जमुना नगर में खुला सीवर गड्ढा बना खतरा, खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया जलकल विभाग व उनके ठेकेदार प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे को लंबे समय तक बिना बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम के खुले छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वीडियो वायरल होने के बाद जलकर विभाग ने लगवाया बैरिकेडिंग लगातार दो दिनों की बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले लगभग 20 दिनों से सीवर लाइन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस दौरान न तो कार्य समय पर पूरा किया गया और न ही गड्ढों के आसपास बैरिकेडिं या चेतावनी बोर्ड लगाए गए। बारिश के कारण गड्ढे पूरी तरह पानी में छिप गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहा। स्थानीय निवासी लखन शर्मा, राकेश गुप्ता ने बताया कि लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया, जिससे रास्ता लगभग बंद हो गया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से जुड़े करीब 20 मकानों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बैरिकेडिंग नहीं होने से कई लोग अनजाने में इस रास्ते से गुजरने लगे और कुछ लोग गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गए। बताया गया कि मामले की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद जलकल विभाग ने मौके पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के इंतजाम पहले ही किए जाने चाहिए थे ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैरिकेडिंग करवा दीजिए गया है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने विभाग के ठेकेदार से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
जमुना नगर में खुला सीवर गड्ढा बना खतरा, खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया जलकल विभाग व उनके ठेकेदार प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे को लंबे समय तक बिना बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम के खुले छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वीडियो वायरल होने के बाद जलकर विभाग ने लगवाया बैरिकेडिंग लगातार दो दिनों की बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले लगभग 20 दिनों से सीवर लाइन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस दौरान न तो कार्य समय पर पूरा किया गया और न ही गड्ढों के आसपास बैरिकेडिं या चेतावनी बोर्ड लगाए गए। बारिश के कारण गड्ढे पूरी तरह पानी में छिप गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहा। स्थानीय निवासी
लखन शर्मा, राकेश गुप्ता ने बताया कि लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया, जिससे रास्ता लगभग बंद हो गया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से जुड़े करीब 20 मकानों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बैरिकेडिंग नहीं होने से कई लोग अनजाने में इस रास्ते से गुजरने लगे और कुछ लोग गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गए। बताया गया कि मामले की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद जलकल विभाग ने मौके पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के इंतजाम पहले ही किए जाने चाहिए थे ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैरिकेडिंग करवा दीजिए गया है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने विभाग के ठेकेदार से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
- सीतापुर में सरकारी स्कूल में बच्चों को पानी वाली सब्जी खिलाने पर हेडमास्टर कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी स्कूल में बच्चों को पानी वाली सब्जी खिलाने पर हेडमास्टर कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।1
- 2 साल से बंद पड़ी टंकी, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण* *पाइप-टोटी लगने के बाद भी नहीं हो रही सप्लाई, धरने की दी चेतावनी* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* *कौशाम्बी*। *थाना सैनी, पुलिस चौकी आझुवा* के अंतर्गत *कनवारा गांव के जोरावरपुर* में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में *2023 में पानी की टंकी* लगाई गई थी। साथ ही पूरे गांव में *पाइप लाइन और टोटियां* भी लग चुकी हैं। लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। पानी न मिलने से ग्रामीणों में गुस्सा है। महिलाओं को रोजाना दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई तो वे मजबूर होकर *धरना प्रदर्शन* करेंगे। उनका कहना है कि सरकार की योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि टंकी को तत्काल चालू कर गांव में नियमित पानी की सप्लाई दी जाए।1
- कोरांव में युवती लापता परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार प्रयागराज कोरांव विधानसभा क्षेत्र के कोरांव बाजार से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि युवती करीब 7 दिनों से लापता है।पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि उनकी पुत्री बगल के गांव में पढ़ती थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे बहला फुसलाकर ले जाया गया है। इस संबंध में परिजनों ने स्थानीय थाने में सूचना दी है और पुलिस कमिश्नर व एसओ से कार्रवाई की मांग की है।परिजनों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द लड़की को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपे और मामले की निष्पक्ष जांच हो। इसमें स्थानीय लोगों ने भी कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से दहशत का माहौल है और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।1
- कांवड़ यात्रा UP पुलिस ने इस बार DJ पर बेहद सख्ती दिखाई है। मुजफ्फरनगर और मेरठ में कांवड़ DJ को शहर के अंदर एंट्री ही नहीं मिल रही है कांवड़ यात्रा UP पुलिस ने इस बार DJ पर बेहद सख्ती दिखाई है। मुजफ्फरनगर और मेरठ में कांवड़ DJ को शहर के अंदर एंट्री ही नहीं मिल रही है। इन्हें हाईवे (बाहर) से ही निकाला जा रहा है1
- [05/08, 10:56 pm] Asim Katahula: Juloose chehallum Katahula Gouspur prayagraj [05/08, 10:56 pm] Asim Katahula: Anjuman noore ain bade imambade se karbala ki taraf jata hua juloos [05/08, 10:56 pm] Asim Katahula: Is juloos me kai Anjuman ne sirkat ki aor nouha khani ke sath sinajani bhi kiya1