Shuru
Apke Nagar Ki App…
देव ट्रेवल्स डेली बस सर्विस दिल्ली से फर्रुखाबाद हरपालपुर दिल्ली से आगरा टूंडला इटावा औरैया दिल्ली से धौलपुर मुरैना भिंड सईया डेली बस सर्विस 1 . मुकुंदपुर दिल्ली से फर्रुखाबाद हरपालपुर हरदोई 2. आगरा टूंडला फिरोजाबाद इटावा औरैया 3 . अम्बा धौलपुर मुरैना भिंड
Pushpendra Kumar
देव ट्रेवल्स डेली बस सर्विस दिल्ली से फर्रुखाबाद हरपालपुर दिल्ली से आगरा टूंडला इटावा औरैया दिल्ली से धौलपुर मुरैना भिंड सईया डेली बस सर्विस 1 . मुकुंदपुर दिल्ली से फर्रुखाबाद हरपालपुर हरदोई 2. आगरा टूंडला फिरोजाबाद इटावा औरैया 3 . अम्बा धौलपुर मुरैना भिंड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारी नगर विधायक Manish Asija जी को ज्ञापन सौंपते हुए।1
- ताजमहल से बिछड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग और दो साल के मासूम को ताज सुरक्षा पुलिस ने खोज निकाला जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन का संकट, कुत्ते के काटने के बाद पहुंचे मरीजों की बढ़ी परेशानी वैक्सीन लगवाने पहुंचे मरीजों को करना पड़ा इंतजार, अस्पताल में स्टॉक खत्म होने की सूचना से मरीज और तीमारदार परेशान; डॉक्टर बोले—एक दिन में व्यवस्था होने की उम्मीद आगरा। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की सूचना सामने आने के बाद कुत्ते के काटने का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई। रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को जब वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ा। अस्पताल पहुंचे मरीजों का कहना था कि कुत्ते के काटने के बाद वे समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन यहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई। मरीजों और तीमारदारों का कहना था कि ऐसी स्थिति में उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि वैक्सीन कहां और कब उपलब्ध होगी। कुछ मरीज अस्पताल में ही व्यवस्था होने का इंतजार करते नजर आए। मरीजों के मुताबिक कुत्ते के काटने के बाद पहले से ही डर और चिंता बनी रहती है। ऐसे में अस्पताल पहुंचने पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलना उनकी परेशानी को और बढ़ा देता है। मरीजों ने अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की जरूरत बताई, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके। वैक्सीन खत्म होने से बढ़ी मरीजों की चिंता जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन समाप्त होने की सूचना के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों के बीच इसकी चर्चा रही। कुत्ते के काटने के मामलों में मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक उपचार की जरूरत होती है। ऐसे में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर मरीजों में स्वाभाविक रूप से चिंता दिखाई दी। मरीजों का कहना था कि वे सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद से पहुंचे थे। यदि अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है तो उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी दोनों बढ़ सकती हैं। डॉक्टर ने जल्द व्यवस्था का दिया भरोसा वहीं अस्पताल के डॉक्टर की ओर से मरीजों को आश्वासन दिया गया है कि एंटी रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था जल्द कराई जा रही है। डॉक्टर के अनुसार एक दिन के भीतर वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है और इसके बाद अस्पताल में वैक्सीन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल वैक्सीन की कमी को लेकर मरीजों और तीमारदारों में चिंता बनी हुई है। मरीजों ने समय पर वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की अस्पताल पहुंचे मरीजों ने मांग की कि एंटी रेबीज वैक्सीन जैसी आवश्यक दवा का पर्याप्त स्टॉक अस्पताल में हमेशा उपलब्ध रखा जाए। उनका कहना था कि कुत्ते के काटने के बाद मरीज पहले से ही मानसिक तनाव में रहता है और यदि अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिले तो उसकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से मांग की कि वैक्सीन की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी मरीज को वैक्सीन के लिए भटकना न पड़े। मामला आगरा के जिला अस्पताल का है। रिपोर्ट: मुकेश कुमार | TV92 News1
- आगरा भाजपा विधायक ने मंडल अध्यक्ष से कहा बेसरम हो शर्म नहीं आती क्या भाजपा का गांव-गांव रविदास जयंती कार्यक्रम कार्यक्रम में नाराज हुए MLA छोटेलाल वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष पर भाजपा विधायक नाराज गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या- वर्मा मंडल अध्यक्ष पर नाराज होते वीडियो वायरल कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक भी थे मौजूद फतेहाबाद विधानसभा के मीठपुरा का मामला।।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! *"साहब, पैमाइश हो गई" - ककोड़े लेकर DM के पास पहुंचा किसान* *जंगली ककोड़ा लेकर जिलाधिकारी का आभार जताने जनता दर्शन, जनसुनवाई में पहुंचा किसान,03 साल से लटकी थी पैमाइश, जनता दर्शन में सुनवाई से मिली राहत* *जनता दर्शन में किसान ने किया जिलाधिकारी मनीष बंसल जी का आभार व्यक्त,बाह के बसई अरेला के किसान रामप्रकाश की 3 वर्ष से लंबित भूमि पैमाइश का हुआ निस्तारण* *जनता दर्शन बना किसानों की उम्मीद* आगरा.07.08.2026.तहसील समाधान दिवस हो या कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन जनता दर्शन की जन सुनवाई जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा प्राथमिकता से किसानों की भूमि पैमाइश, चकरोड अतिक्रमण, खाद बीज की शिकायतें हों या पेंशन आदि के मामले सभी प्रकरणों में त्वरित प्रभावी कार्रवाई की जाती है और अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। आज सुबह जनता दर्शन में जब जिलाधिकारी जनसुनवाई कर रहे थे एक किसान जंगली ककोड़ा लेकर जिलाधिकारी के पास आभार जताने पहुंचा। तहसील बाह के बसई अरेला निवासी किसान रामप्रकाश पुत्र रोशनलाल की भूमि की पैमाइश का कार्य काफी दिनों लंबित था, भूमि पैमाइश होने पर उचित सुनवाई और सहायता मिलने पर किसान ने जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में मिल कर आभार जताया। गौरतलब है कि 06 जुलाई को तहसील बाह के संपूर्ण समाधान दिवस में किसान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि 03 वर्ष से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी भूमि की पैमाइश नहीं कर रहे शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं, जिलाधिकारी ने किसान की शिकायत को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब कर पैमाइश न करने पर फटकार लगाई थी। आज जनता दर्शन में आए किसान बताया कि जिलाधिकारी द्वारा उचित सुनवाई करने से उसकी जमीन की पैमाइश हो गई है और उसे बड़ी राहत मिली है, गरीब किसान ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की बार बार सराहना की तथा आभार व्यक्त करते हुए अपने साथ लाए थैले से सब्जी (जंगली ककोड़े) निकाल के देने की इच्छा व्यक्त की। किसान के चेहरे पर खुशी देख कर जिलाधिकारी भी मुस्कराये बिना नहीं रह सके। आगरा ब्रेकिंग!!! *"साहब, पैमाइश हो गई" - ककोड़े लेकर DM के पास पहुंचा किसान* *जंगली ककोड़ा लेकर जिलाधिकारी का आभार जताने जनता दर्शन, जनसुनवाई में पहुंचा किसान,03 साल से लटकी थी पैमाइश, जनता दर्शन में सुनवाई से मिली राहत* *जनता दर्शन में किसान ने किया जिलाधिकारी मनीष बंसल जी का आभार व्यक्त,बाह के बसई अरेला के किसान रामप्रकाश की 3 वर्ष से लंबित भूमि पैमाइश का हुआ निस्तारण* *जनता दर्शन बना किसानों की उम्मीद* आगरा.07.08.2026.तहसील समाधान दिवस हो या कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन जनता दर्शन की जन सुनवाई जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा प्राथमिकता से किसानों की भूमि पैमाइश, चकरोड अतिक्रमण, खाद बीज की शिकायतें हों या पेंशन आदि के मामले सभी प्रकरणों में त्वरित प्रभावी कार्रवाई की जाती है और अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। आज सुबह जनता दर्शन में जब जिलाधिकारी जनसुनवाई कर रहे थे एक किसान जंगली ककोड़ा लेकर जिलाधिकारी के पास आभार जताने पहुंचा। तहसील बाह के बसई अरेला निवासी किसान रामप्रकाश पुत्र रोशनलाल की भूमि की पैमाइश का कार्य काफी दिनों लंबित था, भूमि पैमाइश होने पर उचित सुनवाई और सहायता मिलने पर किसान ने जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में मिल कर आभार जताया। गौरतलब है कि 06 जुलाई को तहसील बाह के संपूर्ण समाधान दिवस में किसान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि 03 वर्ष से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी भूमि की पैमाइश नहीं कर रहे शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं, जिलाधिकारी ने किसान की शिकायत को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब कर पैमाइश न करने पर फटकार लगाई थी। आज जनता दर्शन में आए किसान बताया कि जिलाधिकारी द्वारा उचित सुनवाई करने से उसकी जमीन की पैमाइश हो गई है और उसे बड़ी राहत मिली है, गरीब किसान ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की बार बार सराहना की तथा आभार व्यक्त करते हुए अपने साथ लाए थैले से सब्जी (जंगली ककोड़े) निकाल के देने की इच्छा व्यक्त की। किसान के चेहरे पर खुशी देख कर जिलाधिकारी भी मुस्कराये बिना नहीं रह सके।2
- ताजगंज थाना क्षेत्र के RK पुरम में पुलिस की अचानक दबिश से मचा हड़कंप आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के RK पुरम में पुलिस की अचानक दबिश से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बसई चौकी पुलिस ने RK पुरम के मुख्य गेट पर स्थित कुछ फ्लैटों में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को यहां कथित अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने फ्लैटों की तलाशी लेने के साथ ही वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। हालांकि, छापेमारी में क्या बरामद हुआ और किसी को हिरासत में लिया गया या नहीं—इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1