Shuru
Apke Nagar Ki App…
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबंधक अभिषेक पाण्डेय को सामाजिक कार्यो के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित मऊ। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में समर्पण फाउन्डेशन ट्रस्ट- मऊ के प्रबन्धक अभिषेक पाण्डेय (वर्ड रिकार्ड होल्डल,समाज सेवी) को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि ऐसे समाज सेवी व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणस्रोत होते है और उनके कार्यों से अन्य लोगो की भी समाज सेवा के लिए प्रोत्साहन मिलता है । महोदय द्वारा श्री अभिषेक पाण्डेय के कार्यों की प्रशंसा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कमना की गयी ।
RISHI RAI
समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबंधक अभिषेक पाण्डेय को सामाजिक कार्यो के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित मऊ। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में समर्पण फाउन्डेशन ट्रस्ट- मऊ के प्रबन्धक अभिषेक पाण्डेय (वर्ड रिकार्ड होल्डल,समाज सेवी) को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि ऐसे समाज सेवी व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणस्रोत होते है और उनके कार्यों से अन्य लोगो की भी समाज सेवा के लिए प्रोत्साहन मिलता है । महोदय द्वारा श्री अभिषेक पाण्डेय के कार्यों की प्रशंसा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कमना की गयी ।
More news from Mau and nearby areas
- मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।1
- आजमगढ़ अवैध हथियार लगाने का वीडियो वायरल1
- Post by Satyavan Chauhan1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के कुण्डैल नेमत अली में आयोजित नेमत अली दीवा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में देवरिया की फिरोज 11th टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज 11th ने 8 ओवर में 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने 39 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्रधान मतलूब अख्तर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आकिब शाद, शाहिद बिन सलीम तथा कमेटी के सदस्य हरीश, फहद, राज, असद, हबीब और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।1
- रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे! आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सरकार के अनुसार घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिससे एलपीजी की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है। सरकार ने क्या कहा? पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।1
- जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।1