प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को नीलाम पत्र वादों का त्वरित गति से निष्पादन कराने का दिया निदेश आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर गिरिवर दयाल सिंह ने अधिकारियों को नीलाम पत्र वादों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निदेश दिया है। वे आज इस विषय पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रमंडल-स्तरीय एक बैठक में जिला पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त द्वारा सभी छः जिलों में नीलाम पत्र वाद में प्रगति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों में सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकों तथा अन्य एजेंसियों की बड़ी राशि निहित है। यह चिंताजनक है। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी समाहर्त्ताओं एवं पुलिस अधीक्षकों को निदेश दिया कि अपने-अपने जिला में अपर समाहर्त्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नीलाम पत्र वाद के त्वरित निस्तारण हेतु नोडल पदाधिकारी बनाएँ। नीलाम पत्र के नोडल पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों में प्रगति लाने के लिए निदेशित करें एवं वादों के निष्पादन में प्रगति की स्वयं नियमित समीक्षा करें। विभिन्न सरकारी विभागों, राष्ट्रीय बैंकों, सहकारी बैंकों एवं सरकारी लोक उपक्रमों के लंबित नीलाम पत्र वादों का तेजी से निपटारा कराएँ। विभागवार एवं बैंकवार सन्निहित राशि का विवरण संधारित रखें एवं तदनुसार कार्रवाई करें। जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों में सर्टिफिकेट वादों का विवेकसम्यक समानुपातिक रूप से वितरण सुनिश्चित रखें ताकि उसका निष्पादन त्वरित गति से हो सके।आवश्यकतानुसार नीलाम पत्र वाद के कोर्ट की संख्या बढ़ाने हेतु अन्य पदाधिकारियों को कार्यहित में नीलाम पत्र पदाधिकारी की शक्ति प्रदान करने के लिए नियमानुसार प्रस्ताव दें। आयुक्त ने पदाधिकारियों को बड़े बकाएदारों तथा सबसे पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूचि लेते हुए शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को महीने में कम-से-कम दो दिन नीलाम पत्र वादों में प्रगति की संयुक्त समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बडी वारंट की संख्या बढ़ाएँ तथा डिस्ट्रेस वारंट का एक्ज़ेक्यूशन अच्छे ढंग से कराएँ। पुलिस अधीक्षकों को थानावार समीक्षा कर वारंट एक्ज़ेक्यूशन में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी जिला पदाधिकारियों को अगस्त माह में नोटिस जारी नहीं करने वाले एवं कोर्ट नहीं करने वाले नीलाम पत्र अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा नीलाम पत्र की शक्ति प्राप्त पदाधिकारियों को सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन कोर्ट कर वादों का तीव्र गति से नियमानुसार निष्पादन करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुराने वादों में नोटिस भेजने के पश्चात भी देनदार द्वारा राशि जमा नहीं किए जाने पर राजस्व की वसूली हेतु बॉडी वारंट एवं डिस्ट्रेस वारंट निर्गत किया जाए। वारंट का विधिवत तामिला कराया जाए। स्थानीय थाना का सहयोग लिया जाए। बॉडी वारंट तथा डिस्ट्रेस वारंट लंबित नहीं रहना चाहिए। बकायेदारों से राशि की शत-प्रतिशत वसूली की जाए। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि उनके स्तर से प्रमंडल अन्तर्गत सभी जिलों में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन वादों का ससमय निष्पादन प्रशासनिक व्यवस्था की संवेदनशीलता एवं कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक है। संबंधित पदाधिकारीगण इसके प्रति सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडलीय पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के समाहर्त्ता, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी नीलाम पत्र शाखा एवं अन्य भी उपस्थित थे।
प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को नीलाम पत्र वादों का त्वरित गति से निष्पादन कराने का दिया निदेश आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर गिरिवर दयाल सिंह ने अधिकारियों को नीलाम पत्र वादों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निदेश दिया है। वे आज इस विषय पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रमंडल-स्तरीय एक बैठक में जिला पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त द्वारा सभी छः जिलों में नीलाम पत्र वाद में प्रगति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों में सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकों तथा अन्य एजेंसियों की बड़ी राशि निहित है। यह चिंताजनक है। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी समाहर्त्ताओं एवं पुलिस अधीक्षकों को निदेश दिया कि अपने-अपने जिला में अपर समाहर्त्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नीलाम पत्र वाद के त्वरित निस्तारण हेतु नोडल पदाधिकारी बनाएँ। नीलाम पत्र के नोडल पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों में प्रगति लाने के लिए निदेशित करें एवं वादों के निष्पादन में प्रगति की स्वयं नियमित समीक्षा करें। विभिन्न सरकारी विभागों, राष्ट्रीय बैंकों, सहकारी बैंकों एवं सरकारी लोक उपक्रमों के लंबित नीलाम पत्र वादों का तेजी से निपटारा कराएँ। विभागवार एवं बैंकवार सन्निहित राशि का विवरण संधारित रखें एवं तदनुसार कार्रवाई करें। जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों में सर्टिफिकेट वादों का विवेकसम्यक समानुपातिक रूप से वितरण सुनिश्चित रखें ताकि उसका निष्पादन त्वरित गति से हो सके।आवश्यकतानुसार नीलाम पत्र वाद के कोर्ट की संख्या बढ़ाने हेतु अन्य पदाधिकारियों को कार्यहित में नीलाम पत्र पदाधिकारी की शक्ति प्रदान करने के लिए नियमानुसार प्रस्ताव दें। आयुक्त ने पदाधिकारियों को बड़े बकाएदारों तथा सबसे पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूचि लेते हुए शीघ्र निष्पादित करने का
निदेश दिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को महीने में कम-से-कम दो दिन नीलाम पत्र वादों में प्रगति की संयुक्त समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बडी वारंट की संख्या बढ़ाएँ तथा डिस्ट्रेस वारंट का एक्ज़ेक्यूशन अच्छे ढंग से कराएँ। पुलिस अधीक्षकों को थानावार समीक्षा कर वारंट एक्ज़ेक्यूशन में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी जिला पदाधिकारियों को अगस्त माह में नोटिस जारी नहीं करने वाले एवं कोर्ट नहीं करने वाले नीलाम पत्र अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा नीलाम पत्र की शक्ति प्राप्त पदाधिकारियों को सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन कोर्ट कर वादों का तीव्र गति से नियमानुसार निष्पादन करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुराने वादों में नोटिस भेजने के पश्चात भी देनदार द्वारा राशि जमा नहीं किए जाने पर राजस्व की वसूली हेतु बॉडी वारंट एवं डिस्ट्रेस वारंट निर्गत किया जाए। वारंट का विधिवत तामिला कराया जाए। स्थानीय थाना का सहयोग लिया जाए। बॉडी वारंट तथा डिस्ट्रेस वारंट लंबित नहीं रहना चाहिए। बकायेदारों से राशि की शत-प्रतिशत वसूली की जाए। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि उनके स्तर से प्रमंडल अन्तर्गत सभी जिलों में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन वादों का ससमय निष्पादन प्रशासनिक व्यवस्था की संवेदनशीलता एवं कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक है। संबंधित पदाधिकारीगण इसके प्रति सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडलीय पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के समाहर्त्ता, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी नीलाम पत्र शाखा एवं अन्य भी उपस्थित थे।
- टूटी छत के नीचे बच्चों की पढ़ाई!स्कूल की बदहाली पर सरकार से बड़ा सवाल! #BiharNews #AuraiNews #Muzaffarpur #SchoolNews #Education #ViralNews #GroundReport #BiharEducation #WorldBiharNews1
- H2H News की शुरु ऐप पर प्रसारित समाचार की असर, सड़क मरम्मत शुरू प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित कंचन चौक, कटहरा में सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर H2H News द्वारा शूरू ऐप पर प्रसारित समाचार का व्यापक असर देखने को मिला है। समाचार प्रसारित होने के बाद मंगलवार को सड़क के खतरनाक गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण कई राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके थे। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद कंचन चौक और आसपास के स्थानीय लोगों के साथ-साथ नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए H2H News के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।1
- मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा! शौचालय के टंकी की सेंटरिंग खोलते मीनापुर के दो मजदूरों की मौत1
- मुजफ्फरपुर कांटी में चंद्रशील विघापीठ स्कूल पर 18 राउंड फायरिंग मांगी 50 लाख की रंगदारी |1
- अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान समस्तीपुर, 15 सितंबर। अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा शिवहर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सुगिया कटसरी पंचायत के रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-133 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बच्चों से बातचीत कर आंगनबाड़ी में मिलने वाले भोजन, उसकी गुणवत्ता और मीनू की जानकारी ली। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर का जायजा लेने के लिए मौके पर उनका वजन भी कराया गया। जिलाधिकारी ने सेविका और सहायिका को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने, केंद्र में साफ-सफाई रखने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास को लेकर आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।1
- हाँ वीडियो एक पुराने सवाल को जिंदा करने के लिए इस वीडियो को बनाया गया है वीडियो है जो बनाया गया है पुराना पावर बैंक जो लोकल क्वालिटी के साथ होता है उसको नई बैटरी कैसे रिपेयर करें करेन स्टेप इसमे समझा गया है1
- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा जिले में नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को शिवहर की जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एक औचक निरीक्षण किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सुगिया कटसरी स्थित रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र (केंद्र संख्या- 133) का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी।1
- पूर्वी चंपारण/ ट्रैक्टर की ठोकर लगने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौ/त।1