अररिया में PMAY-G की प्रगति की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी के दिए सख्त निर्देश अररिया में उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नरपतगंज, रानीगंज और सिकटी प्रखंड के आवास कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी ने योजना के तहत स्वीकृत आवासों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रथम किस्त प्राप्त कर चुके सभी लाभुकों का कुर्सी स्तर का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए, ताकि उन्हें दूसरी किस्त का भुगतान समय पर किया जा सके। उन्होंने द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके लाभुकों को भी रूफ कास्टिंग शीघ्र कराने और आवास निर्माण को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि लाभुकों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना और निर्माण कार्य की सतत निगरानी करना आवास कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इससे योजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर हासिल करने में मदद मिलेगी। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) के निदेशक, निदेशक एनईपी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना है। अररिया जिले में इस योजना के तहत सैकड़ों लाभुकों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि, निर्माण कार्य की गति संतोषजनक नहीं होने पर प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला किया है। उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी ने बैठक में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लक्ष्य पूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लाभुकों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेने और क्षेत्रीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। आवास कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे प्रत्येक लाभुक से व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखें, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें। जिला प्रशासन का प्रयास है कि चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। इस दिशा में नियमित समीक्षा बैठकें जारी रहेंगी। योजना की सफलता से न केवल ग्रामीणों को सुरक्षित आवास मिलेगा, बल्कि जिले के समग्र विकास में भी तेजी आएगी।

- अररिया में TRE 4 अभियार्थी पर लाठीचार्ज के खिलाफ कैंडिल मार्च निकाला गया। शाहजहाँ आलम1

- सुलतानगंज घटना पर बीरपुर नगर पंचायत में शोक सभा। ।।।।।।।।।। सुलतानगंज घटना पर बीरपुर नगर पंचायत में शोक सभा ।।।।।।।।।।।1
- बोची गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बोची गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया । जहां चिकित्सक के देखरेख में दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं गम्भीर रूप से घायलों में एहसान व अयाज शामिल हैं।1
- Post by Prakash Kumar Chaudhari2
- भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, पहचान पत्र जांच से मचा हड़कंप जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट == भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को अचानक सुरक्षा जांच बढ़ाए जाने से सीमा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नेपाल पुलिस द्वारा नेपाल प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों से पहचान पत्र मांगने और जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देने से लोगों में हलचल देखी गई। हालांकि कि थोड़ी देर बाद हलकी ढीलाई नेपाल पुलिस द्वारा दिया गया जिस से थोड़ी राहत सीमा पर बनी लेकिन समानो कि जांच पूर्ण रूप से सख्त रहा। जानकारी के अनुसार, नेपाल की बालेन सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नेपाल में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद सीमा पर तैनात नेपाली पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है। सीमा पर मौजूद नेपाली पुलिसकर्मियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि भारत और नेपाल दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों की पहचान सत्यापन की प्रक्रिया सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है। वहीं भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों एवं सामानों की भी गहन जांच की जा रही है। अचानक बढ़ी जांच के कारण सीमा पार करने वाले यात्रियों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सामान्य रूप से आवाजाही होती थी, लेकिन अब पहचान पत्र जांच अनिवार्य होने से लोगों को अपने दस्तावेज साथ रखना जरूरी हो गया है।1
- अररिया के कुर्साकाटा में आयोजित एक कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। 'जय हिंद' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, जिससे लोगों में जोश भर गया। यह आयोजन स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया था।2
- अररिया में TRE 4 अभियार्थी पर लाठीचार्ज के खिलाफ कैंडिल मार्च में छात्रा ने क्या कहा सुनिए।1