logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

2 hrs ago
user_ऊना की खबर
ऊना की खबर
Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह आए तेज तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचाई। एनआईटी हमीरपुर के पास चीड़ के पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, जिससे हमीरपुर-आवाहदेवी नेशनल हाईवे 03 अवरुद्ध हो गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह आए तेज तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचाई। एनआईटी हमीरपुर के पास चीड़ के पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, जिससे हमीरपुर-आवाहदेवी नेशनल हाईवे 03 अवरुद्ध हो गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीपुर जिले में एक अनजान संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस रहस्यमय आंकड़े के पीछे की वजह जानने के लिए प्रशासन भी जांच में जुट गया है। यह मामला अब पूरे हमीपुर में चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    हमीपुर जिले में एक अनजान संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस रहस्यमय आंकड़े के पीछे की वजह जानने के लिए प्रशासन भी जांच में जुट गया है। यह मामला अब पूरे हमीपुर में चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Machine workshop टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जिला परिषद नम्होल वार्ड11से कांग्रेस से मीना शर्मा ने भरा नामांकन कहा विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी जिला परिषद नम्होल वार्ड11से कांग्रेस से मीना शर्मा ने भरा नामांकन कहा विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी
    1
    जिला परिषद नम्होल वार्ड11से कांग्रेस से मीना शर्मा ने भरा नामांकन कहा विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी
जिला परिषद नम्होल वार्ड11से कांग्रेस से मीना शर्मा ने भरा नामांकन कहा विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हिमाचल प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में ज्वाली की आरुषि ने शानदार प्रदर्शन किया। 700 में से 690 अंक लेकर उन्होंने पूरे प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया।
    1
    हिमाचल प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में ज्वाली की आरुषि ने शानदार प्रदर्शन किया। 700 में से 690 अंक लेकर उन्होंने पूरे प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Sundarnagar, Mandi•
    21 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने छह बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया, जिससे जिला परिषद और नगर निगम चुनावों में सियासी हलचल तेज हो गई। इसके साथ ही, फर्जी डिलीवरी एजेंटों द्वारा ऑनलाइन ठगी और शिमला हाईवे पर चिट्टे के साथ युवकों की गिरफ्तारी जैसी बड़ी खबरें भी सामने आईं। राशन डिपो में तेल की कमी और आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रशासन की सख्ती भी चर्चा में रही।
    1
    हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने छह बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया, जिससे जिला परिषद और नगर निगम चुनावों में सियासी हलचल तेज हो गई। इसके साथ ही, फर्जी डिलीवरी एजेंटों द्वारा ऑनलाइन ठगी और शिमला हाईवे पर चिट्टे के साथ युवकों की गिरफ्तारी जैसी बड़ी खबरें भी सामने आईं। राशन डिपो में तेल की कमी और आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रशासन की सख्ती भी चर्चा में रही।
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मणिकर्ण घाटी में 4 सालों से विकास ठप्प जनता को कर रहे गुमराह-सुशील कुमार
    1
    मणिकर्ण घाटी में 4 सालों से विकास ठप्प जनता को कर रहे गुमराह-सुशील कुमार
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    37 min ago
  • बरमाणा वार्ड के उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने आज अपना नामांकन पत्र भरा क्या कहते हैं देखें पूरी वीडियो बरमाणा वार्ड के उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने आज अपना नामांकन पत्र भरा क्या कहते हैं देखें पूरी वीडियो
    1
    बरमाणा वार्ड के उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने आज अपना नामांकन पत्र भरा क्या कहते हैं देखें पूरी वीडियो 

बरमाणा वार्ड के उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने आज अपना नामांकन पत्र भरा क्या कहते हैं देखें पूरी वीडियो
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हिमाचल प्रदेश की बेटी अनमोल ने 699/700 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इस शानदार उपलब्धि पर डिप्टी सीएम ने वीडियो कॉल कर उसे बधाई दी।
    1
    हिमाचल प्रदेश की बेटी अनमोल ने 699/700 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इस शानदार उपलब्धि पर डिप्टी सीएम ने वीडियो कॉल कर उसे बधाई दी।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Sundarnagar, Mandi•
    22 hrs ago
  • बेसहारा गोवंश को दिया जाएगा सहारा जरड भुट्टी से भाजपा समर्थित प्रकाश चौधरी ने भरा नामांकन
    1
    बेसहारा गोवंश को दिया जाएगा सहारा 
जरड भुट्टी से भाजपा समर्थित प्रकाश चौधरी ने भरा नामांकन
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.