राजधानी पटना के नशीले इंजेक्शन को घुम घुम कर बेचने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट राजधानी पटना के सुलतानगंज थानांतर्गत ई-रिक्शा से नशीली सूई बेचे जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 01 विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया गठित टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में 02 अभियुक्तों को 01 ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 04 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार छापेमारी के क्रम में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 01 लोडेड देशी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 340 पीस Avil Injection, 117 पीस Buprenorphine Hydrochloride Injection, 01 ई-रिक्शा, 19 स्मार्ट फोन, 13 कीपैड मोबाईल एवं 29420/- रुपये नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस दी गई जानकारी
राजधानी पटना के नशीले इंजेक्शन को घुम घुम कर बेचने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट राजधानी पटना के सुलतानगंज थानांतर्गत ई-रिक्शा से नशीली सूई बेचे जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 01 विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया गठित टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में 02 अभियुक्तों को 01 ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 04 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार छापेमारी के क्रम में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 01 लोडेड देशी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 340 पीस Avil Injection, 117 पीस Buprenorphine Hydrochloride Injection, 01 ई-रिक्शा, 19 स्मार्ट फोन, 13 कीपैड मोबाईल एवं 29420/- रुपये नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस दी गई जानकारी
- बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता का मुजफ्फरपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके इस आगमन को राज्य में पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- पटना में रोजगार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।1
- पटना के दानापुर में आनंद बाजार से मेथियापुर काली मंदिर तक की मुख्य सड़क पर दो ट्रकों ने जाम लगा दिया है। इस कारण लोगों को सड़क किनारे बांध पर चलकर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। शहर के इतने करीब होने के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।1
- जीतन राम मांझी के शहजादे मंत्री पुत्र डॉ संतोष सुमन तेजस्वी पर जमकर बरसे1
- ऋषि कुमार का हत्यारा प्रियांशु कुमार पुलिस ने किया गिरफ्तार 6 घंटा के भीतर और एसपी साहब ने भेजा जेल चंद्रलेखा मामला है वीडियो को ज्यादा शेयर करें #news #aks viral news #hajipur1
- मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में तमंचा लहराने का वीडियो हो रहा है वायरल1
- मिट्टी धंसने से स्प्राइट लदा ट्रेलर पलटा, केबिन में फंसे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने जान बचाया ,स्थानीय लोगों की पहल करने से जान बच गई वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है , पटना के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के निसिबुचक गांव के समीप स्प्राइट से लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे मिट्टी धंसने के कारण पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का इंजन (केबिन) झटके के साथ चेसिस से अलग होकर दूर जा गिरा, जिससे चालक अंदर ही मलबे में दब गया। जानकारी के अनुसार, बक्सर से स्प्राइट की खेप लेकर पूर्णिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर निसिबुचक के पास पहुंचा, ड्राइवर ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर रेस्ट करने लगा। जिसके बाद टेलर के किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। भारी लोड होने के कारण ट्रेलर का पिछला पहिया गड्ढे में चला गया और देखते ही देखते पूरा वाहन असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। ट्रेलर का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और ड्राइवर मृत्युंजय गिरी (निवासी: मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) केबिन के अंदर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं और उसकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिलाया गया । #ApnaCityTakNews #vairlnews s मिट्टी धंसने से स्प्राइट लदा ट्रेलर पलटा, केबिन में फंसे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने जान बचाया ,स्थानीय लोगों की पहल करने से जान बच गई वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है , पटना के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के निसिबुचक गांव के समीप स्प्राइट से लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे मिट्टी धंसने के कारण पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का इंजन (केबिन) झटके के साथ चेसिस से अलग होकर दूर जा गिरा, जिससे चालक अंदर ही मलबे में दब गया। जानकारी के अनुसार, बक्सर से स्प्राइट की खेप लेकर पूर्णिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर निसिबुचक के पास पहुंचा, ड्राइवर ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर रेस्ट करने लगा। जिसके बाद टेलर के किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। भारी लोड होने के कारण ट्रेलर का पिछला पहिया गड्ढे में चला गया और देखते ही देखते पूरा वाहन असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। ट्रेलर का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और ड्राइवर मृत्युंजय गिरी (निवासी: मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) केबिन के अंदर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं और उसकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिलाया गया । #ApnaCityTakNews #vairlnews s2
- मुजफ्फरपुर के तिरहुत प्रमंडल आयुक्त गिरबल दयाल सिंह ने एक निजी स्कूल पर कार्रवाई की है। इस फैसले से जिले के अन्य निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है।1
- नदी थाना में बड़ी कार्रवाई: 12 किलो गांजा, स्मैक और नकदी के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार। नदी थाना में बड़ी कार्रवाई: 12 किलो गांजा, स्मैक और नकदी के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार। फतुहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। फतुहा अनुमंडल क्षेत्र में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 मई 2026 को करीब रात 8 बजकर 5 मिनट पर कच्ची दरगाह, नदी थाना क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय आकाश कुमार, पिता अर्जुन राय और 19 वर्षीय पियुष कुमार, पिता उमेश कुमार शामिल हैं। दोनों कच्ची दरगाह, नदी थाना क्षेत्र, पटना के रहने वाले बताए गए हैं। इनके पास से करीब 7.54 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। वहीं, 10 मई 2026 को रात करीब 2 बजकर 35 मिनट पर कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास से 12 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मेहश कुमार, पिता रामगुलेल राय और 30 वर्षीय अखलेश राय, पिता रामगुलेल राय के रूप में हुई है। दोनों वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मीरमपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 12 किलो 100 ग्राम गांजा, 7.54 ग्राम स्मैक, 33 हजार 330 रुपये नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1