चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय महिला संसद में महिलाएं करेंगी आवाज बुलंद संसदीय प्रणाली व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कर अपने सशक्त हुनर की करेंगी मिसाल कायम - कार्यक्रम के लिए विश्वविद्याल में सभी तैयारियां पूरी: डॉ. सुरेश मलिक भिवानी, 2 अप्रैल। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में अगले तीन दिन देश भर के विश्वविद्यालयों से आने वाली बेटियां हुंकार भरेंगी और देश की संसदीय प्रणाली व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कर अपने सशक्त हुनर की मिसाल कायम करेंगी। यह आयोजन देश भर की युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल होगी। विश्वविद्यालय कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में आयोजित किए जा रहे इस राष्ट्रीय स्तर की महिला छात्र संसद में देश भर के 2 दर्जन विश्वविद्यालयों की टीमें यहां पहुंचने लगी है। महिला संसद में भाग लेने वाली युवा छात्राओं में गजब का उत्साह व उत्सुकता देखने को मिली है। 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में उत्तर से दक्षिण व पश्चिम से पूर्व भारत के प्रतिभागियों के अगमन को लेकर विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। छात्राओं के रहने-खाने से लेकर उनके मनोरंजन तक का विशेष ध्यान रखा जाएगा। माना जा रहा है कि चौथा राष्ट्रीय महिला संसद युवा महिलाओं के नेतृत्व, संसदीय अधिकारों और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करने का एक प्रमुख मंच साबित होगा। इसका उद्देश्य युवा महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोडऩा होगा। कार्यक्रम में देश भर की प्रतिभाशाली युवतियां जहां नारी शक्ति की आवाज व लोकतंत्र की नई पहचान बनेंगी वहीं देश भर की ये प्रतिभाशाली युवतियां अपनी नई सोच नेतृत्व का भी प्रतीक होंगी। जहां विचार, संवाद और नेतृत्व का संगम होगा वहीं जब नारी बोलेगी तभी लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। महिला संसद की तैयारियों को लेकर आज विश्वविद्यालय परिसर में डीन स्टूडेंट वैल्फेयर डॉ. सुरेश मलिक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए गठित की गई सभी डेढ़ दर्जन कमेटियों के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. मलिक एवं कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. सोनल शेखावत ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए गर्व का विषय है कि इस प्रकार का राष्ट्रीय आयोजन चौधरी बंसीलाल विश्वविद्याल में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की मेहमानवाजी में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ये विश्वविद्यालय ले रहेे हैं कार्यक्रम में भाग- महिला छात्र संसद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद मणिपुर विश्वविद्यालय मणिपुर, सिंघानिया विश्वविद्यालय, सिंघाना इंटगरल विश्वविद्यालय, लखनऊ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थ नगर, यूपी, गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, मध्य प्रदेश सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ओडिशा, श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, दून यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी, प्रेम नगर, भिवानी, जीएसएफसी यूनिवर्सिटी, गुजरात, एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना पारुल यूनिवर्सिटी, वडोदरा, गुजरात।

- Post by FojiNews241
- भिवानी1
- #अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष बनाये #शिवकुमार चांगिया (शहरी ) और रविंदर बापोंड़ा (ग्रामीण )1
- लोकेश कुमार (IPS) चरखी दादरी के नए पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किए गए हैं। है। इस नियुक्ति से जुड़ी मुख्य बातें: पिछला पद: चरखी दादरी का कार्यभार संभालने से पहले वे झज्जर में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात थे। स्थानांतरण: उन्होंने अर्श वर्मा का स्थान लिया है, जिन्हें अब विजिलेंस (SV & ACB) विभाग में भेज दिया गया है। बैच: लोकेश कुमार 2020 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।1
- श्री बालाजी धाम कलानौर में वीरवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर श्री बालाजी धाम कलानौर में भजन कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु कीर्तन गुणगान उपरांत भोजन प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम में विभिन्न गुरु गद्दीयों से संत महात्मा भी शिरकत करने पहुंचे व श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।1
- Post by शिव शंकर निषाद भाई यूपी40/50001
- रोहतक के नए SP गौरव राजपुरोहित ने संभाला पदभार: बताई रोहतक के लिए अपनी प्राथमिकतायें1
- Post by FojiNews241