अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत अस्पताल कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण पीरपैंती रेफरल अस्पताल में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अदाणी पावर, पीरपैंती के सेफ्टी एवं सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाइव फायर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों और त्वरित प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अदाणी पावर प्लांट के सेफ्टी विभाग और सीएसआर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में सरपंच संघ के अध्यक्ष बरुण गोस्वामी, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेराम शर्मा, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. छोटेलाल सहित अस्पताल प्रशासन, स्टाफ और स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना, उनमें जागरूकता बढ़ाना तथा आत्मविश्वास का विकास करना था। कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों ने सराहा और सेफ्टी टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की।
अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत अस्पताल कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण पीरपैंती रेफरल अस्पताल में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अदाणी पावर, पीरपैंती के सेफ्टी एवं सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाइव फायर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों और त्वरित प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक
के रूप में अदाणी पावर प्लांट के सेफ्टी विभाग और सीएसआर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में सरपंच संघ के अध्यक्ष बरुण गोस्वामी, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेराम शर्मा, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. छोटेलाल सहित अस्पताल प्रशासन, स्टाफ और स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना, उनमें जागरूकता बढ़ाना तथा आत्मविश्वास का विकास करना था। कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों ने सराहा और सेफ्टी टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की।
- Post by Usha devi1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- Bihar India Katihar manihari Kshetra Kumari Pur Nisha tola Kumari Pur Subhash Kendra1
- बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में सीआरपीएफ जवान लोगो को क्यों पीट रही है,वोटर को डराने का प्रयास जारी1
- *सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल।* भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसने और अज्ञात अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है बाइट -- प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में एनएसएस के तहत पक्षियों के लिए जलपात्र लगाए गए। प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने कहा कि यह पहल बेजुबान पक्षियों के लिए राहत साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार सिंह, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. मो. खालिद, प्रो. अमर कुमार सिंह, किशोर गौरव झा, अशोक सिंह, अंकित कुमार, हेमंत कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप प्रसाद, ललन झा, मो. शकील सहित अन्य उपस्थित रहे।1
- कटिहार के मनिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 25 हजार के इनामी और लंबे समय से फरार अपराधी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि मामला 21 नवंबर 2025 की रात का है, जब मनिहारी थाना क्षेत्र के मेघनीपुर गोंड़ी टोला निवासी विकास कुमार सिंह अपने साथियों के साथ मछली मारकर घर लौट रहे थे। तभी बधार गुमटी के पास चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बिना वजह मारपीट शुरू कर दी और हथियार दिखाकर मोबाइल और पैसे लूटने की कोशिश की। लेकिन पीड़ितों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही देशी कट्टा और मोबाइल के साथ पकड़ लिया, जबकि बाकी तीन बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद मनिहारी थाना में मामला दर्ज किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया। स्पेशल टीम ने लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नथूनी यादव को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया है कि नथूनी यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।1