कटनी नगर//- मिठाइयों की गुडवत्ता पर खाध सुरक्षा विभाग की नजर..... मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर देश भंडार, गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया व नमकीन के नमूने लिए कटनी, 25 अगस्त। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की बढ़ती खपत को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। अभियान के तहत सुभाष चौक स्थित देश भंडार का निरीक्षण कर मैगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने संकलित किए गए। इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने लिए गए। वहीं कोजी स्वीट्स से लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने नियमानुसार लिए गए। प्रयोगशाला जांच से तय होगी गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संकलित सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल निरीक्षण के आधार पर किसी खाद्य पदार्थ को मिलावटी या अमानक घोषित नहीं किया जा सकता। प्रयोगशाला जांच में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने या नहीं होने का अंतिम निर्धारण किया जाएगा। अमानक मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई यदि प्रयोगशाला जांच में कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
कटनी नगर//- मिठाइयों की गुडवत्ता पर खाध सुरक्षा विभाग की नजर..... मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर देश भंडार, गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया व नमकीन के नमूने लिए कटनी, 25 अगस्त। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की बढ़ती खपत को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी
के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। अभियान के तहत सुभाष चौक स्थित देश भंडार का निरीक्षण कर मैगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने संकलित किए गए। इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार
से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने लिए गए। वहीं कोजी स्वीट्स से लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने नियमानुसार लिए गए। प्रयोगशाला जांच से तय होगी गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संकलित सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल निरीक्षण के आधार पर किसी खाद्य पदार्थ को मिलावटी या अमानक घोषित नहीं किया जा सकता। प्रयोगशाला जांच में प्राप्त रिपोर्ट
के आधार पर ही खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने या नहीं होने का अंतिम निर्धारण किया जाएगा। अमानक मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई यदि प्रयोगशाला जांच में कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
- बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधायक प्रणय प्रभात पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विधायक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी गांव की समस्याओं को चिन्हित कर समुदाय के सहयोग से उनके समाधान तलाशें। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद1
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 26/08/2026 दिन बुधवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार जय हो माई की2
- ragauli gaw ki ki mahila semriya mai bura haal यहां की व्यवस्था एकदम घटिया है वह याद है यदि यहां किसी को बुखार भी है तब भी जान चली जाएगी यहां ना तो सफाई है ना देख रहे थे ना ही कोई औपचारिक यहां व्यवस्था है ना ही कोई देखरेख करने वाला है सिर्फ यहां मरीज पड़े हुए हैं यहां ना डॉक्टर का पता है ना कोई टाइम टेबल है यहां कोई ऐसा सिस्टम नहीं है पर आप वीडियो में देख सकते हैं लाइव किया गया है1
- सतना- एक तरफ नशे के खिलाफ अभियान, दूसरी तरफ गांव-गली शराब! सिविल लाइन पुलिस बेखबर,रामपुर चौरासी में शराब की पैकारी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा सोहावल शराब दुकान से हाटी जा रही थी शराब पुलिस को खबर तक नही।1
- मानिकपुर के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग, नहीं तो करेंगे धरना मानिकपुर के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग, नहीं तो करेंगे धरना उमरिया। जिले के ग्राम मानिकपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर सिंदली-बिंदी बड़की नदी पर पुल निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मानिकपुर और बिलासपुर के बीच नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और बच्चों, मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, मानिकपुर से बिलासपुर की दूरी करीब 1.50 किलोमीटर है और प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के लिए इस रास्ते का उपयोग करते हैं। बरसात के समय नदी में पानी बढ़ जाने से बच्चे कई दिनों तक विद्यालय नहीं पहुंच पाते और उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। आवेदन में बताया गया कि गांव का कोई व्यक्ति बीमार हो जाए या किसी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो, तो बरसात के दिनों में नदी पार कर अस्पताल पहुंचना बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, क्योंकि नदी पर पुल नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर पूर्व में भी शासन-प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और किसी अप्रिय दुर्घटना की आशंका भी जताई गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से बच्चों की शिक्षा, ग्रामीणों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए मानिकपुर की नदी पर शीघ्र पुल या पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो समस्त ग्रामवासी अपने जायज हक के लिए शांतिपूर्ण धरना देने को बाध्य होंगे।2
- ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर स्लीमनाबाद में शांति समिति की बैठक स्लीमनाबाद। ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर स्लीमनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासन ने जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान नियमों का पालन करने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की। साथ ही यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए। बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।1
- मैहर - माँ शारदा मंदिर स्थित पहाड़ी के वैन मार्ग मे आज सुबह फिर दिखा तेंदुआ,कई महीनों से लगातार तेंदुआ का मुवमेंट2
- श्रीमती राखी सहाय कलेक्टर उमरिया ने जन सुनवाई में सुनी 76आवेदको की समस्याएंl साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने जिले के दूर दराज से आए 76 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया तथा विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विशाल फलैक्स उमरिया ने फ्लैक्स बैनर का भुगतान कराने, बुदद्यी बाई पटेल नौगवां ने रसोई का कार्य पुनः दिलाने, सुनीता शुक्ला उमरिया ने तीन माह से लाडली बहना योजना की किश्त दिलाने, मोहसिन खान नैगवांटोला ने टूटी एवं जर्जर पुलिया का शीघ्र निर्माण कराने, सुरेश यादव पथरहठा ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, बोधनी बैगा सिलौडी ने बिजली कनेक्शन नही होने के बाद भी बिजली का बिल आने, विश्वनाथ व्दिवेदी मुडगुडी ने 25 केव्ही की जगह 63 केव्ही का ट्रांसफार्मर लगवाने, उगेंद्र सिंह परस्ते कौडिया ने आधार कार्ड में जन्मतिथि लिमिट एवं जन्म तिथि सुधरवाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेl2