Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान ने दुबई और अबू धाबी को भी धुआं धुंआ कर दिया है। ईरान
यूपी समाचार
ईरान ने दुबई और अबू धाबी को भी धुआं धुंआ कर दिया है। ईरान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by यूपी समाचार1
- तेहरान/मिनाब- अमेरिकी-इज़रायली हमले के बीच ईरान के दक्षिणी होरमोज़गान प्रांत के मिनाब शहर स्थित एक गर्ल्स एलिमेंट्री स्कूल पर हमले की खबर सामने आई है। ईरानी सरकारी मीडिया (आईआरएनए, मेहर, तसनीम) और स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया जा रहा है कि हमले में 40 से अधिक छात्राओं की मौत हुई है, जबकि 45 से 60 से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।1
- पुवायां थाना क्षेत्र के संजय नगर के समीप शनिवार की दोपहर को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रामकेशन पुत्र समवलै निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना वीसलपुर ई-रिक्शा से आगौना से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह संजय नगर के पास पहुंचे, अचानक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में रामकेशन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- गोला गोकर्णनाथ, खीरी। तहसील मुख्यालय के गोला थाना क्षेत्र में समाचार संकलन कर रहे एक पत्रकार पर बाइक सवार दबंगों ने जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। हमले के दौरान हमलावरों ने पत्रकार की आंख फोड़ने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'उजाला शिखर' हिंदी समाचार पत्र के संवाददाता पंकज मिश्रा गोला क्षेत्र में अपनी खबरों के संकलन में व्यस्त थे। इसी दौरान खुटार रोड स्थित लांबा नगर निवासी राकेश शुक्ला और अशोक दीक्षित ने बाइक से आकर उन पर अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना हिंसक था कि पंकज मिश्रा की बाईं आंख पर गंभीर चोट आई और वह फूटते-फूटते बची। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें काफी चोटें आई हैं। आनन-फानन में घायल पत्रकार को सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल अम्बर सिंह ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बिना किसी विलंब के दोनों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। कोतवाल ने आश्वस्त किया है कि हमलावरों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- पलिया तहसील के संपूर्ण नगर में होली के त्यौहार के नजदीक आते ही सीओ पलिया की अगुवाई में संपूर्ण नगर पुलिस ने कस्बे में पैदल गस्त करते हुए , शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और स्टॉक रजिस्टर सीसीटीवी कैमरे इत्यादि चेक किया3
- *थाना फरधान क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा महिला का शव बरामद होने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक तिवारी की बाइट*2
- Post by यूपी समाचार1
- Post by Sanjay Kumar1
- प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 32 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल उनसे लिफ्ट लेकर साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में जॉब करती है। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (संख्या यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसे गंभीर हालत में डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।1