बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। प्राचार्य ने विधायक निधि से सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग। मोनू अयोध्या देवकाली स्थित बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर में आंवले का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधायक ने कॉलेज की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संस्थान के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बृज किशोर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशीष सिंह ने विधायक को अस्पताल और छात्रावास से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क नीची होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं छात्रावास के पास नालियों की सफाई और मरम्मत न होने से गंदगी फैल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य ने विधायक से सड़क और नाली निर्माण कराने का अनुरोध किया। डॉ.आशीष सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पैथोलॉजी विभाग में आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। उन्होंने विधायक निधि से ऑटो एनालाइजर और बायोकेमिस्ट्री मशीन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मीडिया से बातचीत में प्राचार्य ने कहा कि सरकार और आयुष विभाग की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक होम्योपैथिक एवं आयुष चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए संस्थान लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार भी आवश्यक है। नशा मुक्ति अभियान के अवसर पर डॉ. आशीष सिंह ने युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा, "नशा एक धीमा ज़हर है। नशे का कोई इलाज नहीं है, इसका अंत केवल मौत है। इसलिए सभी लोग नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन अपनाएं। विधायक ने प्राचार्य एवं छात्रों द्वारा उठाई गई मांगों और समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। प्राचार्य ने विधायक निधि से सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग। मोनू अयोध्या देवकाली स्थित बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर में आंवले का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधायक ने कॉलेज की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संस्थान के कार्यों पर
संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बृज किशोर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशीष सिंह ने विधायक को अस्पताल और छात्रावास से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क नीची होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं छात्रावास के पास नालियों की सफाई और मरम्मत न होने से गंदगी फैल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य ने विधायक से सड़क और नाली निर्माण कराने का अनुरोध किया। डॉ.आशीष
सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पैथोलॉजी विभाग में आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। उन्होंने विधायक निधि से ऑटो एनालाइजर और बायोकेमिस्ट्री मशीन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मीडिया से बातचीत में प्राचार्य ने कहा कि सरकार और आयुष विभाग की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक होम्योपैथिक एवं आयुष चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए संस्थान लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ अस्पताल में सुविधाओं का
विस्तार भी आवश्यक है। नशा मुक्ति अभियान के अवसर पर डॉ. आशीष सिंह ने युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा, "नशा एक धीमा ज़हर है। नशे का कोई इलाज नहीं है, इसका अंत केवल मौत है। इसलिए सभी लोग नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन अपनाएं। विधायक ने प्राचार्य एवं छात्रों द्वारा उठाई गई मांगों और समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
- पहले कृष्ण और अब भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी: मौलाना जरजिस अंसारी की करतूतें====================================================================== मौलाना जरजिस अंसारी लगातार हिंदू आस्था को ठेस पहुँचाने वाले बयान दे रहा है। उसने पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और अब उसने भगवान शिव को लेकर भी अमर्यादित और अपमानजनक बातें कही हैं। हमारे आराध्यों का इस तरह सरेआम अपमान करने से समाज की शांति खतरे में पड़ रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस शीघ्र संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई करे सनातन प्रेमी यही मांग कर रहे हैं।1
- मार्तंड प्रताप सिंह की दमदार पैरवी, मनोज मेहरोत्रा पर गैंगस्टर कार्रवाई रुकी; हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से बड़ा कानूनी मोड़"1
- मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाएंगी ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनीं, कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं और आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने की। ग्राम चौपाल में ग्राम सचिव जय सिंह यादव, क्षेत्रीय लेखपाल भीम सिंह, पंचायत सहायक सुषमा तथा रोजगार सेवक विपिन यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। चौपाल के दौरान अनिल मृतक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, जबकि ऋषि देव पांडे, रवि और सुधाकर शुक्ला ने परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बसंत लाल ने रजिस्ट्री संबंधी प्रकरण रखा तथा जाहिदा खातून ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने नियमित रूप से ग्राम चौपाल आयोजित करने की मांग भी उठाई।1
- महर्षि बामदेव आश्रम कुमारगंज अयोध्या में आरती। ओम नमः शिवाय1
- हाईवे पर लूट करने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार रुदौली पुलिस ने 17 मोबाइल, नकदी और चोरी की अपाचे बरामद की हाईवे पर लूट करने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार रुदौली पुलिस ने 17 मोबाइल, नकदी और चोरी की अपाचे बरामद की रुदौली (अयोध्या)। हाईवे पर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अंतर्जनपदीय लुटेरों को रुदौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक आईफोन समेत 17 मोबाइल फोन, 1370 रुपये नकद और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को सहनी मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने 14 मई को कूढ़ा सादात पेट्रोल टंकी के पास बस चालक से मोबाइल, चांदी के आभूषण और नकदी लूटने तथा 21 जून को अपाचे बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बबलू रावत निवासी कोइलावर माझा, थाना दरियाबाद और राकेश रावत निवासी भुडेहरी, थाना रामसनेही घाट, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अयोध्या और बाराबंकी के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध शत्रुघ्न यादव,उपनिरीक्षक युवराज सिंह,अभिषेक सिंह, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी समेत कोतवाली रुदौली की पुलिस टीम शामिल रही।1
- हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्रधारी संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कहा कि किसी अन्य धर्म के प्रतीकों के साथ ऐसा व्यवहार करने का साहस कोई नहीं करता Anchor - ।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनने और भगवान राम की तस्वीर के साथ प्रदर्शन करने पर अयोध्या के कई संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है V/0- हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्रधारी संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कहा कि किसी अन्य धर्म के प्रतीकों के साथ ऐसा व्यवहार करने का साहस कोई नहीं करता1
- भारत बंदना, बंदे मातरम विधेयक संविधान बिल पास, साधु संतों धर्माचार्य में खुशी की लहर बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या भारत वंदना वंदे मातरम विधायक संविधान बिल पास होने की खुशी में अयोध्या के साधु संतों धर्माचार्य में खुशी की लहर मठ मंदिरों में दीप उत्सव की तरह दीपक जलाए गए पटाखे दागे गए मिष्ठान बांटे गए।1
- जल जीवन मिशन की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर मंथन, ग्राम प्रधानों को कराया गया जल अर्पण मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसुही, भुलाईपुर निधियांवा एवं लक्ष्मणपुर ग्रांट में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पेयजल आपूर्ति, पानी की उपलब्धता तथा जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 'हर घर नल योजना' के अंतर्गत संचालित पेयजल व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त करना था। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, नियमित रखरखाव तथा समय-समय पर निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही पेयजल आपूर्ति को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक के दौरान जल संरक्षण एवं पानी के सदुपयोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसी क्रम में जल संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित ग्राम प्रधानों को प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पण कराया गया तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आईएसए शाहीन बानो, ब्लॉक इंचार्ज पवन शर्मा, सिविल इंजीनियर अवधेश यादव एवं साइट इंजीनियर गुलाब यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक के समापन पर लक्ष्मणपुर ग्रांट के ग्राम प्रधान पुत्र पवन यादव, परसुही एवं भुलाईपुर निधियांवा के ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र तथा ग्रामीण शीला दुबे, नरेंद्र, श्वेता देवी, गोलू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- शटडाउन के नाम पर बिजली विभाग के लापरवाही करंट से झुलस लाइनमैन बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग शटडाउन के नाम पर बिजली विभाग की लापरवाही, करंट से झुलसा लाइनमैन। अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर में हुआ हादसा। ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे लाइनमैन सचिन तिवारी को लगा हाई वोल्टेज करंट।आरोप है, शटडाउन का कहकर खंभे पर चढ़ाया गया, तभी लाइन चालू हो गई। करंट लगते ही नीचे गिरे, सिर में गंभीर चोट, 60 प्रतिशत शरीर झुलसा।जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा लाइनमैन, बिजली विभाग मौन, जांच शुरू।2