logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MP=सूने घर के ताले तोड़कर जेवरात चोरी कर चोर चंपत हुए#

6 hrs ago
user_Ground News 24x7
Ground News 24x7
मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

MP=सूने घर के ताले तोड़कर जेवरात चोरी कर चोर चंपत हुए#

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरठ में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस वारदात से लगाया जा सकता है । अब चोरों को भगवान के घर का भी खौफ नहीं रहा। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में मुख्य किला-परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोर भगवा गमछा लपेटे एक शातिर चोर बेखौफ होकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ मंदिर में लगे सीसीटीवी।कैमरे को उसी गमछे से ढकने की कोशिश की । चोर ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी और फरार हो गया ।
    2
    मेरठ में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस वारदात से लगाया जा सकता है । अब चोरों को भगवान के घर का भी खौफ नहीं रहा।
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में मुख्य किला-परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है।
शातिर चोर भगवा गमछा लपेटे एक शातिर चोर बेखौफ होकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ मंदिर में लगे सीसीटीवी।कैमरे को उसी गमछे से ढकने की कोशिश की । चोर ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी और फरार हो गया ।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंदिर के दानपात्र पर चोर की नजर, CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े चोरी मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिनदहाड़े दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर दानपात्र में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की रकम लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक युवक मंदिर के अंदर पहुंचकर दानपात्र के पास जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने भगवा गमछा ओढ़ रखा था। मंदिर के सेवादार गंगा शरण के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर की है। दिनदहाड़े मंदिर में हुई चोरी के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी तक कब पहुंचती है और चोरी की गई रकम की बरामदगी कब तक होती है। #Meerut #MeerutNews #Bhawanpur #Abdullapur #ShivTemple #TempleTheft #CCTVFootage #CrimeNews #PoliceInvestigation #TempleSecurity #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
    1
    मंदिर के दानपात्र पर चोर की नजर, CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े चोरी
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिनदहाड़े दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर दानपात्र में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की रकम लेकर फरार हो गया।
चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक युवक मंदिर के अंदर पहुंचकर दानपात्र के पास जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने भगवा गमछा ओढ़ रखा था।
मंदिर के सेवादार गंगा शरण के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर की है। दिनदहाड़े मंदिर में हुई चोरी के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश में जुटी है।
अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी तक कब पहुंचती है और चोरी की गई रकम की बरामदगी कब तक होती है।
#Meerut #MeerutNews #Bhawanpur #Abdullapur #ShivTemple #TempleTheft #CCTVFootage #CrimeNews #PoliceInvestigation #TempleSecurity #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • वार्ड नंबर 23 से भाजपा पार्टी से इन्होंने कहा हम जितने के बाद पानी की जो भी समस्या है वह सारी दूर करेंगे और नौकरी का भी प्रबंध करेंगे अपनी सरकार से
    1
    वार्ड नंबर 23 से भाजपा पार्टी से इन्होंने कहा हम जितने के बाद पानी की जो भी समस्या है वह सारी दूर करेंगे और नौकरी का भी प्रबंध करेंगे अपनी सरकार से
    user_Media fast news 24
    Media fast news 24
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚨 दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास हड़कंप! , 📍 नई दिल्ली | सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में हुई घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। छात्रों के मलबे में दबे होने की खबरों के बीच राहत और बचाव कार्य जारी होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं राजनीतिक सवाल भी खड़े हो रहे हैं। केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और MCD में भाजपा की भूमिका को लेकर सवाल है कि आखिर छात्रों की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं से निपटने की जिम्मेदारी किसकी है? मोदी जी, छात्रों के साथ संवाद अपनी जगह जरूरी है, लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ⚠️ घटना से जुड़ी शुरुआती जानकारियों और राहत-बचाव की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। #DelhiUniversity #SouthCampus #SatyaNiketan #DelhiNews #StudentsSafety #Delhi #MCD #BreakingNews #ViralNews
    1
    🚨 दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास हड़कंप!       ,
📍 नई दिल्ली | सत्य निकेतन
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में हुई घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। छात्रों के मलबे में दबे होने की खबरों के बीच राहत और बचाव कार्य जारी होने की जानकारी सामने आ रही है।
घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं राजनीतिक सवाल भी खड़े हो रहे हैं। केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और MCD में भाजपा की भूमिका को लेकर सवाल है कि आखिर छात्रों की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं से निपटने की जिम्मेदारी किसकी है?
मोदी जी, छात्रों के साथ संवाद अपनी जगह जरूरी है, लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
⚠️ घटना से जुड़ी शुरुआती जानकारियों और राहत-बचाव की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
#DelhiUniversity #SouthCampus #SatyaNiketan #DelhiNews #StudentsSafety #Delhi #MCD #BreakingNews #ViralNews
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • MP=70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लाहन बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख
    1
    MP=70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लाहन बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट एवं सॉल्वर गिरोह के माध्यम से फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में वांछित 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ की बाइट।* *प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट एवं सॉल्वर गिरोह के माध्यम से फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में वांछित 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ की बाइट।*
    1
    *प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट एवं सॉल्वर गिरोह के माध्यम से फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में वांछित 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ की बाइट।*
*प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट एवं सॉल्वर गिरोह के माध्यम से फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में वांछित 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ की बाइट।*
    user_अतीक अहमद
    अतीक अहमद
    Photographer मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मेरठ छावनी: नोटिस के बाद भी सड़क पर घूमती मिलीं डेयरी संचालकों की गायें मेरठ। डेयरी संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद सड़क पर बेसहारा घूमती गायें दिखाई देने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छावनी परिषद की गाड़ी बुलवाई। इसके बाद सड़क पर घूम रही गायों को गोशाला भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया कि कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। NOTE: यह खबर उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। डेयरी संचालकों को जारी नोटिस, गायों के स्वामित्व और कार्रवाई से संबंधित तथ्यों की पुष्टि संबंधित छावनी परिषद/प्रशासन के आधिकारिक रिकॉर्ड से की जानी चाहिए। Satvik Bharat 24
    1
    मेरठ छावनी: नोटिस के बाद भी सड़क पर घूमती मिलीं डेयरी संचालकों की गायें
मेरठ। डेयरी संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद सड़क पर बेसहारा घूमती गायें दिखाई देने का मामला सामने आया है।
मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छावनी परिषद की गाड़ी बुलवाई। इसके बाद सड़क पर घूम रही गायों को गोशाला भेजने की कार्रवाई शुरू की गई।
बताया गया कि कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।
NOTE: यह खबर उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। डेयरी संचालकों को जारी नोटिस, गायों के स्वामित्व और कार्रवाई से संबंधित तथ्यों की पुष्टि संबंधित छावनी परिषद/प्रशासन के आधिकारिक रिकॉर्ड से की जानी चाहिए।
Satvik Bharat 24
    user_विक्की शर्मा
    विक्की शर्मा
    Local News Reporter मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 बदनौली गो_लीकांड में घा_यल दीपक की मौ_त, गांव में तनाव 📍 हापुड़ | बदनौली गांव बदनौली गांव में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथ_राव और फा_यरिंग में गं_भीर रूप से घा_यल दीपक की रविवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौ_त हो गई। दीपक की मौ_त की खबर गांव पहुंचते ही तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंतिम संस्कार के दौरान भी ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने परिवार की सुरक्षा, सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता, घा_यलों के बेहतर उपचार समेत कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं। परिजनों की ओर से बु_लडोजर कार्रवाई और ए_न्काउं_टर की मांग भी रखे जाने की जानकारी सामने आई है। अंतिम संस्कार के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से वार्ता की। अधिकारियों की ओर से परिवार की सुरक्षा, श_स्त्र लाइसेंस समेत रखी गई मांगों को स्वीकार कर उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। 👮‍♂️ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक 5 आरोपियों को गिर_फ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 🙏 प्रशासन से अपील है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने के साथ गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। #Hapur #Badnauli #HapurNews #Meerut #FiringCase #JusticeForDeepak #UPNews #BreakingNews #LawAndOrder
    1
    🚨 बदनौली गो_लीकांड में घा_यल दीपक की मौ_त, गांव में तनाव
📍 हापुड़ | बदनौली गांव
बदनौली गांव में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथ_राव और फा_यरिंग में गं_भीर रूप से घा_यल दीपक की रविवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौ_त हो गई।
दीपक की मौ_त की खबर गांव पहुंचते ही तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंतिम संस्कार के दौरान भी ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी।
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने परिवार की सुरक्षा, सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता, घा_यलों के बेहतर उपचार समेत कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं। परिजनों की ओर से बु_लडोजर कार्रवाई और ए_न्काउं_टर की मांग भी रखे जाने की जानकारी सामने आई है।
अंतिम संस्कार के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से वार्ता की। अधिकारियों की ओर से परिवार की सुरक्षा, श_स्त्र लाइसेंस समेत रखी गई मांगों को स्वीकार कर उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया गया।
👮‍♂️ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक 5 आरोपियों को गिर_फ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
🙏 प्रशासन से अपील है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने के साथ गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
#Hapur #Badnauli #HapurNews #Meerut #FiringCase #JusticeForDeepak #UPNews #BreakingNews #LawAndOrder
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शॉप्रिक्स मॉल में महिला और भाई से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित शॉप्रिक्स मॉल में फिल्म देखने पहुंचे एक परिवार के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वेव सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे महिला और उसके भाई को लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुछ युवकों ने घेर लिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला के साथ भी हाथापाई की गई। बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से मॉल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दबंग युवक महिला और उसके भाई से मारपीट कर आसानी से फरार कैसे हो गए। घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    शॉप्रिक्स मॉल में महिला और भाई से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित शॉप्रिक्स मॉल में फिल्म देखने पहुंचे एक परिवार के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वेव सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे महिला और उसके भाई को लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुछ युवकों ने घेर लिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला के साथ भी हाथापाई की गई।
बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से मॉल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दबंग युवक महिला और उसके भाई से मारपीट कर आसानी से फरार कैसे हो गए।
घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.