जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक की कड़ी फटकार_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 11.05.2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय संतकबीरनगर में जनपद में जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण और पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा/वार्ता की गई । सभी थाना व चौकियों के प्रभारियों से हुई पूछताछ: समीक्षा के दौरान पाया गया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत चौकी कांटे, मगहर, कलेक्ट्रेक्ट, तामेश्वर नाथ, तितौवा, नवीन मंडी, व बरदहिया के सभी चौकी प्रभारी तथा थाना दुधारा के हल्का प्रभारी, चौकी बाघनगर व पचपोखरी प्रभारी और थाना धनघटा के हल्का 03 व 04 व चौकी पौली, लोहरैया एवं बसवारी प्रभारियों द्वारा जनसुनवाई में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है । अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई प्रभावी ढंग से न किए जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों से ऑनलाइन IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है । इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए महोदय द्वारा सभी संबंधित प्रभारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो । प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए ।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें । पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि भविष्य में जनसुनवाई के प्रति उदासीनता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

- प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ से विपक्ष और दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।1
- गोरखपुर के डीएम कार्यालय में लगा RO प्लांट दो महीने से खराब है। भीषण गर्मी में फरियादियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इस समस्या पर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।1
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक युवा ने अपनी आवाज़ से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी आवाज़ अब मेट्रो, रेलवे स्टेशनों और मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' में भी सुनाई दे रही है, जो पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।1
- Bhartiya Kisan Union Shakti Jila Gorakhpur Purvanchal prabhari Dilip Kisan ji Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara sajavat tahsildar ko gyapan saunpa Gaya kisanon ke samasyaon ko Lekar ke1
- सहजनवा मे उपजिलाधिकारी को किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन आलोक कुमार सहजनवा मे दिलीप किसान, आलोक पांडेय,विनय गिरी, इंद्रेश कुमार, छोटेलाल, बाबूलाल गुप्ता देवी शंकर पांडेय सभी किसान यूनियन लोक शक्ति के सभी नेता ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, उपजिलाधिकारी द्वारा सभी मांगो को जल्द से जल्द निस्तराड करने का आश्वासन दिया गया1
- गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7.60 लाख की अवैध कार जब्त ✍️#आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त की अवैध संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 436/2025 धारा 2(b)(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त ने अपराध से अर्जित धनराशि से एक स्विफ्ट जेडएक्सआई कार खरीदी थी। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद कुमार शर्मा द्वारा की गई। जांच में कार संख्या यूपी 51 बीयू 8056 की कीमत लगभग 7 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अवैध संपत्ति जब्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी , क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा थाना दुधारा पुलिस की मौजूदगी में विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मुनादी कर कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में संगठित अपराध और अवैध कमाई करने वाले अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। #SantKabirNagar #GangsterAct #UPPolice #PoliceAction #CrimeControl #Khalilabad #Gangster #PropertySeized #SwiftCar #UPNews #SandeepKumarMeena #PoliceOperation #BreakingNews #बस्ती_न्यूज़_टाइम्स #liveuponenews1
- पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा पहली बार संतकबीरनगर के मुखलिसपुर गायघाट में 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। इस दिव्य आयोजन की सूचना मिलते ही जनपद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कथा स्थल पर हजारों भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1962 के युद्ध और जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देकर कांग्रेस पर पलटवार किया। यह घटनाक्रम भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग को और तेज करता है।1