logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*तेज रफ्तार डंपर ने ली दो जिंदगियां, युवक-युवती की मौके पर मौत* *तेज रफ्तार डंपर ने ली दो जिंदगियां, युवक-युवती की मौके पर मौत* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टहेरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान अरविंद कुमार (20) और अंशिका (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी जेपी पाण्डेय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) भी खंगाला जा रहा है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

2 hrs ago
user_पत्रकार गणेश कश्यप
पत्रकार गणेश कश्यप
Social Media Manager सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•

  • user_Hemamatidevi@gmail.com
    Hemamatidevi@gmail.com
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश
    🥲🥲
    2 hrs ago
More news from दिल्ली and nearby areas
  • स्कूल वैन में बच्चे ठूस ठूस कर ले जा रहा था Cab वाला, ड्राइवर ने पी रखी थी शराब, पुलिस पकड़ा
    1
    स्कूल वैन में बच्चे ठूस ठूस कर ले जा रहा था Cab वाला, ड्राइवर ने पी रखी थी शराब, पुलिस पकड़ा
    user_Gaurav verma
    Gaurav verma
    Graphic designer करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में घर के बाहर खड़ी मां-बेटी से कथित छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत स्कूटी सवार दो युवकों ने मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें अपशब्द कहे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री के पुत्र आर्यमान और दूसरे आरोपी शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आर्यमान के पिता सुधीर बालियान भाजपा सरकार में विधायक और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में घर के बाहर खड़ी मां-बेटी से कथित छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत स्कूटी सवार दो युवकों ने मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें अपशब्द कहे।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री के पुत्र आर्यमान और दूसरे आरोपी शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आर्यमान के पिता सुधीर बालियान भाजपा सरकार में विधायक और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • *गाली-गलौज ऑडियो पर बवाल: पत्रकारों का धरना, इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद में कथित गाली-गलौज से जुड़े ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। सराय अकिल थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में संजय सिंह से अभद्र भाषा के आरोपों को लेकर जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सराय अकिल इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई।पत्रकारों का कहना है कि वायरल ऑडियो में थाना अध्यक्ष द्वारा “पत्रकार” शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे पूरे पत्रकार समुदाय की गरिमा आहत हुई है। उनका आरोप है कि ऑडियो सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरने पर बैठे पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, जबकि जिले में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    *गाली-गलौज ऑडियो पर बवाल: पत्रकारों का धरना, इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
कौशांबी। जनपद में कथित गाली-गलौज से जुड़े ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। सराय अकिल थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में संजय सिंह से अभद्र भाषा के आरोपों को लेकर जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
शनिवार को सैकड़ों की संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सराय अकिल इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई।पत्रकारों का कहना है कि वायरल ऑडियो में थाना अध्यक्ष द्वारा “पत्रकार” शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे पूरे पत्रकार समुदाय की गरिमा आहत हुई है। उनका आरोप है कि ऑडियो सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धरने पर बैठे पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, जबकि जिले में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • आज सुपौल जिला जेडीयू में खुशी का उत्साह क्योंकि सुपौल विधानसभा के माननीय विधायक विजेंद्र प्रसाद यादव जी आज बिहार सरकार उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर
    1
    आज सुपौल जिला जेडीयू में खुशी का उत्साह क्योंकि सुपौल विधानसभा के माननीय विधायक विजेंद्र प्रसाद यादव जी आज बिहार सरकार उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर
    user_Krishna Kumar
    Krishna Kumar
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • Post by Akash parateji
    1
    Post by Akash parateji
    user_Akash parateji
    Akash parateji
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • #MajlisPark #DelhiNews #GarbageCrisis #SwachhBharat #CivicIssues #NorthWestDelhi #PublicHealth #DengueRisk #Malaria #DelhiCivicBody #LocalNews #SanitationCrisis
    1
    #MajlisPark #DelhiNews #GarbageCrisis #SwachhBharat #CivicIssues #NorthWestDelhi #PublicHealth #DengueRisk #Malaria #DelhiCivicBody #LocalNews #SanitationCrisis
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • tu jrjgfyh
    1
    tu jrjgfyh
    user_Sumit kashyap
    Sumit kashyap
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • #AdarshNagar #DelhiNews #IllegalConstruction #BuilderMafia #MCDCorruption #BhagatSinghRoad #Encroachment #DelhiBreaking #GroundReport #LocalNews #DelhiUpdates #UnauthorizedConstruction #CivicIssues #DelhiPolitics
    1
    #AdarshNagar #DelhiNews #IllegalConstruction #BuilderMafia #MCDCorruption #BhagatSinghRoad #Encroachment #DelhiBreaking #GroundReport #LocalNews #DelhiUpdates #UnauthorizedConstruction #CivicIssues #DelhiPolitics
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.