1100 बालिकाओं की कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर गणेशपुर में सोमवार को नौ दिवसीय श्री-श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गणेशपुर स्थित भवानी शंकर मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा सुकरौली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए धोबहा बाबा स्थान पहुंची। वहां विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन और गंगा पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा खेखड़ा रोड होते हुए छोटा गणेशपुर स्थित यज्ञ मंडप तक पहुंची। इस दौरान लगभग 1100 बालिकाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। यज्ञ मंडप में पहुंचने के बाद बालिकाओं ने विधि-विधान से कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक वकील सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महायज्ञ के दौरान जनकपुर से आई लीला मंडली द्वारा रामचरितमानस के प्रसंगों का सजीव मंचन भी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस अवसर पर वकील सिंह, चंदन गोंड, दीनानाथ पासवान, रमेश प्रजापति, प्रमोद पासवान, चंदन पासवान, दारा सिंह, सभासद शशि चौधरी, सभासद प्रतिनिधि सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

- इस आदमी ने लड़के के सर पर लोहा से मौत के घाट उतार दिया और उसके सर के भेज को खाने लगा उसका खून पीने लगा यह पूरा मामला है एमपी का #newskushinagar #newsupdate #newsupdate #viralreels #न्यूज241
- हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव के पास सरेह इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सरेह में खड़े एक शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक, थाना चौराचौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। बताया जा रहा है कि विवेक यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। परिवार के अनुसार विवेक की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- Post by Umesh Prajapati1
- इसी तरह लोग जागरूक हो जाएंगे तो ये लोग अपना काम सही से करना सीख जाएंगे।1
- आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात1
- देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद1
- देवरिया में युवती से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 15 दिन पुरानी घटना; पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा देवरिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है और घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने खेत से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद 5 मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे1
- तिरुपति में घी से भरा टैंकर पलटा 😱 21,000 लीटर घी खेत में फैला, लूटने पहुंचे लोग | Tirumala Ghee Tanker Accident आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के कोंडापुरम में एक बड़ा हादसा हो गया। तिरुपति के तिरुमाला मंदिर के लिए 21,000 लीटर घी लेकर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही भारी मात्रा में घी खेतों में फैल गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग कंटेनर, बाल्टियां और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और घी इकट्ठा करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। Hashtags: #Tirupati #TirumalaTemple #GheeTanker #AndhraPradesh #Kadapa #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews #TempleNews #TruckAccident #TrendingNews #KushinagarKiKhabren1