Shuru
Apke Nagar Ki App…
hello दोतों 👋 मेरा नाम VIVEK है l मैं फोटो और वीडियो दोनो EDIT करता हूँ 1 फोटो और वीडियो करने के लिये हमारे चैनल से ज़ड जाएं 1 फोटो / वीडियो भेजें और EDIT करवाएं 1 धन्यवाद 💝 l
Vivek kumar
hello दोतों 👋 मेरा नाम VIVEK है l मैं फोटो और वीडियो दोनो EDIT करता हूँ 1 फोटो और वीडियो करने के लिये हमारे चैनल से ज़ड जाएं 1 फोटो / वीडियो भेजें और EDIT करवाएं 1 धन्यवाद 💝 l
- Manoj KumarArwal, Bihar🙏on 14 December
More news from बिहार and nearby areas
- #दारुल_उलूम_रजविया में '#दावत_ए_इफ्तार' का आयोजन, #आपसी_भाईचारे और #अमन_चैन_की_मांगी_दुआ...! गड़हनी, भोजपुर: #गड़हनी_के_उत्तरपट्टी स्थित प्रतिष्ठित संस्थान दारुल उलूम रजविया द्वारा रविवार को एक भव्य 'दावत-ए-इफ्तार' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इफ्तार के उपरांत आयोजित विशेष नमाज में देश की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न वर्गों के बीच मोहब्बत व एकता के पैगाम को मजबूत करते हैं। इस मुबारक इफ्तार में शामिल होकर बेहद खुशी और रूहानी सुकून महसूस हुआ। यहाँ का अनुशासन और प्रेमपूर्ण वातावरण हमारी साझा संस्कृति (गंगा-जमुनी तहजीब) की मिसाल है। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना....इफ्तार में यही पैगाम फिर से जीवंत हो उठा। प्यार, सम्मान और सादगी से सजी इस महफिल ने दिल जीत लिया। नेक नीयत से की गई हर कोशिश रंग लाती है। आयोजकों को इस शानदार पहल के लिए ढेरों मुबारकबाद। हमारा भाईचारा ही हमारी असली ताकत है।"1
- धोबहां बाजार स्थित St Xavier's +2 Academy में मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का पूजन कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के डायरेक्टर सनोज जी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति आदर और संस्कार की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है कि माता-पिता का सम्मान करना हर संतान का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों की भी उपस्थिति रही तथा सभी ने इस पहल की सराहना की। Janta Ki Awaaz Ara #public #ara #indian #school #vidyalay #santxaviers. #2026challenge ,1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। डॉ. कुमारी सुनिता सिंह को ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ से किया गया सम्मानित एंकर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कुमारी सुनिता सिंह को ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में ‘गार्गी अध्याय’ द्वारा, आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के अंतर्गत प्रदान किया गया।यह सम्मान उनके वर्षों के सामाजिक समर्पण, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया। भोजपुर की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कुमारी सुनिता सिंह वर्तमान में “दिशा एक प्रयास” संस्था की सचिव हैं और लंबे समय से महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने कई सामाजिक अभियानों को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। समाज में परिवर्तन के लिए उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें समय-समय पर कई राष्ट्रीय और सामाजिक सम्मान भी मिल चुके हैं, महिला दिवस के अवसर पर मिला ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ उनके इसी लंबे सामाजिक संघर्ष और सेवा की एक और पहचान है। बाइट। डॉ कुमारी सुनीता सिंह1
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान एवं निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।2
- Post by आर के शर्मा10
- अरवल। पटना से सासाराम जाने के क्रम में पंचायती राज्य मंत्री बिहार सरकार सह अरवल प्रभारी मंत्री माननीय दीपक प्रकाश जी को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने अरवल में स्वागत किया1
- Post by Sushil kumar sharma संपादक1
- आज कोइलवर प्रखंड स्थित कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायम नगर (भोजपुर) में विद्यालय का आठवां वार्षिक उत्सव एवं विद्यालय के निदेशक के पिताजी स्वर्गीय इकराम सिंह का 15वीं पुण्यतिथि उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ रैपिड एक्शन फोर्स 114 बटालियन, कोइलवर के कमांडेंट श्री अश्विनी कुमार झा, श्रीमती साधना रावत (नेशनल सर्विस स्कीम, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा), शाहपुर विधायक श्री राकेश ओझा, शैलेश कुमार ‘गुड्डू’ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर कमांडेंट अश्विनी कुमार झा ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि छात्र-छात्राएं लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें, तो उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं विधायक राकेश ओझा ने कहा कि जिस प्रकार से इस विद्यालय के बच्चे मेहनत कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री रितेश कुमार सिंह एवं प्राचार्य श्री कुंदन सिंह के देखरेख में किया गया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।1