*सीतापुर में दुकान पर कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर बबलू राठौर की हत्या* *सीतापुर में दुकान पर कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर बबलू राठौर की हत्या* *भाई छोटू की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर; दो महिलाएं हिरासत में, मुख्य आरोपी कल्लू की तलाश में जुटी पुलिस* सीतापुर में दुकान पर कब्जे को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार दोपहर खूनी संघर्ष में बदल गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के दालमंडी बाजार में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में 58 वर्षीय बबलू राठौर की हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई छोटू राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी कल्लू की तलाश जारी है। सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र का दालमंडी बाजार शनिवार दोपहर उस वक्त रणक्षेत्र बन गया, जब दुकान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया। जानकारी के मुताबिक, दुर्गापुरवा मोहल्ले के रहने वाले बबलू राठौर का अपने ताऊ रामचंद्र के परिवार से बाजार स्थित एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था शनिवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी और धारदार हथियार से बबलू राठौर और उसके भाई छोटू पर हमला किया गया हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए अस्पताल में इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया, जबकि छोटू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी वारदात की गंभीरता को देखते हुए एएसपी आलोक सिंह और सीओ सिटी विनय कुमार यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्लू की मां कमलेश और बहन रेनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, मुख्य आरोपी कल्लू की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल, दुकान पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ पुराना विवाद एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने तक पहुंच गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। अब जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी
*सीतापुर में दुकान पर कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर बबलू राठौर की हत्या* *सीतापुर में दुकान पर कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर बबलू राठौर की हत्या* *भाई छोटू की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर; दो महिलाएं हिरासत में, मुख्य आरोपी कल्लू की तलाश में जुटी पुलिस* सीतापुर में दुकान पर कब्जे को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार दोपहर खूनी संघर्ष में बदल गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के दालमंडी बाजार में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में 58 वर्षीय बबलू राठौर की हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई छोटू राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल
को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी कल्लू की तलाश जारी है। सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र का दालमंडी बाजार शनिवार दोपहर उस वक्त रणक्षेत्र बन गया, जब दुकान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया। जानकारी के मुताबिक, दुर्गापुरवा मोहल्ले के रहने वाले बबलू राठौर का अपने ताऊ रामचंद्र के परिवार से बाजार स्थित एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था शनिवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने
आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी और धारदार हथियार से बबलू राठौर और उसके भाई छोटू पर हमला किया गया हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए अस्पताल में इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया, जबकि छोटू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी वारदात की गंभीरता को देखते हुए एएसपी आलोक सिंह और सीओ सिटी विनय कुमार यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई पुलिस ने
मुख्य आरोपी कल्लू की मां कमलेश और बहन रेनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, मुख्य आरोपी कल्लू की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल, दुकान पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ पुराना विवाद एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने तक पहुंच गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। अब जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी
- सीतापुर जिला अस्पताल में डीएम का छापा..पर्चा काउंटर की लंबी कतार पर जताई नाराजगी..देखिए पूरी खबर......* *सीतापुर जिला अस्पताल में डीएम का छापा..पर्चा काउंटर की लंबी कतार पर जताई नाराजगी..देखिए पूरी खबर......*1
- सीतापुर के तरीनपुर का रामलीला कार्यक्रम 11 अक्टूबर को अचानक तैयारी न होने पर के कारण अस्तगिट करना पड़ा सीतापुर के तरैनपुर मोहल्ला रामलीला का कार्यक्रम आज दिनांक 11 अक्टूबर को रेड करके कल 12 अक्टूबर दिन सोमवार को रामलीला कार्यक्रम शुरू होगा तैयारी न हो पाने के कारण आज काआज कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा1
- यह लड़का बहुत मेहनत कर रहा है इसको सपोर्ट करो इसकी इंस्टाग्राम आईडी vikas_comedy_shayari 9511 मैं विकास यादव ब्लॉकर मेरा छोटा सा ब्लॉक आपको पसंद आए तो लाइक शेयर कमेंट फॉलो जरूर करें1
- दिल्ली पुलिस ने प्रतिज्ञा मिश्रा को लिया हिरासत में विडियो वायरल1
- सीतापुर के कस्बा तंबौर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक. सीतापुर के कस्बा तंबौर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक. सीतापुर के तंबौर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सीतापुर पुलिस सतर्क नजर आ रही है। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जनपद के कस्बा तंबौर में पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखना, महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रिपोर्ट -हरिओम रस्तोगी 95199294093
- सीतापुर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर सीतापुर। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कैंचीपुल के पास एक प्रॉपर्टी डीलर किशन मिश्रा को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल किशन मिश्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में मोहित मिश्रा और मंगल पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। सीतापुर के कैंचीपुल पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।1
- सीतापुर के मिश्रिख में भाजपा की सियासत तेज, अतुल गौतम ने संदना में खोला दूसरा कार्यालय सीतापुर के मिश्रिख में भाजपा की सियासत तेज, अतुल गौतम ने संदना में खोला दूसरा कार्यालय सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच भाजपा नेता अतुल गौतम ने संदना कस्बे में पार्टी का दूसरा कार्यालय खोला है। कार्यालय के उद्घाटन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक रामकृष्ण भार्गव हैं। वहीं, भाजपा नेता अतुल गौतम भी आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में संदना में दूसरे कार्यालय का उद्घाटन राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, कार्यालय खोलने को लेकर टिकट की दावेदारी से जुड़े किसी आधिकारिक संकेत की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन क्षेत्र में इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बाइट: अतुल गौतम, भाजपा नेता, मिश्रिख रिपोर्ट - नन्द किशोर नाग 70072754594
- सीतापुर के संदीप की गुजरात हादसे में मौत, तीन मासूमों का पक्के मकान का सपना अधूरा सीतापुर के संदीप की गुजरात हादसे में मौत, तीन मासूमों का पक्के मकान का सपना अधूरा सीतापुर। गुजरात सड़क हादसे में रामपुर मथुरा क्षेत्र के पांच मजदूरों की मौत से इलाके में मातम पसरा है। मृतक संदीप की कहानी हर किसी की आंखें नम कर रही है। संदीप अपने पीछे पत्नी, तीन मासूम बेटों और बुजुर्ग पिता को छोड़ गए हैं। बेटे के दिल के ऑपरेशन के लिए परिवार ने तीन लाख रुपये का कर्ज लिया और तीन बीघा खेत गिरवी रख दिया था। संदीप गुजरात में मजदूरी कर कर्ज चुकाने और परिवार का कच्चा मकान पक्का बनाने का सपना देख रहे थे, लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया। पिता से आखिरी बातचीत में संदीप ने पैसे भेजने और उनका इलाज कराने की बात कही थी। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य का संकट खड़ा है। उधर, शव लेकर आए कर्मियों से सेवता विधायक ज्ञान तिवारी की तीखी बहस का लाइव वीडियो वायरल होने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट - नन्द किशोर नाग 70072754594