प्राथमिक विद्यालय सिनुआर की जर्जर हालत पर विजय श्री टुना ने उठाई आवाज, मामला उजागर होते ही डीएम आनंद शर्मा पहुंचे मौके पर, बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला1
- मधुबनी विधायक माधव आनंद ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, श्रद्धा और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। #Madhubani #MadhubaniMLA #MadhavAnand #RakshaBandhan #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #रक्षाबंधन #जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण #मधुबनी #मधुबनीविधायक #बधाई_एवं_शुभकामनाएं #Mithila #Mithilanchal #Bihar #BiharNews #PrabhatTimes1