शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूं संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों8650252442 शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया। 70 हजार में बेचने की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा
शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूं संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों8650252442 शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो
गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया। 70 हजार में बेचने की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा
- नाबालिग से बात कराने की जिद में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद में हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। घटना बलिया जिले के एक गांव की बताई जा रही है। युवक करीब 33 हजार केवी (KV) के बिजली टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गईपुलिस मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे तक समझाने की कोशिश करती रही,1
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- Budaun- इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से गायब 1 साल का मासूम 48 घंटे में किया बरामद, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार,इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, DIG बरेली ने टीम को 50 हजार के इनाम से नवाजा #Uppolice #budaunpolice #igrangebareilly #dgpup #UPGovt1
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- इस्लामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 1 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम बच्चे को मात्र 2 दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 5 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में राहत और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। घटना के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था। सूचना मिलते ही इस्लामनगर पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता लगाया और दबिश देकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही इस जघन्य वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। एसएसपी ने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है और लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- एंकर :- बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात नर्स ने शादी समारोह से एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे आगरा में एक दंपति को बेच दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीओ 1:-आपको बता दें कि इस्लामनगर क्षेत्र से एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे को चुरा लिया। इसके बाद आरोपी नर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को आगरा के एक दंपति को बेच दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीओ 2:- इस्लामनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए महज 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वीओ 3:- पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना की जा रही है। वीओ 4:- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।2
- फरीदपुर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, छत्रपाल सिंह दिवाकर रहे सक्रिय फरीदपुर। कस्बा फरीदपुर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिलों और वाहनों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं गन्ना समिति अध्यक्ष नारद मुनि गौड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, फरीदपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वह शोभायात्रा की शुरुआत से अंत तक मौजूद रहे और श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह दिवाकर ने भगवान परशुराम की आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। ब्राह्मण सभा द्वारा उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया गया तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवदत्त शर्मा, अमन पांडे, अनिल पांडे, मनदीप मिश्रा, गोपाल कृष्ण पांडे, रमेश चंद्र शुक्ला, नवीन शर्मा, संजीव मिश्रा, अतुल मिश्रा, देवेश पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पिता ने 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर फांसी का रूप देने की कोशिश, गिरफ्तार बदायूं जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को पीआरवी 8805 पर ग्राम तिगरा निवासी विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह ने सूचना दी थी कि उसके पुत्र विशाल उर्फ गोपाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची थाना सहसवान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के तीन दिन बाद 17 अप्रैल को मृतक के मामा राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम मलिकपुर थाना उझानी ने अपने भांजे की हत्या का आरोप लगाते हुए विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई। मुखबिर की सूचना पर 19 अप्रैल को सहसवान-नाधा रोड से आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने पुत्र को बहाने से खेत पर ले गया और रस्सी से गला घोंटकर पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। घटना के बाद वह घर लौट आया और बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर खुद ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।1
- *एटा बिग ब्रेकिंग...* *एटा में पति पत्नी के विवाद में महिला चढ़ी टॉवर पर,* *गुस्साई महिला ने पति पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप,* *पति को बुलाने की जिद पर अड़ी रही पत्नी,* *सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, महिला को समझाने में जुटी,* *पुलिस के घंटों प्रयास के समझाने के बाद महिला को सकुशल टावर से उतारा,* *पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम,* *टॉवर पर चढ़ने वाली महिला का नाम कविता पत्नी राजेश पुत्री योगेंद्र बताया जा रहा है,* *महिला का मायका माया नगर में बताया जा रहा है वही ससुराल इलाहाबाद बैंक वाली गली एटा में बताया जा रहा है,* *थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसाटिप्पू की घटना।1