आगामी खरीद सीजन के दृष्टिगत सभी मंडियों में उपलब्ध करवाये मूलभूत सुविधाएं :- आगामी खरीद सीजन के दृष्टिगत सभी मंडियों में उपलब्ध करवाये मूलभूत सुविधाएं :- उपायुक्त सचिन गुप्ता - सभी खरीद केंद्रों में फसल बिक्री के लिए सुनिश्चित करें पर्याप्त स्थान - पर्याप्त बारदाने की हो व्यवस्था, भंडारण के भी करें प्रबंध रोहतक, 17 फरवरी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आगामी खरीद सीजन के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिला की सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाये। खरीद केंद्रों पर फसल के लिए उचित स्थान की तलाश करें ताकि सीजन के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने भंडारण व बारदाने के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में मार्केट कमेटियों, खाद्य एवं पूर्ति विभाग तथा खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने मार्केट कमेटियों के अधिकारियों से कहा कि वे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ तालमेल कर यह सुनिश्चित करें कि खरीद सीजन के दौरान सब सेंटरों पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे। आवश्यकता अनुसार सब सेंटरों के फर्श के साथ-साथ पेवर ब्लॉक लगाने तथा मंडियों में क्षतिग्रस्त सडक़ों पर पैच वर्क करवाया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरसों व गेंहू की खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी खरीद सीजन के दौरान प्रयुक्त होने वाले सब सेंटरों का दौरा कर उपलब्ध स्थल को चिन्हित करें तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि इन सब सेंटरों पर फसल बिक्री के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के साथ-साथ बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाये जाये तथा गेहूं के भंडारण के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाये ताकि गेहूं खुले में न रहे। उन्होंने कहा कि गोदामों में भंडारण किये गए गेहूं की मार्केट में बिक्री की संभावनाएं भी तलाशी जाये। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, एफसीआई के जिला प्रबंधक राजीव बिरला, हैफेड के जिला प्रबंधक धर्मेंद्र, हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक रोहताश दहिया, एफसीआई के प्रबंधक डिंपल कुमार सैनी, महम मार्केट कमेटी से विजय गोयत, रोहतक मार्केट कमेटी से राकेश मलिक, एएफएसओ अशोक कुमार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के उपमंडल अभियंता राजेश कुमार व निखिल राठी के अलावा मोहित कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- Post by Haripal Haripal1
- लीवर की बड़ी से बड़ी बीमारी अब ठीक होगी1
- #गीतिका चोपड़ा और उनके दादा सूबेदार रमेश जी चोपड़ा की ओर से होली और धुलन्डी की हार्दिक शुभकामनायें1
- भिवानी1
- भिवानी–रोहतक रेलखंड पर ट्रेनों की बंदी 25 फरवरी तक बढ़ी, यात्री परेशान — खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा भिवानी रेलवे स्टेशन मास्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी से रोहतक के बीच चलने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले इन ट्रेनों को 16 फरवरी तक बंद रखा जाना था, लेकिन अब बंदी की अवधि बढ़ाकर 25 फरवरी तक कर दी गई है। इस निर्णय से रोजाना अपडाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नए आदेश के अनुसार भिवानी–रोहतक रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 540015 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट की अन्य कुछ गाड़ियों को भी 22 फरवरी से 25 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम परिचालन व्यवस्था, ट्रैक से जुड़े कार्य और अन्य तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके। ट्रेनों की बंदी बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है, जिन्हें अब बसों और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। कई यात्रियों ने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। इसी बीच यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एक विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी, जो भिवानी होकर गुजरेगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भिवानी रेल मार्ग से होकर कुछ नई गाड़ियां चलाने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर3
- भिवानी में RPS International School की एंट्री बच्चों के भविष्य को नई दिशा #RPSInternationalSchool1
- पाकिस्तान से रोहतक आई 1200 साल पुरानी गद्दी का रहस्य | बाबा राघव देव जी का सनातन पर बड़ा संदेश . #rohtak #haryana #pakistan #news #digitalbhoomi #db #explore1
- #महंत चरणदास जी महाराज श्री हनुमान जोहड़ी धाम की ओर से होली और धुलन्डी की हार्दिक शुभकामनायें1