Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार में तापमान एक दिन 27 डिग्री तक उछलने के बाद फिर से पांच डिग्री लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री तक का उतार महसूस किया जा सकता है।इसका कारण पहाड़ों में मौसम का खराब होना बताया जा रहा है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। खासकर तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कल 19 फरवरी को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। जबकि 20 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि होली तक मौसम स्थिर हो जाएगा और गर्मी का अहसास होगा।
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर

More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की लगाई क्लास1
- हरिद्वार की रोशनाबाद कोर्ट में बम विस्फोट करने के ई मेल को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस ने बम स्क्वायड के साथ पूरे न्यायालय का चप्पा-चप्पा छाना हालांकि इस दौरान कहीं से कोई विस्फोटक नहीं मिला। बता दें कि इस तरह की शरारतें पहले भी होती रही हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन और हरकी पैड़ी को आतंकवादी संगठनों के नाम से कई बार बम से उड़ानें की धमकियां मिल चुकी हैं हालांकि जांच के बाद इन्हें किसी की शरारत माना गया था। हालांकि एसएसपी नवनीत सिंह का कहना है कि पुलिस ऐसी सूचनाओं के प्रति पूरी तरह गंभीर है और ई-मेल की प्रत्येक दृष्टि से जांच की जा रही है। (-कुमार दुष्यंत)1
- बहादरपूर जट गांव मे विजिलेन्स टीम पर हमाला तीखी नोक झोक पुलिस बल तैनात1
- डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट पर संचालित टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा ओला उबर को संचालित करने के निर्णय के खिलाफ टैक्सी यूनियन के लोगों ने एयरपोर्ट निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर ओला उबर संचालन को बंद करने की मांग की, जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस प्रशासन के स्थान यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक हुई लेकिन नतीजा जीरो रहा।1
- खबर लक्सर से है जहां , लक्सर-- बालावाली रोड पर अकोढा कला गांव के पास मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की गन्ने से लंदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर, पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात पंडितपुरी निवासी लोकेंद्र पुत्र अजय उम्र 36 वर्ष, अपने 14 वर्षीय बेटे अनमोल के साथ किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, लक्सर-बालावाली रोड पर अकोढा कला की पुलिया के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पिता लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का 14 वर्षीय बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भीड़ को देखकर फरार हो गया। राहगीरों ने 108 को सूचना दी, कई घंटे गुजर जाने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल अनमोल हायर सेंटर रेफर किया गया है जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाइट -- परीजन4
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के आर्यनगर (गाजीवाली) में आयोजित ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ में जनता के बीच बैठकर सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के सख्त निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि सरकार अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में काम करेगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि चौपाल में प्राप्त सभी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तेजी से किया जाए। सीएम धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं पर किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे ¹ ² ³। क्या आप इस खबर से संबंधित कोई विशिष्ट जानकारी चाहते हैं या कोई अन्य सवाल है?1
- हरिद्वार : पथरी क्षेत्र स्थित जट्ट बहादरपुर में ऊर्जा निगम की टीम ने विजिलेंस के साथ छापा मारा इस दौरान ग्रामीणों ने जताया विरोध।1