अब जनता की नजर बनेगी पुलिस की ताकत: बलौदाबाजार पुलिस ने शुरू की 'दृष्टि हेल्पलाइन', एक कॉल पर होगी त्वरित कार्रवाई अब जनता की नजर बनेगी पुलिस की ताकत: बलौदाबाजार पुलिस ने शुरू की 'दृष्टि हेल्पलाइन', एक कॉल पर होगी त्वरित कार्रवाई बलौदाबाजार। जिले में पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहभागिता को और मजबूत बनाने की दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व में संचालित 'समाधान शिकायत हेल्पलाइन' को नए स्वरूप में 'दृष्टि हेल्पलाइन (Drishti Helpline)' के रूप में शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में शुरू की गई इस जन-केंद्रित पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की सतर्क नजरों, सुझावों और सूचनाओं के आधार पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस ने इस अभियान का नारा "आपकी नजर, पुलिस की कार्रवाई" तथा "सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज" रखा है। इसके माध्यम से नागरिक अब अपने आसपास होने वाली संदिग्ध, अवैध या असामाजिक गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनहितैषी एवं जवाबदेह बनाने के लिए सुझाव और शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी। पुलिस ने इसके लिए 94792 20392 नंबर जारी किया है, जिस पर आमजन कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे लोग बिना किसी भय या संकोच के अपराध और अवैध गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकें। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी 'दृष्टि हेल्पलाइन' पर साझा करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सक्रिय सहयोग करें।
अब जनता की नजर बनेगी पुलिस की ताकत: बलौदाबाजार पुलिस ने शुरू की 'दृष्टि हेल्पलाइन', एक कॉल पर होगी त्वरित कार्रवाई अब जनता की नजर बनेगी पुलिस की ताकत: बलौदाबाजार पुलिस ने शुरू की 'दृष्टि हेल्पलाइन', एक कॉल पर होगी त्वरित कार्रवाई बलौदाबाजार। जिले में पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहभागिता को और मजबूत बनाने की दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व में संचालित 'समाधान शिकायत हेल्पलाइन' को नए स्वरूप में 'दृष्टि हेल्पलाइन (Drishti Helpline)' के रूप में शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में शुरू की गई इस जन-केंद्रित पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की सतर्क नजरों, सुझावों और सूचनाओं के आधार पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस ने इस अभियान का नारा "आपकी नजर, पुलिस की कार्रवाई" तथा "सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज" रखा है। इसके माध्यम से नागरिक अब अपने आसपास होने वाली संदिग्ध, अवैध या असामाजिक गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनहितैषी एवं जवाबदेह बनाने के लिए सुझाव और शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी। पुलिस ने इसके लिए 94792 20392 नंबर जारी किया है, जिस पर आमजन कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे लोग बिना किसी भय या संकोच के अपराध और अवैध गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकें। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी 'दृष्टि हेल्पलाइन' पर साझा करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सक्रिय सहयोग करें।
- 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।1
- क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी काशांति पूर्वक आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है ,किसी का भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से निकालने को कहा है अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है3
- बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम जी को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंडी प्रांगण, बिल्हा में बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में विभिन्न संगठनों द्वारा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी का फूल माला बुके एवं श्रीफल और साल से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा की यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। इस स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री Bhupendra Sawanni. जी, गुरु सिंघ सभा, अधिवक्ता संघ, सिंध महासभा, अग्रवाल सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, यादव समाज, मानिकपुरी समाज सहित विभिन्न समाज के सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि शामिल हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, बिल्हा में आयोजित बिल्हा नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैन श्री अभय अग्रवाल जी, श्रीमती विश्वास मानिकपुरी जी एवं श्री संदीप सलूजा जी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सम्मिलित हुआ। जहां समस्त तिथियां का फूल माला से स्वागत गज माला पहना कर नगर के नवनियुक्त एल्डर मैनो को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। और कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।1
- बलौदाबाजार महानदी का जलस्तर बढ़ने का हादसा टले और बलदाकछार1