पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के सोहराबपुर ग्राम सभा में शुक्रवार को पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सोहराबपुर निवासी बृजभान (20) पुत्र पारसराम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बकरी चराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर स्थित पोखर के पास उसकी बकरी दिखाई दी। जब उसकी मां पोखर के किनारे पहुंची तो पानी में बेटे का शव उतराता देख चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पोखर से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार बृजभान तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि बृजभान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था और उसका उपचार भी कराया जा रहा था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोखर से बाहर निकलवाने में मदद की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

- एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।3
- Post by RISHI RAI1
- लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman1
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विवादित बयान देने वाली महिला के सपोर्ट में आए अभिजीत दीपके । #highlightseveryone #BreakingNews #बीजेपीसरकार #PMOIndia #ABHIJITDIPKE1
- Post by नवोदय वार्ता1