ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बन रहे गेट की संग-ए-बुनियाद उनके जानशीन जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने रखी पहली ईट। साथ में रहे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा। ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बनेगा ऐतिहासिक गेट। आज दिनांक 25/08/2026 तथा बारह रवीउल अब्बल की चांद के हिसाब से 11 तारीख को छोटे सरकार रोड पर ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से एक भव्य गेट की संग-ए-बुनियाद जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने पहली ईट रखकर शुरुआत की इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी मौजूद रहें। हज़रत सालिम मियां साहब की मकबूलियत बदायूं ही नहीं बल्कि देश विदेश में रही। हज़रत सालिम मियां साहब के देश विदेश में लाखों मुरीद है। हज़रत ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को दुआएं दी। हर मजहब के लोग उनकी इज़्ज़त करते थे और उनसे दुआएं लेकर फैज़ पाते थे। उनके मुरीदों की दिली ख्वाहिश थी कि बदायूं में उनकी याद में एक ऐतिहासिक गेट बनाया जाए आज हज़रत के चाहने वालों की ख्वाहिश हज़रत अतीफ मियां साहब कादरी ने गेट की शुरुआत करके पूरी कर दी, जिससे हज़रत सालिम मियां साहब के चाहने वालों में खुशी की लहर है। यहां यह भी बता दें हज़रत सालिम मियां साहब का आबिद रज़ा से एक विशेष लगाव था। आबिद रज़ा को हज़रत ने हमेशा दुआओं से नवाज़ा। इस मौके पर कादरी दरगाह के चाहने वाले सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बन रहे गेट की संग-ए-बुनियाद उनके जानशीन जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने रखी पहली ईट। साथ में रहे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा। ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बनेगा ऐतिहासिक गेट। आज दिनांक 25/08/2026 तथा बारह रवीउल अब्बल की चांद के हिसाब से 11 तारीख को
छोटे सरकार रोड पर ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से एक भव्य गेट की संग-ए-बुनियाद जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने पहली ईट रखकर शुरुआत की इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी मौजूद रहें। हज़रत सालिम मियां साहब की मकबूलियत बदायूं ही नहीं बल्कि देश विदेश में रही। हज़रत सालिम मियां
साहब के देश विदेश में लाखों मुरीद है। हज़रत ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को दुआएं दी। हर मजहब के लोग उनकी इज़्ज़त करते थे और उनसे दुआएं लेकर फैज़ पाते थे। उनके मुरीदों की दिली ख्वाहिश थी कि बदायूं में उनकी याद में एक ऐतिहासिक गेट बनाया जाए आज हज़रत के चाहने वालों की ख्वाहिश हज़रत अतीफ मियां साहब कादरी
ने गेट की शुरुआत करके पूरी कर दी, जिससे हज़रत सालिम मियां साहब के चाहने वालों में खुशी की लहर है। यहां यह भी बता दें हज़रत सालिम मियां साहब का आबिद रज़ा से एक विशेष लगाव था। आबिद रज़ा को हज़रत ने हमेशा दुआओं से नवाज़ा। इस मौके पर कादरी दरगाह के चाहने वाले सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
- जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में वारावफात के जुलूस से पूर्व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ नगर में की फुट पेट्रोलिंग। जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में वारावफात के जुलूस से पूर्व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ नगर में की फुट पेट्रोलिंग।2
- NEPAL BIG BREAKING EXCLUSIVE 🔴🔴 नेपाल में अचानक भीषण बाढ़ से हाहाकार...! कई इलाके जलमग्न, चारों तरफ तबाही का मंजर… रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी।1
- मीरगंज में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़; पुलिस प्रशासन अलर्ट बरेली के मीरगंज में बरेली: मीरगंज में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़; पुलिस प्रशासन अलर्ट बरेली के मीरगंज में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रूट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- पटना के छात्र आंदोलन में आज एक ऐसा चेहरा भी दिखाई दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया—सिर्फ छह साल का आदित्य। 🇮🇳 पटना के छात्र आंदोलन में आज एक ऐसा चेहरा भी दिखाई दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया—सिर्फ छह साल का आदित्य। पटना में आज बड़ी संख्या में छात्र अपने भविष्य और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। गांधी मैदान से छात्रों ने मार्च शुरू किया और आगे बढ़ने की कोशिश की। डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ। पुलिस ने water cannon का इस्तेमाल किया और बाद में लाठीचार्ज तथा कई प्रदर्शनकारियों की हिरासत की खबर सामने आई। पहली कक्षा में पढ़ने वाला यह बच्चा पत्रकारों से बात करते हुए छात्रों के रोजगार और भविष्य की बात कर रहा था। उसने सरकार से छात्रों के लिए नौकरी और रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की और कहा कि आज वह छोटा है, लेकिन बड़ा होकर उसे भी नौकरी पाने के लिए इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। (Hindustan) उसकी उम्र सिर्फ़ छह इसी बीच भीड़ के बीच छह साल का आदित्य भी अपनी माँ के साथ दिखाई दिया।1
- जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग ने युवाओं संग लहराया चाकू, मूक दर्शक बनी रही पुलिस, प्रशासन भी मौन उझानी (बदायूॅं) / नगर में निकाले गये जुलूस-ए-मुहम्दी में युवाओं में शस्त्र दिखाने की होड़ सी लगी थी। युवाओं के साथ नाबालिग भी जुलूस में खुलेआम चाकू लहराते नज़र आ रहे थे। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराते देखकर भी शस्त्र प्रर्दशन करने से नहीं रोक पा रहे थे आखिर जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराने और शस्त्र प्रर्दशन की अनुमति किसने और क्यों दी। जुलूस में नाबालिग और युवाओं द्वारा खुलेआम चाकू लहराने के बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेनी चाही किंतु उन्हें संपर्क नहीं हो सका। जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग द्वारा खुलेआम चाकू लहराने की चर्चाएं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1
- सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ 🚨 सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति कब्जा करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने आधिकारिक बाइट के माध्यम से दी। देखिए पूरी जानकारी SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट में।1
- लोकेश ने भक्तों संग उतारी भगवान चंद्रशेखर की आरती, की लोक मंगल की प्रार्थना / उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास के अंतिम मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर में लोकेश ने शिव भक्तों के साथ मिलकर भगवान चंद्रशेखर की आरती उतार कर प्रभु से देश में अमन-चैन कायम रहने और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान करके कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया। श्रावण मास में मंगलवार को लोकेश बार्ष्णेय ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय में शिव भक्तों के साथ आरती की इस अवसर पर लघु भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें पवन पक्षी, सोनू सिंह,ने शिव शंभू के सुमधुर भजन सुनाए कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया भजनों को अपने संगीत से रवि शर्मा और शेखर सिंह ने मधुर बनाया इस पावन अवसर पर राजेश कुमार वर्मा "पत्रकार", अंकुर श्रीवास्तव "पपीहा", विजय गर्ग, रामू बार्ष्णेय, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, राजू गुप्ता, भावेश गुप्ता, प्रवीण बार्ष्णेय, प्रिंस शर्मा, अनुज शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सहित भारी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- बदायूं व्यूरो रिपोर्ट बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद1