ग्रामवासियों ने संत गुरु रविदास की 650 वीं जयंती वर्ष कलश वंदन यात्रा का किया भव्य स्वागत मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष कलश वंदन यात्रा के अंतर्गत कोन मंडल के चेकसारी, पुरजागीर, कमासिन, भोगांव एवं खुलुआ ग्राम में श्रद्धापूर्वक कलश यात्रा का स्वागत किया। जनपद में पवित्र कलश यात्रा के आगमन पर श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं तथा श्रद्धालुओं ने कलश का भव्य स्वागत करते हुए आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में भाजपा कोन मंडल के तत्वावधान में कमासिन बारीपुर स्थित अंबेडकर पार्क में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर जन्मस्थली की पवित्र माटी से सुशोभित कलश के आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत एवं पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह पवित्र कलश यात्रा श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। संत रविदास का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को सत्य, समता, भाईचारे और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। उन्होंने सभी से संत गुरु रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और समानता पर आधारित समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। "ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।" इस अवसर पर तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे हैं।

- ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत 12 घंटे के विशेष अभियान में 21 वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी/पुरस्कार घोषित एवं प्रिवेंटिव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 12 घंटे का विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 अभियुक्तों (वारंटी, वांछित एवं अन्य) को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है— क्रमांक थाना वारंटी वांछित अन्य गिरफ्तारी 1 कोतवाली शहर 01 - - 2 कोतवाली कटरा 02 - - 3 कोतवाली देहात - 01 - 4 कछवां - 05 - 5 लालगंज - - 01 6 ड्रमण्डगंज 01 - - 7 चुनार 06 - - 8 जमालपुर - 01 - 9 मड़िहान - 03 - योग 10 10 01 सम्पूर्ण योग: 21 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।2
- #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral1
- सोनभद्र घोरावल किसानों का ऐलान- जब तक अन्य रुकेगा नहीं, धरना खत्म नहीं होगा! चकबंदी घोटाले का आरोप, 439वें दिन भी उबाल पर किसानों का गुस्सा घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। “जमीन बचाओ” के नारे के साथ जारी धरना अब 439वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे है1
- मुकेरी बाज़ार की खोवा मंडी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल।1
- रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को सौंपा ज्ञापन रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को सौंपा ज्ञापन मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सभासदगण ने शनिवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। सभासदों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद से यात्रियों को मुख्य द्वार तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि स्टेशन के मेन गेट तक ऑटो और कारों के प्रवेश पर रोक होने के कारण यात्रियों को भारी सामान लेकर पैदल चलना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। साथ ही रेलवे परिसर में अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। सभासदों ने मिर्जापुर से लखनऊ और चोपन-डाल्टनगंज मार्ग के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए चुनार जंक्शन पर रुकने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर कराने तथा चुनार-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन का संचालन मिर्जापुर तक बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा लखनऊ के लिए दिन में एक अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में रेलवे स्टेशन परिसर में एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रॉली की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय के लिए ऑटो एवं कारों को स्टेशन के मुख्य द्वार तक जाने की अनुमति देने की मांग भी की गई, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सभासदों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग एवं रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।4
- सभासदगण ने नगर विधायक से स्टेशन के गेट तक आमजन को पहुंचने के लिए दिया ज्ञापन,नगर विधायक ने तत्काल प्रतिक्रिया दी2
- #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral1
- मड़िहान पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा: 4 बैटरी व 3 मोनोब्लॉक पंप बरामद, बाल अपचारी समेत 3 गिरफ्तार मीरजापुर / मड़िहान। थाना मड़िहान पुलिस ने खेत से मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 4 अदद बैटरी और 3 अदद मोनोब्लॉक पंप भी बरामद किए हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, गत 31 जुलाई 2026 को मटिहानी निवासी वादी अलीशेर (पुत्र बंधु) ने खेत में लगे मोनोब्लॉक पंप और बैटरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मड़िहान थाने में लिखित तहरीर दी थी। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला (मु0अ0सं0-190/2026, धारा 305(2) बीएनएस) पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे। मड़िहान थाना पुलिस टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को संकलित करते हुए 01 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी एवं कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है: मोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र राकेश प्रजापति, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर। रोहन यादव (19 वर्ष) पुत्र लल्लू यादव, निवासी ग्राम राजापुर, थाना मड़िहान, मीरजापुर। बाल अपचारी (1 नफर) पुलिस ने आरोपियों पर धारा 305(2) व 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वयस्कों को न्यायालय/जेल तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बरामदगी का विवरण 4 अदद बैटरी 3 अदद मोनोब्लॉक पंप गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, उप निरीक्षक राजाराम यादव तथा थाना मड़िहान की पुलिस टीम।3