बीएसए के औचक निरीक्षण से स्कूलों में मचा हड़कंप, तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका... गाजीपुर। सादात ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। बीएसए ने सादात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आसपुर, प्राथमिक विद्यालय आतमपुर छपरा, प्राथमिक विद्यालय परसनी तथा मुबारकपुर हरतरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका का उपयोग नहीं किया जा रहा था और उनकी शिक्षक डायरी भी अधूरी पाई गई। इसके अलावा कुछ छात्र बिना यूनिफॉर्म के मिले, जिस पर संबंधित प्रधानाध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच के दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। वहीं विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों से संबंधित सामग्री का सही रखरखाव नहीं मिला और स्टॉक पंजिका भी मौके पर प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए बीएसए उपासना रानी वर्मा ने संबंधित तीन प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों का वेतन रोकने का आदेश दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बीएसए के औचक निरीक्षण से स्कूलों में मचा हड़कंप, तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका... गाजीपुर। सादात ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। बीएसए ने सादात क्षेत्र के प्राथमिक
विद्यालय आसपुर, प्राथमिक विद्यालय आतमपुर छपरा, प्राथमिक विद्यालय परसनी तथा मुबारकपुर हरतरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका का उपयोग नहीं किया जा रहा था और उनकी शिक्षक डायरी भी अधूरी पाई गई। इसके अलावा कुछ छात्र बिना यूनिफॉर्म के मिले, जिस पर संबंधित प्रधानाध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच के दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक
नहीं पाई गई। वहीं विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों से संबंधित सामग्री का सही रखरखाव नहीं मिला और स्टॉक पंजिका भी मौके पर प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए बीएसए उपासना रानी वर्मा ने संबंधित तीन प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों का वेतन रोकने का आदेश दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
- इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का1
- गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मठिया मोहल्ला व ग्राम बसाउकपुरा की मुख्य सड़क पिछले करीब दो वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शाहनिन्दा से मठिया होते हुए बसाउकपुरा, सेमरा, बच्छलपुर-रामपुर और शेरपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर लोगों को जलजमाव से राहत दिलाता है।1
- राजपुर में शिताबपुर ग्राम में 72 घंटे के अखंड हर कीर्तन में खरहना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी श्री धनंजय मिश्रा जी के साथ मिलकर सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक एकता का संदेश फैलाने में सहभागी हुए।💐l1
- 14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h3
- अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर। बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- रसोई गैस की किल्लत से गैस उपभोक्ता परेशान, गैस की हो रही है कालाबाजारी बिल्थरारोड। इन दिनों होली त्यौहार से ही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। भोर से ही एचपी गैस गोदाम और भारत गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर के लिए सिलेंडर रखकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ को गैस मिलने के बाद अन्य को गैस सिलेंडर न मिलने के अभाव में बैरंग वापस घर लौटना पड़ रहा है। पुलिस के मौजूदगी के बावजूद भी गैस गोदामों पर मारा मारी की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। चट्टी चौराहे पर गैस उपभोक्ता सिलेंडर लाइन में रखकर गैस डिलेवरी वाहन के इंतजार में खड़े रहते है। किन्तु एजेंसियों के गैस डिलेवरी वाहन चालक अपना मोबाइल बंद किए हुए है। लोगो की माने तो बीच में ही गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी के वाहन चालक आर्थिक लाभ के चक्कर में बेच दे रहे है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से किसी किसी घरों में खाने के लाले पड़ गए है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक बिल्थरारोड विजय कुमार राय का कहना है कि मंगलवार को फरसाटार, बासपार बहोरवा और नगर में 500 गैस सिलेंडर वितरित किया गया । बुधवार को भी रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जायेगा। गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।1