logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसपा की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती पर जोश भरा दिग्गज पदाधिकारियों तथा नेताओं का जमावड़ा रहा कालपी (जालौन) बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति व जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव की अध्यक्षता में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कालपी सीट को जिताने पर जोर दिया। जोल्हूपुर मोड़ स्थित मून राइज रेस्टोरेंट के परिसर प्रमुख नेता वीरपाल सिंह चौहान के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन एवं शिद्दत से जुटना है।तथा कामयाबी हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति ने कहा कि बूथ स्तर पर बसपा का कार्यकर्ता मजबूत है। उन्होंने दावा किया है कि अन्य दलों के अपेक्षा हमारी पार्टी के वोट का आधार भी मजबूत है। बसपा के झांसी मंडल के प्रभारीगणों वृजभूषण कुशवाहा,शैलेंद्र शिरोमणि, धीरेन्द्र चौधरी,अनिल कस्तवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती सरकारों की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री उदयवीर सिंह दोहरे द्वारा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मलखान सिंह पाल, दिलीप सिंह गुर्जर,सुदामा चौहान, अमित भारती, नरायण हरि अवस्थी, राजेश गौतम, सिद्ध गोपाल, विनोद पाल, होरीलाल, कृपा शंकर, गुलाब सिंह, राजपाल सालोनिया, रमेश वाल्मीकि, मिथिलेश, प्रकाश पांडे,हर नारायण पाल, सुलेमान मंसूरी,सतीश श्रीवास, अरविंद,रामबाबू,अवलख, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन में आये हुये कार्यकर्ताओं का बीरपाल सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

4 hrs ago
user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बसपा की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती पर जोश भरा दिग्गज पदाधिकारियों तथा नेताओं का जमावड़ा रहा कालपी (जालौन) बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति व जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव की अध्यक्षता में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे झांसी

मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कालपी सीट को जिताने पर जोर दिया। जोल्हूपुर मोड़ स्थित मून राइज रेस्टोरेंट के परिसर प्रमुख नेता वीरपाल सिंह चौहान के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन

एवं शिद्दत से जुटना है।तथा कामयाबी हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति ने कहा कि बूथ स्तर पर बसपा का कार्यकर्ता मजबूत है। उन्होंने दावा किया है कि अन्य दलों के अपेक्षा हमारी पार्टी के वोट का आधार भी मजबूत है। बसपा के

झांसी मंडल के प्रभारीगणों वृजभूषण कुशवाहा,शैलेंद्र शिरोमणि, धीरेन्द्र चौधरी,अनिल कस्तवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती सरकारों की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री उदयवीर सिंह दोहरे द्वारा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मलखान सिंह पाल, दिलीप

सिंह गुर्जर,सुदामा चौहान, अमित भारती, नरायण हरि अवस्थी, राजेश गौतम, सिद्ध गोपाल, विनोद पाल, होरीलाल, कृपा शंकर, गुलाब सिंह, राजपाल सालोनिया, रमेश वाल्मीकि, मिथिलेश, प्रकाश पांडे,हर नारायण पाल, सुलेमान मंसूरी,सतीश श्रीवास, अरविंद,रामबाबू,अवलख, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन में आये हुये कार्यकर्ताओं का बीरपाल सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन: युवक ने प्रधान व सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल कर पीएम आवास योजना में नाम कटवाने की जांच की मांग जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम रेंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव निवासी पूनम देवी को पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ नहीं मिल सका है। युवक का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद पूनम देवी का नाम जानबूझकर योजना की सूची से कटवा दिया गया, जिसके कारण उन्हें आज तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया। वीडियो में उसने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि कोई अनियमितता हुई हो तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पात्र लाभार्थी को तत्काल योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए। हालांकि, इस मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव अथवा संबंधित विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जालौन: युवक ने प्रधान व सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल कर पीएम आवास योजना में नाम कटवाने की जांच की मांग
जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम रेंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव निवासी पूनम देवी को पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ नहीं मिल सका है।
युवक का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद पूनम देवी का नाम जानबूझकर योजना की सूची से कटवा दिया गया, जिसके कारण उन्हें आज तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया। वीडियो में उसने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि कोई अनियमितता हुई हो तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पात्र लाभार्थी को तत्काल योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए।
हालांकि, इस मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव अथवा संबंधित विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महोदया ने जनपद के थाना अकबरपुर, रनिया, गजनेर, सिकन्दरा व थाना मंगलपुर के विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में सभी लंबित मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। माननीय न्यायालयों में चार्जशीट (आरोप पत्र) समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया और आवेदन-पत्रों, शिकायती पत्रों, अंतिम प्रतिवेदन आदि सहित अन्य सभी प्रकरणों का विधि सम्मत तरीके से नियत समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महोदया ने जनपद के थाना अकबरपुर, रनिया, गजनेर, सिकन्दरा व थाना मंगलपुर के विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।
बैठक में सभी लंबित मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। माननीय न्यायालयों में चार्जशीट (आरोप पत्र) समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया और आवेदन-पत्रों, शिकायती पत्रों, अंतिम प्रतिवेदन आदि सहित अन्य सभी प्रकरणों का विधि सम्मत तरीके से नियत समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर देहत से अकबरपुर रनिया विधानसभा रतरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन अकबरपुर रनिंया क्षेत्र से बहुजन समाज से जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन सिंह का विशाल कार्यक्रम का सम्मेलन हुआ आरंभ
    2
    कानपुर देहत से अकबरपुर रनिया विधानसभा रतरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 
अकबरपुर रनिंया क्षेत्र से बहुजन समाज से जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन सिंह का विशाल कार्यक्रम का सम्मेलन हुआ आरंभ
    user_वेद प्रकाश  पत्रकार
    वेद प्रकाश पत्रकार
    Political party office अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में देर रात बदमाशों की धमा-चौकड़ी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था
    1
    जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में देर रात बदमाशों की धमा-चौकड़ी 
जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए
हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे 
इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी 
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है 
घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है 
इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है 
आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी 
उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🎤मुड़िया पूर्णिमा मेला को देखते हुये गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जिला प्रशासन ने किया पैदल निरीक्षण🖥️ 📌मेला मे स्वास्थ्य, सुरक्षा,यातायात, साफ-सफाई,पेयजल,भंडारे,शौचालय, बैरियर,बैरिकेडिंग, पार्किंग,वॉच टावर, प्रकाश आदि की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* मथुरा 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे। व्यूरो रिपोर्ट: गोवर्धन मथुरा से SONINEWS
    2
    🎤मुड़िया पूर्णिमा मेला को देखते हुये गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जिला प्रशासन ने किया पैदल निरीक्षण🖥️
📌मेला मे स्वास्थ्य, सुरक्षा,यातायात, साफ-सफाई,पेयजल,भंडारे,शौचालय, बैरियर,बैरिकेडिंग, पार्किंग,वॉच टावर, प्रकाश आदि की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*
मथुरा 
2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे।
व्यूरो रिपोर्ट: गोवर्धन मथुरा से SONINEWS
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन: नगर पालिका परिषद में एसडीएम रिंकू सिंह राही के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में ताले लगे मिले, जिस पर एसडीएम ने नाराज़गी जताई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका की ओर से जांच में अपेक्षित सहयोग भी नहीं किया जा रहा है। एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब-तलब किया तथा अभिलेखों की जांच शुरू कराई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर भी जानकारी ली गई। यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। मौके से लाइव जांच की जा रही है और प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जिले में इस तरह की लाइव जांच पहली बार देखने को मिली है।##news #upnews #vayral #upnews #letestnews
    1
    जालौन: नगर पालिका परिषद में एसडीएम रिंकू सिंह राही के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में ताले लगे मिले, जिस पर एसडीएम ने नाराज़गी जताई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका की ओर से जांच में अपेक्षित सहयोग भी नहीं किया जा रहा है।
एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब-तलब किया तथा अभिलेखों की जांच शुरू कराई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर भी जानकारी ली गई।
यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। मौके से लाइव जांच की जा रही है और प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जिले में इस तरह की लाइव जांच पहली बार देखने को मिली है।##news #upnews #vayral #upnews #letestnews
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच के नया पटेल नगर में मामा के घर फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस मामा के घर 9 की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव कोंच(जालौन)मामा के घर आई एक नावलिक किशोरी ने संदिग्ध परस्थितियों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच करने में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला नया पटेल नगर में मां के घर पर एक नाबालिक 17 वर्षीय किशोरी एक दिन पहले किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी इसी दौरान किशोरी के मामा आ गए और उन्होंने मोबाइल छीन लिया इसके बाद यह घटना सामने आई बताया जा रहा है कि किशोरी ने घर के अंदर आंगन में लगे जल से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है जैसे ही परिजनों ने किशोरी को फंदे से लटकते हुए देखा तो तत्काल ही उन्होंने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी वही उक्त घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाये और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और लोगों के ब्यानों को लिया जा रहा है उनके आधार पर ही बास्तविक मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।
    1
    कोंच के नया पटेल नगर में मामा के घर फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
मामा के घर  9 की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव
कोंच(जालौन)मामा के घर आई एक नावलिक किशोरी ने संदिग्ध परस्थितियों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच करने में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला नया पटेल नगर में मां के घर पर एक नाबालिक 17 वर्षीय किशोरी एक दिन पहले किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी इसी दौरान किशोरी के मामा आ गए और उन्होंने मोबाइल छीन लिया इसके बाद यह घटना सामने आई बताया जा रहा है कि किशोरी ने घर के अंदर आंगन में लगे जल से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है जैसे ही परिजनों ने किशोरी को फंदे से लटकते हुए देखा तो तत्काल ही उन्होंने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी वही उक्त घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाये और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और लोगों के ब्यानों को लिया जा रहा है उनके आधार पर ही बास्तविक मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.