logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महंगाई के विरुद्ध 'सिर पर सिलेंडर रख कर ए. एस. नोमानी ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन बांदा : बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने जनता की गंभीर समस्याओं को लेकर अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर एक अनोखा प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का कार्य किया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा कि एलपीजी गैस की आसमान छूती कीमतों और आपूर्ति में कमी के खिलाफ यह एक विरोध प्रदर्शन का प्रारूप है। रसोई गैस (LPG) के दाम कम करने और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया है। ताकि सरकार जाग सकें, आज पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडरों की कमी के कारण उत्पन्न गंभीर संकट को लेकर अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया हैं।

5 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

महंगाई के विरुद्ध 'सिर पर सिलेंडर रख कर ए. एस. नोमानी ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन बांदा : बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने जनता की गंभीर समस्याओं को लेकर अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर एक अनोखा प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का कार्य किया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा कि एलपीजी गैस की आसमान छूती कीमतों और आपूर्ति में कमी के खिलाफ यह एक विरोध प्रदर्शन का प्रारूप है। रसोई गैस (LPG) के दाम कम करने और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया है। ताकि सरकार जाग सकें, आज पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडरों की कमी के कारण उत्पन्न गंभीर संकट को लेकर अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा। जनपद के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की उम्मीद तो दी जाती है, लेकिन हकीकत में उन्हें बाहर की महंगी दवाएं और इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला मरीज ज्योति, जो हाई बीपी की समस्या लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची थी, उसे डॉक्टर आकाश सिंह द्वारा बाहर से इंजेक्शन खरीदने की पर्ची थमा दी गई। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं देने की व्यवस्था है और प्रदेश सरकार द्वारा दवाओं का बजट भी बढ़ाया गया है, तो आखिर मरीजों को बाहर की दवा क्यों लिखी जा रही है? गरीब मरीज जिला अस्पताल इसलिए आते हैं कि उन्हें बिना खर्च के इलाज मिल सके। लेकिन जब डॉक्टर ही बाहर की दवा लिखने लगें, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब प्रदेश सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर होने का दावा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को यह भी देखना होगा कि कहीं यह व्यवस्था की कमी है, दवाओं की उपलब्धता का संकट है या फिर मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने की प्रवृत्ति। यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो बाहर की दवा लिखना सीधे-सीधे नियमों की अनदेखी माना जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की सख्त मंशा और आदेशों के बावजूद यदि जिला अस्पतालों में इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो यह न केवल व्यवस्था पर सवाल है बल्कि उन गरीब मरीजों के विश्वास पर भी चोट है, जो सरकारी अस्पताल को ही अपना आखिरी सहारा मानते हैं। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या फिर गरीब मरीजों की यह पीड़ा यूं ही व्यवस्था की भीड़ में दबकर रह जाएगी।
    1
    बांदा। जनपद के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की उम्मीद तो दी जाती है, लेकिन हकीकत में उन्हें बाहर की महंगी दवाएं और इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एक महिला मरीज ज्योति, जो हाई बीपी की समस्या लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची थी, उसे डॉक्टर आकाश सिंह द्वारा बाहर से इंजेक्शन खरीदने की पर्ची थमा दी गई। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं देने की व्यवस्था है और प्रदेश सरकार द्वारा दवाओं का बजट भी बढ़ाया गया है, तो आखिर मरीजों को बाहर की दवा क्यों लिखी जा रही है?
गरीब मरीज जिला अस्पताल इसलिए आते हैं कि उन्हें बिना खर्च के इलाज मिल सके। लेकिन जब डॉक्टर ही बाहर की दवा लिखने लगें, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब प्रदेश सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर होने का दावा कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को यह भी देखना होगा कि कहीं यह व्यवस्था की कमी है, दवाओं की उपलब्धता का संकट है या फिर मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने की प्रवृत्ति। यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो बाहर की दवा लिखना सीधे-सीधे नियमों की अनदेखी माना जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की सख्त मंशा और आदेशों के बावजूद यदि जिला अस्पतालों में इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो यह न केवल व्यवस्था पर सवाल है बल्कि उन गरीब मरीजों के विश्वास पर भी चोट है, जो सरकारी अस्पताल को ही अपना आखिरी सहारा मानते हैं।
अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या फिर गरीब मरीजों की यह पीड़ा यूं ही व्यवस्था की भीड़ में दबकर रह जाएगी।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार काफी परेशान हैं। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। ज्ञापन में कहा गया कि गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडर की हालिया बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए तथा गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अत्री यादव, इमामुद्दीन, रवि शंकर, बलराम, अरविंद, राम प्रकाश, अजीत कुमार, गुलाम मोहम्मद (नगर अध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    हमीरपुर  बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार काफी परेशान हैं। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।
ज्ञापन में कहा गया कि गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडर की हालिया बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए तथा गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अत्री यादव, इमामुद्दीन, रवि शंकर, बलराम, अरविंद, राम प्रकाश, अजीत कुमार, गुलाम मोहम्मद (नगर अध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एक गिट्टी से भरा ट्रक साइकिल सवार बालक को मेरी जोड़ा टक्कर मौके पर हो गई मौत पुलिस प्रशासन ने ट्रक ड्राइवर को ही रस में लेकर विधि कार्रवाई करने के लिए डीएनए देश
    1
    एक गिट्टी से भरा ट्रक साइकिल सवार बालक को मेरी जोड़ा टक्कर मौके पर हो गई मौत पुलिस प्रशासन ने ट्रक ड्राइवर को ही रस में लेकर विधि कार्रवाई करने के लिए डीएनए देश
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा । दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में अंध विद्यालय के पास दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक छात्र की पहचान हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है, जो कक्षा 8 का छात्र था। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बांदा से महोखर की ओर जा रहे गिट्टी से भरे एक ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई पुष्पेंद्र इस हादसे में मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध जताते हुए ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सहायक पुलिस अधीक्षक में भी मेवीस टाक ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के द्वारा दी गई शरीर के आधार पर आयोग पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बांदा ।  दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में अंध विद्यालय के पास दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक छात्र की पहचान हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है, जो कक्षा 8 का छात्र था। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बांदा से महोखर की ओर जा रहे गिट्टी से भरे एक ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।  जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई पुष्पेंद्र इस हादसे में मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध जताते हुए ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।  सहायक पुलिस अधीक्षक में भी मेवीस टाक ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के द्वारा दी गई शरीर के आधार पर आयोग पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • “34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खेल बेनकाब – 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार” बांदा जनपद बांदा में फर्जी जमीन रजिस्ट्री के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। थाना मटौंध पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड के जरिए 34 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केदार निवासी इंटवा थाना मटौंध और दिलीप निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने साजिश रचकर खुटला निवासी व्यक्ति की हटेटी पुरवा स्थित करीब 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। आज मटौंध पुलिस ने गोयरा चौराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    “34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खेल बेनकाब – 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार”
बांदा
जनपद बांदा में फर्जी जमीन रजिस्ट्री के बड़े खेल का खुलासा हुआ है।
थाना मटौंध पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड के जरिए 34 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
केदार निवासी इंटवा थाना मटौंध और
दिलीप निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने साजिश रचकर खुटला निवासी व्यक्ति की हटेटी पुरवा स्थित करीब 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा दी थी।
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
आज मटौंध पुलिस ने गोयरा चौराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर वैश्य समाज ने बनाई रणनीति बांदा। अखिल भारतीय सर्व वैश्य समाज एकता परिषद, जनपद बांदा के तत्वावधान में वैश्य समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज द्वारा प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए इसके सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को काफी सहूलियत मिलती है और समाज में आपसी सहयोग व एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती है और समाज सेवा की परंपरा को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से सामाजिक सरोकारों के कार्यों में आगे रहा है और आगे भी इसी तरह समाजहित में कार्य करता रहेगा। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अनुराग गोयल ‘मनु’ और जिला महामंत्री डॉ. मनीष कुमार ने भी सम्मेलन की रूपरेखा, तैयारियों और समाज के सहयोग को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, देवा, अशोक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम गुप्ता, सजल कुमार रेंडर सहित वैश्य समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    3
    सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर वैश्य समाज ने बनाई रणनीति
बांदा।
अखिल भारतीय सर्व वैश्य समाज एकता परिषद, जनपद बांदा के तत्वावधान में वैश्य समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज द्वारा प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए इसके सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को काफी सहूलियत मिलती है और समाज में आपसी सहयोग व एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती है और समाज सेवा की परंपरा को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से सामाजिक सरोकारों के कार्यों में आगे रहा है और आगे भी इसी तरह समाजहित में कार्य करता रहेगा।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अनुराग गोयल ‘मनु’ और जिला महामंत्री डॉ. मनीष कुमार ने भी सम्मेलन की रूपरेखा, तैयारियों और समाज के सहयोग को लेकर अपने विचार रखे।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, देवा, अशोक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम गुप्ता, सजल कुमार रेंडर सहित वैश्य समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by आशीष शुक्ला
    1
    Post by आशीष शुक्ला
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा में पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान ब्राह्मण बुद्धिजीवियों ने रुनकता ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करने की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने कहा कि रुनकता से उनका पुराना नाता है और इसका विकास उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष भी उठाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रुनकता ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहरों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। यहां ऋषि जमदग्नि का आश्रम, रेणुका घाट और ब्रज की चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग से जुड़ी आस्था भी मौजूद है। अगर रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा मिलता है तो यहां शुद्ध पेयजल, सीवर व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
    1
    आगरा में पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान ब्राह्मण बुद्धिजीवियों ने रुनकता ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करने की मांग उठाई।
मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने कहा कि रुनकता से उनका पुराना नाता है और इसका विकास उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष भी उठाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रुनकता ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहरों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। यहां ऋषि जमदग्नि का आश्रम, रेणुका घाट और ब्रज की चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग से जुड़ी आस्था भी मौजूद है।
अगर रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा मिलता है तो यहां शुद्ध पेयजल, सीवर व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.