पथरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुणवत्ता जांच पूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली सराहना राष्ट्रीय मानकों के तहत हुई समीक्षा, स्वच्छता से लेकर मरीज संतुष्टि तक परखा गया केंद्र "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के गांव पथरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ टीम ने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान बाह्य रोगी सेवाएं (ओपीडी), गर्भवती महिलाओं और बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला जांच, संक्रमण से बचाव के उपाय, जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण, अभिलेखों का रखरखाव तथा मरीजों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की गई। टीम ने केंद्र पर साफ-सफाई, कर्मचारियों के अनुशासित कार्य व्यवहार और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए गए। सीएचसी भमोरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर और मानक अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र का पूरा स्टाफ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मूल्यांकन के दौरान डॉ. विकल्प चौहान, डॉ. रवि कुमार, सहायक शोध अधिकारी नागेंद्र, सीएचओ सुब्रीन कश्यप, एएनएम सविता सक्सेना तथा आशा कार्यकर्ता राजवती, शशिप्रभा, ममता, राधा, विनीता, नीरज और अनीता उपस्थित रहीं।

- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर भमोरा क्षेत्र के ग्राम कटका रमन में शौर्य और स्वाभिमान का भव्य उत्सव देखने को मिला महाराणा प्रताप सेवा समिति के तत्वावधान में निकली विशाल रैली में हजारों लोग शामिल हुए। ‘जय भवानी, जय महाराणा’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे क्षत्रिय समाज के प्रमुख युवा नेता कुंवर सिद्धराज सिंह, जिन्होंने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, महाराणा प्रताप केवल एक नाम नहीं, बल्कि स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल हैं। इस अवसर पर बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कटका रमन की यह विशाल रैली युवाओं में जोश और समाज में एकता का संदेश दे गई।”1
- बरेली के नवापुरा गाँव का तालाब घनी घास के कारण बेहद खतरनाक हो गया है। इसमें अक्सर जानवर गिरकर फंस जाते हैं, जिससे उनकी जान को खतरा रहता है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल इसकी साफ-सफाई की मांग कर रहे हैं।1
- बाबासाहेब आंबेडकर स्टाइल में कोट पैंट पहनकर शपथ लेने पहुंचे विजय थालापति, बोले सामाजिक न्याय के युग की नई शुरुआत1
- ye dukan bina parmission ke lagai hai ye ye sarkari jamin pe hai ok1
- बहेड़ी में पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केशर मिल से मुड़िया रोड के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण गुप्ता निवासी कस्बा बहेड़ी के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बोबी कुमार, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और कांस्टेबल विशेष खोखर शामिल रहे।1
- Good.saadi.ka.khana.acchaa.laga.aap.shabi.ke.liye.saadi.ka.khana1
- अब नेपाल कौन सा मन खरीदेंगे तो उसका भाव महंगा लगेगा जो नेपाली को सामान का पैसा ज्यादा चुकाना होगा1
- मथुरा के बरसाना में बकील सहाब को किया अगबा योगी महाराज की पुलिस ने गुंडो पर कसा शिकंजा भू माफिया ने प्रॉपर्टी को लेकर किया दिवाकर शर्मा एडवोकेट का अपहरण पुलिस ने दविश देकर पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी के फार्म हाउस से पकड़े तीस के लगभग अभियुक्त घटना थाना बरसाना की योगीराज में गुंडों का साम्राज्य अपहरण कर बनाया बंधक अच्छी तरह से कर दी हजामत वकील साहब ने ब मुश्किल बचाई जान ,, वकील साहब के लगा दिए बॉडी पार्ट्स पर निशान,,, जमकर की धुनाई कस्बा बरसाना के पूर्व अध्यक्ष बलराज को गिरफ्तार कर ले जाती हुई बरसाना पुलिस कस्बा बरसाना के पूर्व अध्यक्ष बलराज का दबंग गुंडा बेटा गिरफ्तार अपने 30 साथियों के साथ4