Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर:चंबल के पानी के लिए किसानों का प्रदर्शन,3200 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग.... कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
SHEOPUR NEWS FIRST
श्योपुर:चंबल के पानी के लिए किसानों का प्रदर्शन,3200 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग.... कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जनपद पंचायत विजयपुर में ग्राम पंचायत उपचा में फर्जी की शिकायत करने बाबत ग्राम पंचायत उपचा में 14.98रुपए का रपटा पुलिया निर्माण फर्जी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है1
- Post by राजू माली पत्रकार1
- चौथ का बरवाड़ा सहित अन्य जगहों पर आदिवासी दिवस पर की कार्यक्रमों का हुआ आयोजन चौथ का बरवाड़ा .विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चौथ का बरवाड़ा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समाज की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चौथ का बरवाड़ा स्थित मीणा समाज धर्मशाला में भी आदिवासी दिवस के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान समाज की परंपराओं और संस्कृति से जुड़े पद दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने लोकगीतों एवं पदों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। वहीं क्षेत्र के अन्य गांवों में भी आदिवासी दिवस पर रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों के दौरान समाज की युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया गया।1
- लाखनपुर में स्कूली छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश , आकाश में गूंजे भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारे सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा )। जिले के बौंली उपखंड क्षेत्र के लाखनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थीयों सहित स्टाफ कर्मी भी शामिल हुए। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मीठालाल मीणा ने बताया कि स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखनपुर के विद्यार्थियों ने सरकार व शिक्षा विभाग की गाइड लाइन के अनुसार तिरंगा यात्रा में भाग लिया और कस्बे में हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर आमजन को हर घर तिरंगा लहराने का बखूबी संदेश दिया। यात्रा स्थानीय विद्यालय से शुरू हुई जो की मुख्य बाजार होते हुए अंत में ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंची। यहां तिरंगा यात्रा का विसर्जन हुआ। यात्रा में सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ - साथ प्रधानाचार्य मनरूप मीना व रमेश चंद मीणा, व्याख्याता उमराव मीना ,सुरेंद्र सिंह ,मूलचंद महावर, सुंदर दास रेगर व वरिष्ठ अध्यापक नीरू वर्मा सहित अध्यापिका संतोष गुप्ता आदि विद्यालय परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। आपको बता दें कि प्रदेश भर में इन दिनों हर गांव, कस्बे व शहरी क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को जगाना है। यह यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने और 'हर घर तिरंगा' अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सफल प्रयास है। जिसमें सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राएं विद्यालय के संस्था प्रधान व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।1
- ॰खाद्य सुरक्षा विभाग की भाड़ौती मलारना डूंगर में 3 बड़ी कार्यवाही • नक़ली व मिलावटी सरस घी जब्त •सरस से मिलते जुलते ब्रांड यस्वी सरस भी जब्त। • खुला सरसों तेल भी पकड़ा सवाई माधोपुर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला मैडम के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सी एम एच ओ सवाई माधोपुर डॉक्टर अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व फ़ूड सेफ्टी ऑफ़िसर नितेश गौतम की टीम ने सोमवार को सवाई माधोपुर के भाड़ौती में एक के बाद एक 3 बड़ी कारवाही की । खाद्य विभाग की टीम मेन मार्केट रोड भाड़ौती स्थित श्री त्रिनेत्र रिद्धि सिद्धि घी एजेंसी पहुंची वहाँ निरीक्षण करने दुकान में रखे सरस घी के डुप्लीकेट होने का संदेह हुआ । जब एक 1 लीटर के 10 पैकेट पर QR कोड स्कैन किया तो वह सरस का नहीं था व पैकेट को खोलने पर अंदर रखा पाउच भी लूज़ पड़ा था व पाउच की बनावट भी संदेहप्रद थी, टीम ने तुरन्त घी का नमूना लेकर शेष नकली घी को जब्त किया । तथा सरस के प्रतिनिधि को कॉपीराइट एक्ट में एफ आई आर कराने हेतु लिखा गया । खाद्य कारोबारकर्ता से पूछताछ में उसने बताया कि इस घी का कार्टून उसने निवाई (टोंक) में चावरिया काम्प्लेक्स गांधी पार्क के पास स्थित नेमीचंद जयकुमार नामक फर्म से ख़रीदा था जिसका बिल उसने मोके पर प्रस्तुत किया ।टीम ने सजकता दिखाते हुए टोंक के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को उक्त फर्म की सूचना दी व कारवाही करने के लिए बोला । टीम ने इसी क्रम में भाड़ौती स्थित एक और फर्म विशाल ट्रेडर्स पर कार्यवाही की व सरस से मिलते जुलते ब्रांड यस्वी सरस का नमूना लिया व बचें घी को मोके पर ही जब्त किया । इसी फर्म से एक और नमूना सरसों के तेल का जो कि निवाई से खरीदा हुआ था का लिया । टीम ने अपनी कार्यवाही करते हुए भाड़ौती मलारना डूंगर में ही एक अन्य फर्म गर्ग ट्रेडर्स से खुले में एक स्टील की टंकी में बेचने हेतु रखे सरसों के तेल का नमूना लिया | खुला तेल बेचना कांट्रावीन ऑफ़ एक्ट है इसके साथ इसी फर्म से लूज़ काजू के नमूने लिए । इसप्रकार भाड़ोती मलारना डूंगर से एनफोर्समेंट में लिए गए पाँचो नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया । जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । मिलावट करने वालो व लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा व नमूनीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी ।॰आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला मैडम के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सी एम एच ओ सवाई माधोपुर डॉक्टर अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व फ़ूड सेफ्टी ऑफ़िसर नितेश गौतम की टीम ने सोमवार को सवाई माधोपुर के भाड़ौती में एक के बाद एक 3 बड़ी कारवाही की । खाद्य विभाग की टीम मेन मार्केट रोड भाड़ौती स्थित श्री त्रिनेत्र रिद्धि सिद्धि घी एजेंसी पहुंची वहाँ निरीक्षण करने दुकान में रखे सरस घी के डुप्लीकेट होने का संदेह हुआ । जब एक 1 लीटर के 10 पैकेट पर QR कोड स्कैन किया तो वह सरस का नहीं था व पैकेट को खोलने पर अंदर रखा पाउच भी लूज़ पड़ा था व पाउच की बनावट भी संदेहप्रद थी, टीम ने तुरन्त घी का नमूना लेकर शेष नकली घी को जब्त किया । तथा सरस के प्रतिनिधि को कॉपीराइट एक्ट में एफ आई आर कराने हेतु लिखा गया । खाद्य कारोबारकर्ता से पूछताछ में उसने बताया कि इस घी का कार्टून उसने निवाई (टोंक) में चावरिया काम्प्लेक्स गांधी पार्क के पास स्थित नेमीचंद जयकुमार नामक फर्म से ख़रीदा था जिसका बिल उसने मोके पर प्रस्तुत किया ।टीम ने सजकता दिखाते हुए टोंक के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को उक्त फर्म की सूचना दी व कारवाही करने के लिए बोला । टीम ने इसी क्रम में भाड़ौती स्थित एक और फर्म विशाल ट्रेडर्स पर कार्यवाही की व सरस से मिलते जुलते ब्रांड यस्वी सरस का नमूना लिया व बचें घी को मोके पर ही जब्त किया । इसी फर्म से एक और नमूना सरसों के तेल का जो कि निवाई से खरीदा हुआ था का लिया । टीम ने अपनी कार्यवाही करते हुए भाड़ौती मलारना डूंगर में ही एक अन्य फर्म गर्ग ट्रेडर्स से खुले में एक स्टील की टंकी में बेचने हेतु रखे सरसों के तेल का नमूना लिया | खुला तेल बेचना कांट्रावीन ऑफ़ एक्ट है इसके साथ इसी फर्म से लूज़ काजू के नमूने लिए । इसप्रकार भाड़ोती मलारना डूंगर से एनफोर्समेंट में लिए गए पाँचो नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया । जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । मिलावट करने वालो व लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा व नमूनीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी ।1
- आदिवासी दिवस पर जस्टाना में पद दंगल का आयोजन, महिला मेडिया की रचनाएं सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध, कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ सवाई माधोपुर। आदिवासी दिवस के अवसर पर बौंली उपखंड क्षेत्र के जस्टाना कस्बे में मीणा आदिवासी समुदाय की ओर से पद दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पद गायन पार्टी में शामिल महिला मिडिया ने एक से एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित समुदाय को मंत्रमुग्ध करनें में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। सामाजिक गतिविधियों से लेकर भक्ति, राजनीति,लोक कथा, लोक संस्कृति एवं वर्तमान प्रासंगिक विषयों पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। आपको बता दे की हेला ख्याल एवं पद दंगल आदिवासी परंपरा व राजस्थानी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, किसके जरिए वापसी प्रेम और भाईचारे की भावना बढ़ती है।1
- devi devtaho ki maryada ki apti jank ese m gor kalug marya m rahakar ese partit hota h1
- 56000 lene wala techer gayeb 4500 teacher laga raki thi1