logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेंशनर की मृत्यु की सूचना छिपाना पड़ेगा भारी, अधिक भुगतान की होगी वसूली: वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर ने पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों के परिजनों से अपील करते हुए कहा है कि पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित कोषागार को मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि कई मामलों में परिजनों द्वारा मृत्यु की सूचना समय पर नहीं दी जाती, जिसके कारण पेंशन का भुगतान लगातार होता रहता है। बाद में जानकारी मिलने पर अनियमित रूप से हुए भुगतान की वसूली की कार्रवाई करनी पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में प्राप्त धनराशि अनधिकृत मानी जाएगी और उसकी वसूली बैंक के माध्यम से अथवा भू-राजस्व के बकाये के रूप में की जा सकती है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु की सूचना देना उनके परिजनों का नैतिक एवं विधिक दायित्व है। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मृत्यु होने पर तत्काल कोषागार को सूचित किया जाए। उन्होंने बैंकों को भी निर्देशित किया कि पेंशनभोगी की मृत्यु की जानकारी मिलते ही संबंधित कोषागार कार्यालय को पेंशनभोगी का नाम, मृत्यु तिथि एवं पेंशन खाता संख्या से अवगत कराएं। साथ ही, अधिक पेंशन भुगतान वापसी मांग पत्र अथवा अधिक भुगतान न होने की स्थिति में कोषागार से एनओसी (NOC) प्राप्त किए बिना किसी भी परिस्थिति में पेंशन खाते का अंतिम भुगतान न किया जाए। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और अधिक पेंशन भुगतान हो गया, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक की होगी।

9 hrs ago
user_Opendr Kumar
Opendr Kumar
Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
d207e141-16f1-4fbd-bd78-7f49e3457443

पेंशनर की मृत्यु की सूचना छिपाना पड़ेगा भारी, अधिक भुगतान की होगी वसूली: वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर ने पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों के परिजनों से अपील करते हुए कहा है कि पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित कोषागार को मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि कई मामलों में परिजनों द्वारा मृत्यु की सूचना समय पर नहीं दी जाती, जिसके कारण पेंशन का भुगतान लगातार होता रहता है। बाद में जानकारी मिलने पर अनियमित रूप से हुए भुगतान की वसूली की कार्रवाई करनी पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में प्राप्त धनराशि अनधिकृत मानी जाएगी और उसकी वसूली बैंक के माध्यम से अथवा भू-राजस्व के बकाये के रूप में की जा सकती है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु की सूचना देना उनके परिजनों का नैतिक एवं विधिक दायित्व है। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मृत्यु होने पर तत्काल कोषागार को सूचित किया जाए। उन्होंने बैंकों को भी निर्देशित किया कि पेंशनभोगी की मृत्यु की जानकारी मिलते ही संबंधित कोषागार कार्यालय को पेंशनभोगी का नाम, मृत्यु तिथि एवं पेंशन खाता संख्या से अवगत कराएं। साथ ही, अधिक पेंशन भुगतान वापसी मांग पत्र अथवा अधिक भुगतान न होने की स्थिति में कोषागार से एनओसी (NOC) प्राप्त किए बिना किसी भी परिस्थिति में पेंशन खाते का अंतिम भुगतान न किया जाए। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और अधिक पेंशन भुगतान हो गया, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक की होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
    2
    खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान
जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_Rahul kumar
    Rahul kumar
    Local News Reporter जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    4
    अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट
क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट
मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट
गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट
मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला
करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती
अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट
दिनेश वर्मा ने दिया बयान
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics
    1
    माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
    1
    पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित
आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे।
समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
    1
    . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा
बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।"
बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by नवोदय वार्ता
    1
    Post by नवोदय वार्ता
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.