logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिन्दू सेवा मंडल द्वारा 200 जरुरतमंदों को दी राशन सामग्री,की विकास कार्यों की समीक्षा पाली। श्री हिन्दू सेवा मंडल द्वारा डॉ एम एस लोढ़ा, संरक्षक पं शम्भु लाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, डॉ एल एन सोनी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोंलकी की उपस्थिति में मासिक राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत 200 अतिजरुरतमंदों को राशन सामग्री के किट वितरित किए। प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष व निर्माण समिति के प्रभारी केवल चंद कवाड़ ने सर्वोदय नगर ,ढंढ़ नाड़ी रामदेव रोड़ व हाऊसिंग बोर्ड स्वर्गाश्रमों में निर्माणाधीन विकास कार्यों की जानकारी दी।प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा, सदस्यों डॉ गोविंद अरोड़ा, डॉ बंशीलाल शर्मा, कंवर लाल मंडोरा, ढलाराम जांगिड़, अशोक गौड़ आदि ने कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध तरीके से भली प्रकार से किए जा रहे हैं तथा इनके पूर्ण होने पर हिन्दू समाज की छत्तीसकौम के लिए समान रूप से उपयोगी व सुविधाजनक सिद्ध होंगे। राशन सामग्री के समुचित वितरण व्यवस्था में व्यवस्थापक विजय नाथ व जेठूसिंह राजावत ने सहयोग किया। अध्यक्ष डॉ एम एस लोढ़ा ने निर्माण समिति प्रभारी केवल चंद कवाड़ व उपस्थित सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया।

4 hrs ago
user_Dhala Ram Dewasi
Dhala Ram Dewasi
Local News Reporter Rohat, Pali•
4 hrs ago
21c7f70a-2051-478f-888a-e10deed954a7

हिन्दू सेवा मंडल द्वारा 200 जरुरतमंदों को दी राशन सामग्री,की विकास कार्यों की समीक्षा पाली। श्री हिन्दू सेवा मंडल द्वारा डॉ एम एस लोढ़ा, संरक्षक पं शम्भु लाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, डॉ एल एन सोनी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोंलकी की उपस्थिति में मासिक राशन कार्ड योजना के

a41836de-a8ad-459a-9620-8a8a37dc95c6

अन्तर्गत 200 अतिजरुरतमंदों को राशन सामग्री के किट वितरित किए। प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष व निर्माण समिति के प्रभारी केवल चंद कवाड़ ने सर्वोदय नगर ,ढंढ़ नाड़ी रामदेव रोड़ व हाऊसिंग बोर्ड स्वर्गाश्रमों में निर्माणाधीन विकास कार्यों की जानकारी दी।प्रबन्ध समिति के

105cc211-b181-41f1-ac52-1ee2b28728c0

कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा, सदस्यों डॉ गोविंद अरोड़ा, डॉ बंशीलाल शर्मा, कंवर लाल मंडोरा, ढलाराम जांगिड़, अशोक गौड़ आदि ने कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध तरीके से भली प्रकार से किए जा रहे हैं तथा इनके पूर्ण होने पर हिन्दू समाज की छत्तीसकौम

1e60c7d2-af43-4139-a5ef-9d005d147375

के लिए समान रूप से उपयोगी व सुविधाजनक सिद्ध होंगे। राशन सामग्री के समुचित वितरण व्यवस्था में व्यवस्थापक विजय नाथ व जेठूसिंह राजावत ने सहयोग किया। अध्यक्ष डॉ एम एस लोढ़ा ने निर्माण समिति प्रभारी केवल चंद कवाड़ व उपस्थित सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पाली में 167 यूनिट रक्तदान, जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली रक्तदान की ऑनलाइन शपथ* पाली,/ विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा जरूरतमन्द मरीजो के लिये पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के बाली जिला अस्पताल बाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर, सोजत जिला अस्पताल तथा पाली के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इन रक्तदान शिविरों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित चारों रक्तदान शिविरों में कुल 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें राजकीय जिला अस्पताल बाली में 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में 46, सोजत सिटी जिला अस्पताल में 33 तथा पाली मेडिकल कॉलेज में 38 लोगों ने रक्तदान किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदान्त गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। बाली के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरिलाल पालीवाल, लैब सहायक निखिल जोशी एवं पाली ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संबंधित चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों ने ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    2
    विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पाली में 167 यूनिट रक्तदान,
जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली रक्तदान की ऑनलाइन शपथ*
पाली,/ विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा जरूरतमन्द मरीजो के लिये पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के बाली जिला अस्पताल बाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर, सोजत जिला अस्पताल तथा पाली के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इन रक्तदान शिविरों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। 
सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। 
उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित चारों रक्तदान शिविरों में कुल 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें राजकीय जिला अस्पताल बाली में 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में 46, सोजत सिटी जिला अस्पताल में 33 तथा पाली मेडिकल कॉलेज में 38 लोगों ने रक्तदान किया। 
डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदान्त गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। बाली के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरिलाल पालीवाल, लैब सहायक निखिल जोशी एवं पाली ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संबंधित चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों ने ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को ​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। ​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे। ​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा। ​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें। ​शिविर की मुख्य जानकारी: ​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक) ​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली ​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    1
    पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को
​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे।
​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें।
​शिविर की मुख्य जानकारी:
​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली
​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop
    1
    Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop 
Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop
    user_Metro Agency Cycle
    Metro Agency Cycle
    Salesperson पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • धर्मनगरी का राजा: फतेहपुरिया पोल (पाली) में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी ​पाली। पाली शहर के ऐतिहासिक फतेहपुरिया पोल (धर्मनगरी) में इस बार भी गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धर्मप्रेषियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 'धर्मनगरी के राजा' श्री गणेश की भव्य एवं विशाल प्रतिमा का आगमन राजस्थान के बाहर से विशेष रूप से किया गया है। ​बाहरी मूर्तिकारों की अद्भुत कलाकृति फतेहपुरिया पोल गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली की इस प्रसिद्ध प्रतिमा को विशेष रूप से महाराष्ट्र/गुजरात के सिद्धहस्त मूर्तिकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई, आकर्षण और दिव्य स्वरूप को देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ​धूमधाम से होगी स्थापना गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर फतेहपुरिया पोल स्थित भव्य पांडाल में ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विशेष महाआरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ​(संवाददाता: दीपांशु चौहान)
    4
    धर्मनगरी का राजा: फतेहपुरिया पोल (पाली) में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी
​पाली। पाली शहर के ऐतिहासिक फतेहपुरिया पोल (धर्मनगरी) में इस बार भी गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धर्मप्रेषियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 'धर्मनगरी के राजा' श्री गणेश की भव्य एवं विशाल प्रतिमा का आगमन राजस्थान के बाहर से विशेष रूप से किया गया है।  
​बाहरी मूर्तिकारों की अद्भुत कलाकृति
फतेहपुरिया पोल गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली की इस प्रसिद्ध प्रतिमा को विशेष रूप से महाराष्ट्र/गुजरात के सिद्धहस्त मूर्तिकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई, आकर्षण और दिव्य स्वरूप को देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
​धूमधाम से होगी स्थापना
गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर फतेहपुरिया पोल स्थित भव्य पांडाल में ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विशेष महाआरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
​(संवाददाता: दीपांशु चौहान)
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • *कादु गांव में एक शाम बाबा रामदेव जी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया* *कादु गांव में एक शाम बाबा रामदेव जी के नाम भजन संध्या का आयोजन बाबा के भक्त मदनसिंह, कानसिंह गुंदेचा द्वारा किया गया , गांव के राजपुरोहित गुंदेचा पोल के पास स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पर प्रसादी का आयोजन रखा गया जहां ग्रामीणों ने बाबा के प्रसाद को ग्रहण किया। बाबा के भक्त कानसिंह गुंदेचा, मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गांव कादु से बाबा रामदेव जी रुणिचा धाम तक पैदल यात्रा संपन कर गांव पहुंचने पर उक्त कार्यक्रम रख गांव की खुशहाली की मंगल कामना की ,भक्तगणों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया । इस मौके पर महिलाओं ने भी बाबा रामदेव जी के भजन गाकर भक्ति संध्या का आनंद लिया।
    2
    *कादु गांव में एक शाम बाबा रामदेव जी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया*

*कादु गांव में एक शाम बाबा रामदेव जी के नाम भजन संध्या का आयोजन  बाबा के भक्त मदनसिंह, कानसिंह गुंदेचा द्वारा किया गया , गांव के राजपुरोहित  गुंदेचा पोल के पास स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पर प्रसादी का आयोजन रखा  गया जहां ग्रामीणों ने बाबा के प्रसाद को ग्रहण किया। बाबा के भक्त कानसिंह गुंदेचा, मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गांव कादु से बाबा रामदेव जी रुणिचा धाम तक पैदल यात्रा संपन कर गांव पहुंचने पर उक्त कार्यक्रम रख गांव की खुशहाली की मंगल कामना की ,भक्तगणों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया । इस मौके पर महिलाओं ने भी बाबा रामदेव जी के भजन गाकर भक्ति संध्या का आनंद लिया।
    user_Ashika Rajpurohit
    Ashika Rajpurohit
    News Anchor पाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • अपहरण या सियासी भ्रम? पार्षद के वीडियो ने मामले को दिया नया मोड़ आरोप कुछ और, पार्षद का बयान कुछ और… वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल कांग्रेस के दावे पर उठे सवाल, पार्षद ने वीडियो जारी कर अपहरण से किया साफ इनकार
    1
    अपहरण या सियासी भ्रम? पार्षद के वीडियो ने मामले को दिया नया मोड़
आरोप कुछ और, पार्षद का बयान कुछ और… वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल
कांग्रेस के दावे पर उठे सवाल, पार्षद ने वीडियो जारी कर अपहरण से किया साफ इनकार
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली में महापौर पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में, कड़ा होगा मुकाबला, निर्दलीय भी भारी पाली नगर निगम में महापौर पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है, जिनमें एक भाजपा, एक कांग्रेस एवं 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। अब नगर निगम में महापौर पद के चुनाव के लिए सुमित्रा जैन कांग्रेस, नमिता बुबकिया भाजपा, राजबाला हिंगड, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आज सुबह सबसे पहले राजबाला हिंगड़, फिर सुमित्रा जैन एवं उसके बाद दोपहर को नमिता बुबकिया, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर में नमिता बुबकिया के नामांकन के दौरान पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित नव निर्वाचित पार्षद भी मौजूद रहे।
    1
    पाली में महापौर पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में, कड़ा होगा मुकाबला, निर्दलीय भी भारी
पाली नगर निगम में महापौर पद के लिए  6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है, जिनमें एक भाजपा, एक कांग्रेस  एवं 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। अब नगर निगम में महापौर पद के चुनाव के लिए सुमित्रा जैन कांग्रेस, नमिता बुबकिया भाजपा, राजबाला हिंगड, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आज सुबह सबसे पहले राजबाला हिंगड़, फिर सुमित्रा जैन एवं उसके बाद दोपहर को नमिता बुबकिया, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर में नमिता बुबकिया के नामांकन के दौरान पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित नव निर्वाचित पार्षद भी मौजूद रहे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.